Blog

मोरबी पुल हादसे पर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

देहरादून: गुजरात में हुए मोरबी पुल हादसे के बाद से केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने में हैं| इसी के चलते कांग्रेस के एक और नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोरबी ब्रिज गिरने की घटना ने गुजरात के नाम को शर्मसार कर दिया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पुल हादसे के लिए सरकार की ओर से अभी तक किसी ने माफी तक नहीं मांगी है और न किसी ने इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दिया है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते…

‘दि हिमालयन कप ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट’ की विजेता टीम को सीएम धामी ने दी ट्रोफी

देश में विभिन्न खेलों में बन रही है उत्तराखण्ड की पहचान देहरादून: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय पवेलियन ग्राउण्ड में ‘दि हिमालयन कप ऑल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट’ के समापन समारोह में शामिल हुए I इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल की प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे है I जिससे देश में उत्तराखण्ड की पहचान बन रही है। यह हमारे खिलाड़ियों की खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। हमारा यह भी प्रयास है कि भारत के पौराणिक…

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

देहरादून: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा हैं। कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।  बता दें, आज ( 8 नवंबर ) को साल का आखरी स्नान पर्व हैं| हरिद्वार में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, ब्रह़मुहुर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर स्नान करना शुरू कर दिया। कहा जाता…

मुख्यमंत्री से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एंव संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के पहरी भी है। उन्होंने रं कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यकलापों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री धामी नेबताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा…

गुरु नानक पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी I सीएम ने इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु नानक जी ने समाज में ऊंच नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, एकता, शान्ति एवं सौहार्द का संदेश आज पहले से भी…

राजधानी दिल्ली में 9 नवंबर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, निर्माण कार्य पर जारी रहेगी रोक

देहरादून: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 9 नवंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने और उसके ऊपर की कक्षाओं में ओपन एक्टिविटी पर लगे प्रतिबंध को हटाये जाने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने निजी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य पर रोक लगी रहेने व बीएस-3 पट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर बैन जारी रहने की जानकारी दी। दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले दो दिनों से दिल्ली के अंदर प्रदूषण में तेजी के साथ सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली में लगे फेज 4 के प्रतिबंधों…

टीवी कलाकार मनमोहन तिवारी ने सीएम से की भेंट, प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने की कही बात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक जय भारती में मुख्य किरदार निभा रहे ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उनके अभिनय को सराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जय भारती धारावाहिक बनाने के लिए दूरदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश से छोटे पर्दे में अपने अभिनय का लोहा…

भारत स्काउट व गाइड के प्रतिनिधि दल ने सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादून: भारत स्काउट व गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत स्काउट व गाइड के प्रतिनिधि दल से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर व ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट व गाइड से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट व गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट व गाइड सीमा जौनसारी, भारत स्काउट…

मुख्यमंत्री धामी उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम-2022 में हुए शामिल, संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सांय को रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम – 2022 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड में विविध प्रकार की संस्कृति है, हर जिले में संस्कृति एवं रीति रिवाज बदल जाते हैं लेकिन यह लोक विरासत कार्यक्रम मन को मोह लेने वाला एक लघु उत्तराखण्ड का रूप है, जो कि प्रदेश…

प्रदूषण रोकने के लिए कार्बन उत्सर्जन को सीमित करना जरूरी: प्रोफेसर मुकेश शर्मा

देहरादून: उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन के तीसरे दिन देशभर के नामचीन वैज्ञानिकों ने शिरकत की| इस दौरान आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मुकेश शर्मा ने शोध के आधार पर वर्तमान में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा को दूषित होने से बचाना है। इसके लिए हमें कार्बन उत्सर्जन को सीमित करने की विभिन्न विधियों पर काम करना होगा। वहीं अमेरिका के प्रोफेसर जे. शुक्ला ने कहा कि यदि समय रहते जलवायु परिवर्तन को लेकर कारगर कदम नहीं उठाए…