Blog

पति की मृत्यु उपरान्त मृतक आश्रित कोटे से नौकरी को दर-दर भटक रही 2 बच्चों की मॉ रेनू, डीएम ने लिया संज्ञान

देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनहित में निरंतर एक के बाद फैसले लिए जा रहे है। जिससे जनमानस में सरकार प्रशासन की नीतियों पर विश्वास बढा है। मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा सर्वोपरि के संकल्प से प्रेरित देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बसंल अपनी प्रशासन की कोर टीम के साथ निरंतर जनहित त्वरित निर्णय ले रहे हैं, जिससे जनमानस को सुलभ न्याय मिल रहा है वहीं जनमन में सरकार की नीतियों के प्रति विश्वास बढा है। जिलाधिकारी सविन बसंल के जनहित में अडिग, उत्कट प्रयासों से सरकार एवं प्रशासन की न्याय…

ऑपेरशन कालनेमि:दून पुलिस 3 दिनों में 82 ढोगी बाबाओ को भेजा जेल की सलाखों के पीछेऑपेरशन कालनेमि:दून पुलिस 3 दिनों में 82 ढोगी बाबाओ को भेजा जेल की सलाखों के पीछे

देहरादून।एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है ,अभियान के तीसरे दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से साधु संतों के भेष में घूम रहे गैर राज्यों के 23 ढोंगी बाबाओं के साथ कुल 34 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियान के तहत पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की एसएसपी द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस द्वारा 3 दिनों में 82 ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोगो की आस्था…

अब सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल मेरिट,प्रतिभा व योग्यता: CM…

देहरादून। राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर बात करते हुए एवं राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य में सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है, इसलिये राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें, उनका भविष्य उज्ज्वल है। सीएम धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत अभी तक 60 से अधिक छद्म वेष धारी गिरफ्तार हो चुके हैं, हमारी सरकार देवभूमि के देवत्व…

मसूरी मॉल रोड पर आइसक्रीम शॉप पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। मॉल रोड पर धुएं के गुबार और आग की भीषण लपटों से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।…

ग्रामोत्थान परियोजना से प्रदेश के 10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका को मिला सहारा

ग्रामोत्थान परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) प्रदेश के 10 हजार निर्धनतम परिवारों की आजीविका को सहारा देने में कारगर साबित हुई है। परियोजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुल 5.60 लाख जरूरतमंद परिवारों की आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम्य विकास विभाग, अंतराष्ट्रीय कृषि विकास निधि की वित्तीय सहायता से इस परियोजना का संचालन कर रहा है। वर्ष 2023 से लागू यह योजना अब प्रदेश के सभी 13 जनपदो के 95 विकासखडों में लागू की जा चुकी है। परियोजना का लक्ष्य कृषि…

दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस पूर्ण होने के शुभ अवसर “कलर्स ऑफ़ तिब्बत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने पुरोला ब्लॉक के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण व उनकी संख्या संबंधित इंतजामों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का दौरा किया तथा बिजली, पानी, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि मतदाताओं…

स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने की सीएम से भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

गुजरात के राज्यपाल से मिले,सहकारिता मंत्री, मेलों के शुभारंभ का दिया आमंत्रण

गांधीनगर/देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गांधीनगर स्थित राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उत्तराखंड में सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं भावी योजनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने राज्यपाल को उत्तराखंड में आगामी माह सितम्बर से प्रारंभ हो रहे सहकारी मेलों के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सहर्ष स्वीकार किया…

राष्ट्रीय खेलों की सफलता ने एक नई चेतना जागृत की: CM

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब राज्य सरकार खेलों को लेकर नई दृष्टि और रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के खिलाड़ियों को निरंतर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय खेलों के दौरान निर्मित और उन्नत किए गए खेल ढांचे का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु मुख्य सचिव को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने और उस पर तेजी से अमल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल केवल…

मानसून काल और केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी का सख्त आदेश — अधिकारी बिना अनुमति न छोड़ें मुख्यालय

जनपद रुद्रप्रयाग में इन दिनों मानसून सक्रिय अवस्था में है, जिससे अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन, सड़क मार्गों में अवरोध, जलभराव जैसी आपदा संभावनाएं बनी हुई हैं। इसी बीच विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा भी संचालित हो रही है, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री जनपद की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय भूमिका में है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जारी किया महत्त्वपूर्ण निर्देश जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आपदा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य…