देहरादून: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने आज गुरुवार को भारतीय महिला खिलाड़ियों की मैच फीस पुरुष खिलाड़ियों के बराबर होने की घोसना की हैं। बता दें, इससे पहले बीसीसीआई ने महिला आईपीएल का पहला सीजन 2023 में खेले जाने का एलान किया हैं। इसके बाद बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है। जय शाह ने अपने ट्वीट में बताया कि बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट (15 लाख रुपये), वनडे (6 लाख रुपये), टी20 (3 लाख…
Blog
बहनों ने कलावा बांध कर की भाइयों की लंबी आयु की कामना, जानिए भैया दूज के पीछे की कहानी
देहरादून: आज देशभर में भैया दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है I दीपावली के पर्व के बाद भैया दूज का त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती देने के लिए हर्षोल्लास से मनाया जाता है I जिन भाइयों की बहनें उनसे दूर रहती है वह भाई विशेष रूप से इस त्यौहार को मनाने के लिए अपनी बहनों के घर जाते है । इस दिन बहने अपने भाई के हाथ पर कलावा बांधकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन करती है। उन्हें तरह तरह के पकवान परोसकर। उनकी लंबी आयु की कामना…
हिमस्खलन हादसे में लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी 55 लोगों की टीम
देहरादून: बीते चार अक्तूबर को उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की जी. पी. आर. से तलाश शुुरू कर दी गई है। अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस अभियान में करीब 55 लोगों की टीम जुटी है। बता दें, चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स से जुड़े 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद 27 के शव बरामद किए गए थे जबकि नौसेना…
बाबा केदार की जय-जयकार से गूंज उठा दरबार, कपाटबंदी के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद देहरादून: आज गुरुवार को भैया दूज के पावन अवसर पर आज प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इस अवसर पर ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू ज्योर्तिलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि रूप दिया। ज्योर्तिलिंग को बाघंबर, भृंगराज फूल,भस्म, स्थानीय शुष्क फूलों- पत्तों आदि से ढका गया। इसके साथ ही भकुंट भैरव नाथ…
चाकू की नोक पर दिनदहाड़े बुजर्ग से लूट
देहरादून: राजधानी देहरादून में बेखौफ घूम रहे बदमाश ने दिवाली के दिन घर में अकेले बुजुर्ग को चाकू के बल पर लूट लिया।बुजुर्ग की पत्नी और बेटी रिश्तेदारों के घर गए थे। दिनदहाड़े हुई लूट की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना डालनवाला के तहत मॉडर्न कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दियाI पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मॉडर्न कॉलोनी निवासी इनाम अहमद (75) अपनी पत्नी एवं बेटी…
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
-भैयादूज पर होंगे बाबा केदार के भी कपाट बंद देहरादून: गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं कल भैयादूज पर्व पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले आज सुबह विधि विधान के साथ केदारनाथ में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को गंगोत्री धाम से…
सीएम धामी ने की गौ पूजा, पत्नी गीता धामी भी रहीं साथ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम आवास में गायों की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी…
सीएम धामी ने पूर्व सीएम खंडूरी व तीरथ को आवास पहुंचकर दी. दीपावली की शुभकामनाएं
-डीजीपी अशोक कुमार समेत वरिष्ट पुलिस अधिकारी भी पहुंचे सीएम आवास -वनाधिकारियों ने भी दी शुभकामनायें देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। खंडूरी से मुलाकात के बाद धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए डीजीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीएम आवास…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लगाई जन सुनवाई पर रोक
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में होने वाली जन सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व में हुयी आठ परीक्षाओं की जांच के चलते आयोग ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक आयोग की आठ परीक्षाएं ऐसी हैं, जिनका या तो रिजल्ट नहीं आया या चयन संस्तुति भेजी जानी है। इन भर्तियों को लेकर पूर्व में आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि आठों परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाएगा। आयोग…
मुख्यमंत्री धामी ने अनाथ बेसहारा बच्चों संग मनाई दीपावली की खुशियां
-सराहनीय कार्य के लिए बाल महिला उत्थान समिति का किया आभार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया।…
