Blog

सीएम धामी ने कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का किया लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया I इस दौरान सीएम ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बने डिवाइन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने भवन निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान द्वारा…

जनजाति समाज की कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए फण्ड की होगी व्यवस्था: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्य जनजाति शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर प्रतिभाग किया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजाति कल्याण समिति के भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने की भी बात कही। साथ ही जनजाति समाज की कला, संस्कृति संरक्षण के लिए कारपस फण्ड की स्थापना की घोषणा की। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। सीमान्त क्षेत्रों में जनजाति छात्रों की शिक्षा व्यवस्था के…

सीएम धामी ने की विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, जारी किए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की| इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना तथा विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 03 हजार रिक्त पद भरने के भी निर्देश दिये। सीएम ने स्कूल भवनों की मरम्मत की जाने की भी बात कही। बैठक के दौरान सीएम धामी ने राज्य के सभी सरकारी व…

सीएम धामी ने जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का किया फ्लैग ऑफ

भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की जनजातियो के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर मुख्यमत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उन्हे नमन किया…

सीएम ने भाजपा नेता की माता के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता पुनीत मित्तल की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने पुनीत मित्तल के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

आप ने भाजपा पर लगाया उम्मीदवार को अगवा करने का आरोप

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है। आप नेता भाजपा के लोगो द्वारा उनके एक उम्मीदवार को अगवा करने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता के दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के लोगों ने सूरत से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला को अगवा कर लिया है। उन्हें आखिरी बार कल आरओ ऑफिर में देखा गया था। भाजपा आप उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने की कोशिश कर रही है। बाद में उन्होंने हमारे उम्मीदवार पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया। इस दौरान सिसोदिया…

चार साल पहले हुए हत्याकांड का गाज़ियाबाद पुलिस ने किया खुलासा

-देवर के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी पति की हत्या गाजियाबाद : पुलिस को मशक्कत के बाद बड़ी कामयाबी मिली है | पुलिस ने चार साल पहले हुए हत्याकांड का खुलासा किया है | घटना के अनुसार पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी | हत्या के बाद शव को जमीन में खड्डा खोदकर दबा दिया था | और उसमे सीमेंट का फर्श डला दिया था | गाज़ियाबाद के एसएसपी ने पुराने अनसुलझे मामलों की फाइल न खुलवाई  होती तो यह रहस्य एक…

आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लिया जाए-मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमण्डल का जापानी भाषा से शुरूआत कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकंप एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान राज्य…

मुख्य सचिव ने की हेलीपोर्ट्स व हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव ने हेलीपोर्ट्स व हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चयनित की गयी भूमी पर शीघ्र डीपीआर तैयार किए जाने के निर्देश दिए। संधु ने लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किये जाने की भी बात कही। मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को पर्यटकों को…

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, पुल की मरम्मत पर उठाये सवाल

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने मोरबी पुल हादसे की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग के गठन की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की| इस दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुल की मरम्मत के लिए ठेका देने के तरीकों पर भी सवाल उठाये हैं। प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार की पीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए समझौता मात्र डेढ़ पेज में कैसे पूरा हो गया?  मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने जनहित याचिका…