देहरादून: हिमस्खलन हादसे के तीसरे दिन रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं हैं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए हैं। वहां से अब तक कुल 19 पर्वतारोहियों के शव निकाले गए हैं। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनेरिंग के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि गुरुवार सुबह वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और हाईएल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग, कश्मीर की टीमें हिमस्खलन वाले स्थान तक पहुंचने में कामयाब हो गईं। टीमों ने मौके से 19 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए। जबकि 10 लापता पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है।…
Blog
शशि थरूर ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, कहा: कांग्रेस में सुधार की जरूरत
देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकाल सीमित करने की वकालत की है। साथ ही उन्होंने 2024 के आम चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को पुनर्जीवित और फिर से सक्रिय करने की जरूरत बताई है। बता दें, कम समर्थन के कारण थरूर के अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने की जानकारी सामने आई थी। इन अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह…
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों को रैगुलर पुलिस को दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की| इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने के लिए जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। साथ ही जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दायित्व बांटे जाने में देरी के दिए संकेत, पहले किया जाएगा संगठन का गठन
देहरादून: प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश सरकार में दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करने का इशारा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन का काम करेगी और उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन होगा। भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा भी चुनाव के बाद…
पत्नी ने पकड़ा धोखेबाज पति को रंगे हाथ, प्रेमिका को छोड़ हुआ फरार
देहरादून: मुरादाबाद में पति के अफेयर का पता चलने पर घुस्साई पत्नी ने पुलिस को बुलाकर जमकर हंगामा किया I महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन पति मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ I मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद पति को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके लिए महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची और पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। इसी दौरान वह चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया और बराबर वाले मकान…
केंद्रीय बैठक में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, प्राकृतिक कृषि उत्पाद के बढ़ावे पर हुई चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नैनीताल क्लब से वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में प्राकृतिक कृषि एवं डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन से सम्बंधित कार्यक्रम पर चर्चा हुई I विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक कृषि से जुड़ी संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जैविक मंथन किया जा रहा है। इस मंथन से एक ऐसा अमृत प्राप्त होगा जो जैविक कृषि के क्षेत्र…
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, राशन कार्ड के अलावा वोटर आईडी व आधार से भी बनायें आयुष्मान कार्ड
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड की द्वितीय शासकीय सभा की बैठक ली। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ आयुष्मान भारत को केन्द्रित कर मुख्य सचिव ने योजना के सही क्रियान्वयन को लेकर कई अहंम निर्देश दिए। उन्होंने कुछ अस्पतालों द्वारा फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों पर जुर्माना लगाने के साथ सूचीबद्धता समाप्त करने के भी निर्देश दिएI मुख्य सचिव ने कहा कि आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत सैचुरेशन किया जाए। राशन कार्ड न होने…
19 नवम्बर को होंगे बद्रीविशाल के कपाट बंद, पंचांग गणना के बाद तिथि तय
बद्रीनाथ: भू बैकुंठ धाम भगवान बद्रीविशाल के कपाट 19 नवंबर शाम तीन बजकर पैंतीस मिनट पर आम श्रधालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जायेंगे. विजयदशमी के मौके पर पौराणिक मान्यताओं व परम्पराओं के अनुसार बद्रीनाथ के रावल जी, धर्माधिकारी व बेद पाठियों द्वारा धर्मिक अनुष्ठान में पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त तय किया गयाI भगवान की चल विग्रह डोली 20 नवम्बर को पांडूकेशर व 21 नवम्बर को शंकराचार्य गद्दी स्थल नरसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगीI पौराणिक परम्पराओं के आधार पर शीतकाल में भगवान् बद्री विशाल के कपाट छ: माह के…
घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से भी मुलाकात मुलाकात कर बताया कि घायलों के ईलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सिमड़ी, पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर…
पौड़ी बस दुर्घटना: बोले सीएम धामी, सरकार प्रभावितों के साथ
-घटना स्थल का किया दौरा -रहत कार्यों का लिया जायजा – जीवन रेखा से जुड़े विभागों से ली राहत बचाव की जानकारी -पूर्व सीएम निशंक भी रहे साथ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिमडी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। 4 अक्टूबर 2022 की देर सायं को सिमड़ी में हुई वाहन दुर्घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर…
