Blog

मैक्स के गहरी खाई में गिरने से 12 की मौत व अन्य घायल

देहरादून: शुक्रवार दोपहर एक मैक्स के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया I मैक्स में 17 लोग सवार थे जिनमे से 12 की मौत हो गई और अन्य घायल है I उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे करीब पल्ला गांव के समीप मैक्स वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के अनुसार जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए। वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो…

सीएम धामी का संकल्प, 2025 तक नशा मुक्त प्रदेश बने उत्तराखंड

देहरादून: बनबसा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राम दल द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया I साथ ही उन्होंने खिलाडियों से भी परिचय किया I इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम से समाज में फैल रहे नशे को समाप्त करने में इस प्रकार के आयोजन साकार होंगे I हम जन-जन को इस नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त…

जिला स्तर पर हल होने वाली समस्याओं को शासन तक न भेजें अधिकारी: सीएम धामी

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कुमाऊं दौरे के चलते टनकपुर में “मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘ जन संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कई संगठनों व लोगों ने अपनी समस्याओं को सीएम के समक्ष प्रमुखता से रखा। शुक्रवार को टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जनता की सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समस्या जिला स्तर पर हल हो सकती है, उनका समाधान निर्धारित समय पर…

विभागों द्वारा खर्च की मॉनिटरिंग के लिए करें परफोर्मा तैयार: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सभी विभागों को आबंटित बजट व्यय को लेकर बैठक ली। मुख्य सचिव ने विभागों द्वारा खर्च की मॉनिटरिंग के लिए परफोर्मा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग हो सके इसके लिए पाक्षिक रिपोर्ट विभागों द्वारा इस परफोर्मा में ली जाए। शुक्रवार को सचिवालय में आबंटित बजट व्यय को लेकर हुई इस बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग आबंटित बजट को 31 मार्च, 2023 तक 100 प्रतिशत खर्च करने को लेकर…

धर्म बदलने व शादी करने का बना रहा था दवाब इंकार किया तो दे दी मौत

देहरादून| परिवार के सहयोग से सुफियान निधि पर धर्म बदलकर शादी करने का दवाब बना रहा था जब निधि ने धर्म बदलने से इंकार किया तो आरोपी ने निधि को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया वारदात के बाद निधि को ट्रामा संेटर ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने निधि के पिता की तहरीर पर सुफियान पर हत्या और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस की नौ टीमें और पालीगान…

सीएम धामी ने शारदा घाट पहुंचकर बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरिक्षण

शारदा घाट में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली कि कामना की देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत आदि शक्ति मंदिर के समीप घाट निर्माण कार्य एवं घस्यारा मंडी के समीप निर्माणधीन तटबंध सहित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इससे…

सीएम धामी का जबरन धर्मांतरण पर एक्शन, जल्द बनेगा सख्त कानून

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबरन धर्मांतरण को एक बड़ी समस्या बताया है I साथ ही देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता के सामने हमने यह बात रखी थी, कि हम राज्य के अंदर सभी के लिए समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। प्रदेश की जनता ने इस पर अपना बहुमत दिया। सत्ता में आने के बाद सबसे पहले समान नागरिक…

छात्र संगठन में चुनाव के बाद मारपीट

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आने के बाद आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ता ने प्रतिद्वंद्वी सूरज नेगी के समर्थक के पिता को पीटने के साथ ही तोड़फोड़ की| जिस पर आक्रोश जताते हुए लोग कोतवाली पहुंचे और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ता के खिलाफ जान से मारने की धमकी, गाली गलौज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया है। कोतवाल हरिओम चौहान ने वीडियो फुटेज के आधार पर दो छात्रो को हिरासत में लिये जाने की जानकारी दी।

वीआईपी को खुश करने से इनकार करने का मूल्य अंकिता को चुकाना पड़ा जान देकर : हरीश रावत

देहरादून: अंकिता मर्डर केस जितनी तेजी से लोगों की नजरों में आया था उतनी ही आसानी से ये गायब होता नजर आ रहा है I इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बार-बार वीआईपी के जिक्र पर अड़े है I हरीश रावत ने कहा कि अंकिता को वीआईपी को खुश करने से इनकार करने का मूल्य अपनी जान देकर चुकाना पड़ा, लेकिन यह वीआईपी कौन था, अभी इससे पर्दा नहीं उठ पाया है। अंकिता के माता-पिता ही नहीं बल्कि, उत्तराखंड का हर व्यक्ति व देश का प्रबुद्ध जनमानस उस नाम को…

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को बम से उड़ाने की मिली धमकी

देहरादून: राहुल की भारत जोडो यात्रा के दौरान इंदौर पुलिस को एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में बम से उडाने की धमकी देने के साथ ही कांग्रेस नेता कमलनाथ को गोली मारने की बात भी लिखी है। पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली थी लेकिन गुजरात दौरे की वजह से यह टल गया और अब मध्यप्रदेश में उनकी यात्रा 23 नवंबर को…