मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि थराली क्षेत्र को भी धराली की तर्ज़ पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थराली में हाल की आपदाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुँचाई जाए और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। इसी क्रम में, जोशीमठ…
Blog
देवत गांव में पत्थर गिरने की घटना के बाद जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास की व्यवस्था
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः ग्रामीणों से वार्ता की और उनकी सुरक्षा हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पुनर्वास की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।* बताते चलें कि देवत गांव में हाल ही में पत्थर गिरने की घटना से उत्पन्न संकट के मद्देनज़र आज प्रातः जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा के…
गंगोत्री की जलकथा बदल रही है: बर्फ़ घट रही, बारिश बढ़ रही
उत्तराखंड की ऊँचाइयों में बसी गंगोत्री घाटी, जहाँ से गंगा की धारा जन्म लेती है, देश के करोड़ों लोगों की आस्था और ज़िंदगी का आधार है। सदियों से यहाँ की बर्फ़ और ग्लेशियर का पिघलता पानी मैदानों तक पहुँचकर खेतों को सींचता रहा, बिजलीघरों को चलाता रहा और गंगा की धारा को जीवन देता रहा। लेकिन अब इस कहानी का रंग बदल रहा है। आईआईटी इंदौर के वैज्ञानिकों ने गंगोत्री ग्लेशियर सिस्टम के पानी के बहाव को पिछले 40 सालों (1980 से 2020) तक बारीकी से समझने की कोशिश की।…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देहरादून समेत 5 जिलों में स्कूल बंद
उत्तराखंड में लगातार बीते तीन दिनों से पर्वतीय इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है, जिससे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है जिसके बाद आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट कर दिया गया है वहीं ख़राब मौसम के बीच कई जिलों में आज स्कूल भी बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 25 अगस्त यानी आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए प्रदेश में चमोली,…
थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली का दौरा किया और प्रभावितों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए राहत कार्यों की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को 24Û7 मोड…
आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहाँ गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे। विदित है कि मुख्यमंत्री इसी…
थराली आपदा: सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के निर्देश
सीएम धामी ने शनिवार रात्रि आपदा परिचालन केंद्र देहरादून में थराली (चमोली) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹ 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्याना चट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि…
थराली आपदा : राहत एवं बचाव कार्यों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
थराली में आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा एवं चमोली के मुख्य चिकित्सा…
डीएम के निर्देश पर नई सस्ता राशन की दुकानों के विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जनपद में 17 नई सस्ता राशन गल्ला की दुकानों खोली गई हैं तथा 12 अतिरिक्त नई दुकानों की टैण्डर किया गया है जिसके लिए आवेदन प्राप्त किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर खोली गई 17 नई राशन की दुकानों के विक्रेताओं को आज जिला पूर्ति कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) कार्यप्रणाली, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने, डिजिटल वितरण प्रणाली, ई- पॉस मशीनों के…
तहसील से स्वास्थ्य केंद्र और गांव तक: जिलाधिकारी आशीष भटगांई का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्ती और जनता को आश्वासन
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज तहसील परिसर कांण्डा का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान तहसीलदार निशिका आर्य उपस्थित रही। निरीक्षण में उन्होंने प्रमाण पत्रों का समय पर निर्गमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन कार्यरत रहे और समस्त कार्मिक उपस्थिति बायोमेट्रिक से लगाना सुनिश्चित करें। सेवा पुस्तिकाओं का त्वरित निस्तारण हो और कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने अभिलेखों का संधारण अव्यवस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा राजस्व मैनुअल का अध्ययन कर कार्य करने, सभी रजिस्टर एवं अभिलेख सुव्यवस्थित…
