Blog

सीएम धामी ने की गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान उन्होंने चीनी मिलों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान समय पर हो जाए, यह भी सुनिश्चित किया जाए। जो चीनी मिलें लगातार घाटे में चल रही हैं, इनके कारणों का विश्लेषण किया जाए। गन्ने की हाई वैराइटी के उत्पादन पर अधिक फोकस किया जाए। चीनी मिलें अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री पुष्कर…

प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा की माता का 96वें वर्ष की आयु में हुआ निधन

देहरादून: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा की माता सांगली देवी का 96वें वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब ने आज मंगलवार को अध्यक्ष अजय राणा की अध्यक्षता में एक शोकसभा आयोजित की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने दिवंगत सांगली देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक सामान्य महिला होते हुए भी पहाड़ों में महिलाओं की दशा को लेकर काफी चिंतित रहती थीं। उन्होंने राज्य आन्दोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा…

जूनियर बालक प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

देहरादून: अयोध्या में जूनियर बालक अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 18 जनवरी तक किया जाना हैं। इसमें प्रतिभाग करने के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन सोनकपुर स्टेडियम में किया गया। 15 सदस्यीय टीम में 9 मुरादाबाद, 2 बिजनौर, एक संभल और तीन रामपुर के खिलाड़ी हैं। खेल निदेशालय की ओर से फुटबॉल कोच सचिन कुमार व जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से माधुरी देवी, उस्मान खान, आमिर मिर्जा, सुरेंद्र पाल सिंह ने मंडल की टीम का चयन किया। मुरादाबाद मंडल का पहला मैच…

राज्यपाल ने दी महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण विधेयक की मंजूरी

देहरादून: महिलाओं के आरक्षण विधेयक को लेकर राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है राजभवन को 14 विधेयक मंजूरी के लिए भेजे गए थे इनमें से महिला आरक्षण समेत 12 को मंजूरी मिल गई है। साथ ही महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार भी मिल गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों महिला क्षैतिज आरक्षण कानून के जल्द लागू होने के संकेत दिए थे। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की मंजूरी के साथ विधेयक विधायी विभाग को भेज दिया गया है।   राज्य…

उत्तराखंड के विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में अग्रणी राज्य बनाना हमारा उद्देश्य हैं: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड @ 25 बोधिसत्व विचार श्रृंखला के अंतर्गत प्रदेश में स्थित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों एवं तकनीकि उपक्रमों के प्रमुखों के साथ विचार मंथन किया| इस दौरान मुख्यमंत्री ने जोशीमठ आपदा को लेकर समस्त संस्थानों को एक साथ मिलकर इसका समाधान करने की अवसकता बताया| सोमवार को सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में बोधिसत्व विचार श्रृंखला के चलते मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ की समस्या के समाधान के लिये हमें एक छत के नीचे बैठकर कार्य करना होगा, तथा राज्य के शहरों के सर्वेक्षण पर ध्यान देना होगा|…

जिलाधिकारी सोनिका ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया| कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने बतौर अतिथि प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने अध्यनरत छात्राओं व बालिकाओं से मुलाकात की| जिलाधिकारी ने छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को भी दूर किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए पढाई और भविष्य पर ध्यान देने की बात कही| उन्होंने कहा कि आप ये मत सोचो की कोई आपके बारे में क्या बोल रहा है आप अपने लक्ष्य पर…

प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक

देहरादून: दुनियाभर में कोरोना का खतरा अभी भी टला नही है I कोरोना के नए वैरिएंट ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है I यूएस से लौट रहे एक स्टूडेंट में इसकी पपुष्टि हुई है I उक्‍त मरीज 27 दिसंबर को यूएस से लौटा था। एयरपोर्ट पर उसका सैंपल लिया गया था। जिसके बाद उसके नए वैरियंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। छात्र को आइसोलेशन में रखा गया है। मंगलवार को छात्र के माता-पिता के सैंपल लिए जाएंगे। हालांकि छात्र और उसके माता-पिता में किसी तरह के कोई लक्षण…

आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने की आत्महत्या

देहरादून: आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक परिवार ने आत्महत्या कर ली| इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  गुजरात के वडोदरा से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था।  डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया, व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जबकि, उसकी पत्नी…

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 113 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण शस्त्र लाइसेंस बनवाने, अवैध वर्कशाॅप संचालित करने, सीवर लाइन में कनेक्शन दिलवाने, डाॅल बिटटे के नाम पर पेड़ काटे जाने, पुस्तेनी मकान में हिस्सा दिलाने, सड़क ठीक कराने, अवैध निर्माण आदि थी| जिलाधिकारी ने देहराखास में निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क का समतलीकरण न किए जाने की शिकायत पर कार्यदायी…

जोशीमठ भूधंसाव: हालात का जायजा लेने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री

देहरादून: जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण प्रभावित हुए लोग को सरकार के स्तर से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग नें भी प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य व चिकित्सा की दृष्टि से एहतियाती कदम उठाए हैं। इसी बीच हालात का जायजा लेने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जोशीमठ पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना I रक्षा राज्य मंत्री आज नगर पालिका सभागार जोशीमठ में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने जोशीमठ में पहुंचकर प्रभावितों का हाल जाना और सेना कैंप में भी  निरीक्षण किया। उन्होंने आर्मी कैंप का निरीक्षण करने…