देहरादून: देश के नवनियुक्त सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आज शुक्रवार से अपने पद को संभाल लिया हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल और अमर जवान जोत में जाकर शहीदों को नमन किया। पदभार ग्रहण करने के मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है। मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में तीनों सेना की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। हम सभी चुनौतियों और मुश्किलों का मिलकर सामना करेंगे। बता दें, लेफ्टिनेंट जनरल चौहान 2019 में…
Blog
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखण्ड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार
देहरादून: नई दिल्ली, विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार महानिदेशक, सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया है। इस मौके पर महानिदेशक, सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को यह पुरस्कार मिलने से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। सूचना महानिदेशक ने…
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे होंगे आमने-सामने
देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। इससे पहले चुनावी तस्वीर भी लगभग साफ हाे गई है। दिग्विजय सिंह को इस बीच अहम प्रत्याशी माना जा रहा था I लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है I अब सीधा मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच है। अशोक गहलोत ने किया खरगे का समर्थन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, अध्यक्ष पद के लिए मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा। खरगे…
राहुल गांधी की फर्जी वीडियो शेयर करना अशोक पंडित को पड़ा भारी, कांग्रेस ने की शिकायत दर्ज
देहरादून: बीते दिनों फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने राहुल गांधी की एक फर्जी वीडियो शेयर की थी| वीडियो में राहुल आरती करने से इनकार करते नजर आ रहे हैं। जिस पर दिल्ली के उक्त पुलिस थाने में बीती रात युवक कांग्रेस की ओर से पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अशोक पंडित का ऐसे फर्जी पोस्ट व वीडियो शेयर करने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि ताजा वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर…
यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में किया सरेंडर, देहरादून लाकर किया जाएगा हिसाब
देहरादून: देहरादून में खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार के इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब पुलिस कटारिया को दून लेकर आएगी। बता दें कि, बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है। इससे पहले 11 अगस्त को देहरादून के कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा हुआ था। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि बॉबी कटारिया को लेकर दिल्ली जेल में बी वारंट दाखिल कर दिया गया है। एक अक्तूबर को कटारिया…
ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सरकारी अधिकारी समेत 10 लोग लापता
देहरादून: असम की ब्रह्मपुत्र नदी में 20 से अधिक लोग सवार नाव डूबने की खबर सामने आई है। यह हादसा धुबरी जिले में हुआ हैं। इस हादसे में एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लोगों लापता है। इस बात की जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ ने दी हैं| हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ जिला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवान की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, धुबुरी जिले के भासानी नगर स्थित ब्रह्मपुत्र नदी में आज गुरुवार सुबह…
सीएम धामी का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारे में मची हलचल
देहरादून: सीएम धामी, विधानसभा स्पीकर, और प्रदेश अध्यक्ष के एक साथ दिल्ली दौरे की खबर से अनेकों अनुमान लगाए जा रहे थे I इस बीच सीएम धामी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। सीएम धामी ने बीएल संतोष से 40 मिनट की मुलाकात में अंकिता हत्याकांड एवं भर्ती प्रकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की I साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से…
गिरफ्तार हुई बबली देवी, एक दिन पहले ही जीता था शिवनगर ग्राम पंचायत चुनाव
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद से दोनों आरोपी बबली व नरेश फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान…
जम्मू-कश्मीर में आठ घंटे में हुए दो विस्फोट
देहरादून: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर में एक बस स्टैंड पर खड़े एक वाहन में गुरुवार सुबह एक विस्फोट हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर हुआ। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उधमपुर शहर में कुछ घंटों के भीतर यह दूसरा विस्फोट है। इससे पहले दोमेल चौक के एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक बस में बुधवार रात को विस्फोट हुआ था| जिससे दो लोग घायल हो…
4-P मॉडल का सबसे बड़ा उदाहरण हैं सूरत: पीएम मोदी
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक रोड शो में भाग लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र में यहां आना मेरा सौभाग्य है। सूरत श्रम का शहर है। यहां टैलेंट की कद्र होती है। सूरत में विकास हर घर तक पहुंचा है। यह ऐसा शहर जहां देश के हर कोने से लोग आकर रोजगार पा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस सदी के शुरुआती दशकों में…
