देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर आज गुरुवार को देहरादून पहुच गई हैं। राष्ट्रपति पहले दिन प्रदेश सरकार की 2000 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।
Blog
सीएम धामी ने किया राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
देहरादून: सीएम धामी ने विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान 242 करोड़ की लागत के इन्दिरा मार्केट रिडेवलपमेंट का शिलान्यास भी किया गया I मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को इन्दिरा मार्केट, देहरादून के निकट विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें लगभग 257 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लगभग 7 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, ये…
सीएम धामी ने सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस वर्ष होमगार्डस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया है| उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में होमगाड्र्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं…
मासूम का कातिल गुलदार हुआ ढेर, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस
देहरादून: 27 नवंबर को गुलदार ने 12 वर्षीय बच्चे अनव को अपना निवाला बनाया था| आज गुरुवार को मासूम का कातिल आदमखोर गुलदार ढेर हो गया। अनव की मौत से यहां ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। जो आज शांत हुआ। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को…
सशस्त्र सेना झंडा दिवस: सैनिक कल्याण व पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ने सीएम धामी को लगाया फ्लैग
देहरादून: सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण व पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री…
स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रावधान, कर्मचारियों को वर्दी और आईडी के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे ऑनलाइन कोर्सेज
देहरादून: प्रदेश के निगम-निकायों में कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को निकायों से वर्दी और आईडी दी जाएगी। साथ ही शहरी विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन कोर्सेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे I स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत इस बार 7500 के बजाए 9500 अंकों के आधार पर निगम-निकायों का मूल्यांकन होगा। इसी आधार पर देशभर में स्वच्छता रैंकिंग जारी की जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में अपर निदेशक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सभी निकायों में कूड़ा एकत्र करने वालों (वेस्ट पिकर) को…
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के सामने युवक ने खुद को लगाई आग
देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोदो यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं| राजस्थान के कोटा में गुरुवार को राहुल गांधी राजीव गांधी की लैपटॉप के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले थे लेकिन इस दौरान मंच के नजदीक एक युवक ने अपने कपड़ों में आग लगा ली। हालांकि, वहां खड़े दुसरे युवकों ने तत्परता से आग बुझाकर युवक की जान बचा ली। युवक को आननफानन में एंबुलेंस से झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल…
सतपाल महाराज के किए फर्जी हस्ताक्षर, निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में उनपर जांच बैठाई गई| सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है। कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए…
20 हजार कर्मचारियों को निकाल सकता है अमेजन
देहरादून: ट्विटर, गूगल, फेसबुक, पेप्सिको के बाद अब अमेजन भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों को निकालने जा रहा है। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में अमेजन करीब 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन अपने विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को बाहर करने पर विचार कर रही है, जिसमें डिस्ट्रिब्यूशन वर्कर, कॉर्पोरेट एक्सक्यूटिव और तकनीकी स्टाफ शामिल हो सकता है। जानकारी के अनुसार, कंपनी के अनुबंधों के अनुसार अमेजन अपने बर्खास्त किए जाने वाले कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस और अतिरिक्त भत्ता देकर…
पर्यटन मंत्रालय ने एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यशाला का किया आयोजन
देहरादून: बुधवार को पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन के अंतर्गत एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए स्वच्छता की वीडियो, नुक्कड़ नाटक तथा स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के एनसीपी कैडेट व छात्र-छात्राओं ने अपने गायन, भाषण व नृत्य के के माध्यम से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्वच्छता विशेषज्ञ डॉ. पवन गुप्ता ने स्वच्छता के साथ पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए व पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए भावी पीढ़ियों को कैसे स्वस्थ…
