देहरादून: नैनीताल हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं हो पाई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन कर्मचारियों को लेकर विधिक राय ली जा रही है और उसके बाद ही इनके संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। बता दें, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 2016 के बाद विधानसभा में हुई भर्तियों को निरस्त करते हुए 250 कर्मचारियों को हटा दिया था। कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ कोर्ट गए तो नैनीताल हाईकोर्ट ने 15 अक्तूबर को स्पीकर के फैसले पर स्टे दे…
Blog
दिल्ली शराब घोटाला: विजय नायर और अभिषेक बोवेनपल्ली को ईडी ने किया गिरफ्तार
देहरादून: शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय नायर और अभिषेक बोवेनपल्ली को दिल्ली शराब नीति में मनी लांड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें, इससे पहले दोनों को सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में थे। दिल्ली शराब नीति नायर की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया|
सीएम धामी जनपद भ्रमण पर पहुंचे पिथौरागढ़, चाय के साथ की चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले निर्णय लिया था कि वह शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण व प्रवास पर रहेंगे। इसी निर्णय के तहत वह अब तक 6 जिलों रुद्रप्रयाग, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ का प्रवास कर चुके हैं। इसी क्रम में रविवार की शाम मुख्यमंत्री सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के प्रवास से लौटे। सुबह भ्रमण के दौरान उन्होंने नवीन बोरा के प्रतिष्ठान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने प्रतिदिन की बिक्री समेत परिवार के दूसरे सदस्यों…
संयुक्त नागरिक संगठन की मांग, किरन नेगी हत्याकांड की दुबारा की जाये जांच
देहरादून: संयुक्त नागरिक संगठन ने वर्चवल माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किरन नेगी हत्याकांड मे दिए गये फैसले को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की। इस संवाद मे शामिल सभी नागरिक संगठन ने गृहमंत्री व प्रधानमंत्री के साथ-साथ कानून मंत्री से किरन नेगी हत्याकांड मामले पर हस्तक्षेप कर पुनर्विचार याचिका को दायर कर दिल्ली पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली पर जांच किए जाने की मांग की हैं। सयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी व राज्य आंदोलनकारी मंच के जगमोहन सिंह नेगी ने…
शादी के दबाव से परेशान होकर युवक ने की युवती की हत्या
देहरादून: दिल्ली पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुए हत्याकांड का मामला सुलझा दिया हैं| शादी के दबाव से छुटकारा पाने के लिये युवक ने युवती की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करके जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं| युवक का नाम आफताब बताया जा रहा हैं| पुलिस अधिकारीयों से मिली जानकारी के अनुसार, आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई के एक कॉल सेंटर में हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। परिवार का विरोध करने…
तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को ठहराया भ्रष्टाचार का दोषी
देहरादून: प्रदेश में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आने से कई सवाल उठ रहे है I जिसको लेकर कई बड़े अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है I इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाये है I पूर्व मुख्यमंत्री व पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयां देते हुए सीधे अधिकारियों को निशाने पर लिए है I पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि उन्हें यह कहने में कोई हिचक नहीं कि जब…
मानसी की स्वर्णिम सफलता करेगी राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली निवासी मानसी नेगी के 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी हैI सीएम धामी ने इसे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताते हुए नए खिलाडियों के लिए प्रेरणा बतायाI मानसी नेगी ने 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है । मुख्यमंत्री ने मानसी को इस कामयाबी पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने की स्कूली छात्र- छात्राओं से वार्ता
-शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किए जाने की आवश्यकता: सीएम धामी पिथौरागढ़: अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स के छात्र- छात्राओं से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। वार्ता के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे तथा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये राज्य सरकार के…
हाई क्वालिटी प्रोडक्शन के तौर पर विकसित होगी राज्य में फिल्म सिटी: अभिनव कुमार
देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने शनिवार को देहरादून में आयोजित वैली ऑफ वर्ल्ड इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल में “फिल्म इंडस्ट्री एज द ग्रोथ ड्राइवर ऑफ़ उत्तराखंड्स इकॉनमी” विषय पर आयोजित चर्चा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में हाई क्वालिटी प्रोडक्शन के तौर पर विकसित होगी फिल्म सिटीI राज्य सरकार द्वारा फिल्म विकास परिषद के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य से कई लेखक, एक्टर, फिल्म प्रड्यूसर,…
बिना क़ाफ़िले के सीएम धामी पहुंचे स्थानीय लोगों के बीच
-स्थानीय दुकान पर पी चाय, व्यापारियों से की बातचीत पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बिना लाब लश्कर के सुबह-सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक करते हुए तस्वीरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे धामी अकेले ही मोर्निंग वाक् पर निकल पड़े, इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं समेत कई स्थानीय लोगों से भी बात कीI रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने गेस्ट हाउस से बाहर निकलते ही नवीन बोरा की दुकान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया,…
