देहरादून: आपदा को लेकर केन्द्रीय एजेंसी आईएमडी व उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए| एमओयू के तहत आईएमडी द्वारा चयनित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, ऑटोमेटिक रेन गेज, ऑटोमेटेड स्नो गेज व कॉम्पेक्ट डॉप्लर राडार के स्थल चयन, इंस्टॉलेशन, परीक्षण व संचालन हेतु मार्गदर्शन तथा दिशा-निर्देश उपलब्ध करवाए जाएगे। राज्य में वर्षा व मौसम संबंधी आपदाओं के जोखिमों से बचाव व आपदाओं के न्यूनीकरण के लिए वेदर नेटवर्क स्टेशनों की स्थापना के साथ वास्तविक समय मौसम सूचना प्रणाली (रियल टाइम वेदर इन्फॉर्मर सिस्टम) के विकास हेतु…
Blog
एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत
देहरादून: डाक्टरों की लापरवाही से एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद सीएमएस ने लापरवाही में फार्मासिस्ट स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय को निलंबित कर दिया। स्वजनो ने डाक्टर पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाकर निलंबन की मांग की। जानकारी के अनुसार बांदा के थाना बदौसा के जमुनिहापुरवा निवासी धनेश कुमार श्रीवास्वव की नौ माह की बेटी की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी।स्वजन ने अपराह्न करीब ढाई बजे जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा हरिश्चंद्र अग्रवाल को दिखाया था। हालत गंभीर होने पर उन्होंने…
हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 36 घंटे के अंदर अपहरण बच्चे को किया सकुशल बरामद
देहरादून: हरिद्वार पुलिस की तत्परता ने अपहरित 8 माह के मासूम को 36 घंटे के अंदर सकुशल बरामद करने का गौरव प्राप्त किया है साथ ही घटना को अंजाम देने वाले 6महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है| घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 30 हजार के पुरुस्कार की घोषणा भी की गई है| हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की प्रदेश को लेकर पूरे देश में बहुत ही प्रसंशा हो रही है| घटना के मुताबिक हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शनिवार को आठ माह के बच्चे का…
आदेश गुप्ता का इस्तीफा,वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
देहरादून: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया| वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था| जिसे स्वीकार कर लिया है। वीरेंद्र सचदेवा को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है आदेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार रहे है|
भैंसों को चुगा रहे वन गुज्जर पर बाघ का हमला
देहरादून: भैंसों को जंगल चुगाने ले गया एक वन गुज्जर पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया| हमले के बाद बाघ वहां से भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में रसियाबढ़ रेंज के गांव दूधला दयालवाला के घने जंगल मे मवेशियों को चुगा रहे एक वन गुज्जर पर बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नोकी दासोवाली निवासी बिन्याबीन पुत्र गुलाम मुस्तफा(20) अपनी भैंसों को जंगल…
सामान्य कार्यकर्ता पर भी भरोसा जताती है भाजपा-धामी
देहरादून: सीएम धामी शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दायित्व दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ पर भरोसा जताया। हमने सरकार बनाकर रिवाज बदल दिया। हम उत्तराखंड में यह मिथक तोड़ने में कामयाब हो गए कि राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरत थी। इसे लेकर हमने चुनाव से पहले ही जनता…
8 माह का मासूम चोरी,शक की सुईं साधु पर, तलाश में जुटी पुलिस
देहरादून: ज्वालापुर क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के अंदर से आठ महीने का मासूम चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि एक साधु वेशधारी भिक्षा मांगने घर आया था | बच्चे की मां ने साधु को पांच रुपये देकर लौटा दिया और छत पर कपड़े सूखाने चली गई। छत से आकर देखा तो बच्चा गायब था। पुलिस के मुताबिक प्रिटिंग मशीन रिपेयरिंग करने वाले रविंद्र मोहल्ला कड़च्छ में रहते हैं। रविंद्र शनिवार सुबह 9:30 बजे अपने काम पर चला गया। घर पर उनकी पत्नी राखी, पांच साल की बेटी दिव्या…
चलती कैब से माँ-बच्ची को फेंका, बच्ची की मौत
देहरादून: महाराष्ट्र के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार को ड्राइवर ने मां-बेटी को कैब से नीचे फेंक दिया। घटना में दस महीने की बच्ची जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैब ड्राइवर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी विजय कुशवाहा के खिलाफ पीएस मांडवी, पालघर जिले में आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे कैब बैठकर लौट रही थीं। कैब में अन्य यात्री भी सवार थे।…
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक हुई I बैठक के दौरान प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिवार को देय अनुग्रह राशि 04 लाख रूपये से बढ़ाकर 06 लाख रूपये दी जाने व गंभीर रूप से घायल होने पर अनुग्रह राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये दिए जाने का निर्णय लिया गया। राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में प्रदेश में जिम कार्बेट ट्रेल की स्थापना की जाने का भी निर्णय लिया…
रुड़की कैंट के दफ्तर में सीबीआई का छापा, अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा
देहरादून: रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा I इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई I इसके अलावा सीबीआई ने बोर्ड के दफ्तर से कई दस्तावेज भी खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में भी लिया । बताया जा रहा है कि जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को औचक निरीक्षण बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न…
