Blog

नशे की हालत में हेड कांस्टेबल ने चलती ट्रेन पर की छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत

देहरादून: त्रिवेणी एक्सप्रेस में हेड कांस्टेबल ने नशे की हालत में बीए की छात्रा से शर्मनाक हरकत कर दी।विरोध करने पर आरोपी पीड़िता का सामान लेकर कूद गया। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  त्रिवेणी एक्सप्रेस में हेड कांस्टेबल ने नशे की हालत में बीए की छात्रा से छेड़खानी की तो कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने वर्दी देख कर मुंह फेर लिया। बहादुर बिटिया ने अकेले ही डटकर उसका विरोध किया। उसने न केवल आरोपी को ट्रेन से कूद कर भागने पर मजबूर…

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर आयोग ने मांगी क्लीयरेंस, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पर भी संकट के बादल

देहरादून: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 18 दिसम्बर को सम्पन हुई थीI जिसका रिजल्ट अंतिम चरण में है।पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने से जब तक एसटीएफ क्लीयरेंस नहीं देगी, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा। इसी के साथ आयोग की और से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है। इस भर्ती पर भी आयोग ने एसटीएफ से क्लीयरेंस मांगी है। जानकारी के मुताबिक पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने दो और भर्तियों की जानकारी…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम धामी ने किया शौर्य स्थल का उद्घाटन

देहरादून: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चीड़बाग, देहरादून स्थित में शौर्य स्थल का उद्घाटन किया। इसके साथ केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल का अवलोकन किया एवं शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जनरल अनिल चौहान सीडीएस , सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय एवं मेजर जनरल संजीव खत्री…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी,दस मिनट के अंदर दो कॉल

देहरादून: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली हैI किसी अज्ञात शख्स ने दो बार कॉल करके धमकी दी। इस खबर के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया हैI जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात शख्स ने गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात कॉलर ने 10 मिनट के अंदर दो बार कॉल करके धमकी दी।…

सोशल मीडिया पर लापता बुजुर्ग महिला का विडियो हुआ वायरल,सीएम के निर्देश पर वापिस लाने पहुंची पुलिस

देहरादून: अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर घूम रही थी और कुमाऊंनी में बात करते हुए अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों का नाम भी ले रही थीI महिला का कहना था कि उसका बेटा और बेटी भी अल्मोड़ा में रहते है I बुजुर्ग महिला को पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई की सड़क पर घूम रही अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला को वापस घर लाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। सीएम ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो…

जोशीमठ भू- धंसाव: मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के कहने पर इसरो ने हटाई वेबसाइट से जोशीमठ की तस्वीरें

देहरादून: जोशीमठ भू- धंसाव को लेकर उत्तराखंड के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) से अनुरोध किया था कि जोशीमठ के धंसने के संबंध में इसरो की तस्वीरें वायरल होने से लोगो के बीच की दहशत स्थिति बन गयी हैI तस्वीरों के संबंध में इसरो या तो अधिकृत बयान जारी करे या फिर ऐसा कुछ नहीं है तो वेबसाइट से तस्वीरें हटा दें। जिसे बाद में हटा भी दिया गया थाI डॉ. रावत चमोली जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, और वर्तमान में जोशीमठ में…

सांसद संतोख चौधरी की हदय गति रुकने से मौत,भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल

देहरादून: जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| वे राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थेI इसी दौरान फगवाडा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें दिल का दौरा पड़ाI उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देहांत हो गयाI चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। संतोख चौधरी दोआबा के बड़े दलित नेता थे। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब…

जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसले

देहरादून : जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए है I बैठक में तय हुआ कि प्रभावितों के लिए मंत्री एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे I जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए है।विशेष कैबिनेट बैठक में आज जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है। बैठक के दौरान कैबिनेट के अहम फैसले 45 करोड़ की…

15 जनवरी को होगा डिवाइन हीलिंग क्रिकेट टूर्नामेंट

देहरादून: अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी 15 जनवरी को बरेली क्लब में क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डिवाइन हीलिंग क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगीI इसके साथ टूर्नामेंट में बरेली क्लब, स्पोर्ट्स स्टेडियम, एसआरएमएस एकेडमी और गंगाशील एकेडमी की टीमें और लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और आगरा की टीमें भी खेलेंगीI कोच मनीष सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट लीग के आधार पर खेला जाएगा। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम को तीन लीग मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। वह अंकों के आधार पर ग्रुप की टॉप टीम के बीच…

जोशीमठ भूधंसाव: इसरो ने जारी की रिपोर्ट, पूरी घाटी पर मंडरा रहा है खतरा

देहरादून: जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर इसरो की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में जोशीमठ के भूधंसाव की स्थिति की जानकारी दी गयी है साथ ही इससे जुड़ी सैटेलाइट इमेज भी जारी की गयी है I इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की ओर से सैटेलाइट इमेज जारी की गई। जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि जोशीमठ शहर 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच 5.4 सेमी नीचे धंसा है। इसरो की रिपोर्ट बताती है कि मिट्टी धंसने से जोशीमठ में आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर भी प्रभावित हुआ…