देहरादून: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरिज की शुरुआत 21 सितंबर से दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी। सीरिज में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंच गए हैं। जबकि भारतीय टीम के धुरंधरों के साथ अन्य देशों के खिलाड़ी भी आज यानी मंगलवार शाम तक दून पहुंचेंगे। सोमवार को जोंटी रोट्स, ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, शेन वाटसन, ब्रैड हाज, ब्रेट ली, ब्रेड हैडिन आदि दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ चार्टेड प्लेन से…
Blog
नोएडा में निर्माणाधीन दीवार गिरने से चार मजदूरों की हुई मौत
देहरादून: नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई. ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, जलवायु विहार में बाउंड्री वॉल की नाली की मरम्मत के दौरान लगभग 200 मीटर दीवार गिर गयी। इस दौरान कुल 12 मजदूर वहां काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा है और बचाव अभियान शुरु किया।
मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को दूर करना है। यदि निर्धारित समय के अंदर आम नागरिकों की वास्तविक शिकायतों को दूर नहीं किया जा सके तो इतने बड़े सिस्टम का क्या फायदा। उन्होंने आगे कहा कि जो इस सिस्टम से जुड़ा है प्रतिदिन पोर्टल या अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए कार्य करेंगे तो…
सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, हाईकमान के सामने भर्ती घोटाले मामला पर करेंगे चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार देर शाम दिल्ली दौरे पर पहुंचे है I जिससे अनुमान लगया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती परीक्षा घोटाले और विधानसभा में नियुक्तियों के मामले को पार्टी हाईकमान के सामने रख सकते हैं। विशेष रूप से प्रदेश में भर्तियों में अनियमितता को लेकर जिस तरह राजनीति गर्म है, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय नेतृत्व को अपना फीडबैक देंगे। मंगलवार को उनकी मुलाकात कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ हो सकती है।
भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम, सीएम धामी ने काली नदी पर मोटर पुल का किया शिलान्यास
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया। भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम, आपसी संबंध होंगे और मजबूत इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेतु बहुत ही महत्व का सेतु(पुल) है। इस सेतु के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा, व्यापार बढ़ेगा तथा रोजगार में…
बाल शोषण/उत्पीड़न मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
देहरादून: बाल शोषण/उत्पीड़न मामले पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इस अपराध को रोकने के लिए उठाए गए कदम की जानकारी मांगी है। इसके लिए केंद्र सरकार व सोशल मीडिया कंपनियों को छह हफ्ते का समय दिया गया है। बता दें, बचपन बचाओ आंदोलन ने कोर्ट में इस याचिका को दायर किया था| इस याचिका में संबंधित अथारिटी को बाल सुरक्षा विधेयक में मौजूद सुरक्षा संबंधित कानूनों को तुरंत लागू किए जाने के निर्देश देने की अपील…
दून में चमकेंगे सितारे : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मशहूर गायक लक्की अली बिखेरेंगे अपनी कला का रंग देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून में क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत क्रिकेट के कई धुरंधर और संगीत के फनकार लक्की अली धमाल मचाएंगे।
इन दिनों दून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज और संगीत महोत्सव कासा बकार्डी के कार्यक्रम की खूब चर्चाएं चल रही हैं। आयोजकों का कहना है कि टिकटों की बुकिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट सीरीज के टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक करा रहे हैं।
वहीं संगीत महोत्सव के टिकटों के लिए पेटीएम इनसाइडर पर बुकिंग चालू है। रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 21 सितंबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के रोमांच में क्रिकेट प्रेमी सचिन, युवराज, रैना, रॉस टेलर, शेन वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ियों को चौके-छक्के बरसाते हुए देखेंगे। जबकि 25 सितंबर रविवार शाम को मसूरी-राजपुर रोड (ओल्ड रोड) स्थित एक होटल में गायक लक्की अली अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे।
देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून में क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत क्रिकेट के कई धुरंधर और संगीत के फनकार लक्की अली धमाल मचाएंगे। इन दिनों दून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज और संगीत महोत्सव कासा बकार्डी के कार्यक्रम की खूब चर्चाएं चल रही हैं। आयोजकों का कहना है कि टिकटों की बुकिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट सीरीज के टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक करा रहे हैं। वहीं संगीत महोत्सव के टिकटों के लिए पेटीएम…
सीएम धामी का युवाओं से संवाद : सवालों की लगी झड़ी, सीएम ने सहजता से दिए जवाब
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं के सवालों के बहुत ही सहेजता एवं सरलता से जवाब दिए। युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में…
रेलवे ने सभी मंडलों में गति शक्ति यूनिट को गठन करने का किया फैसला
देहरादून: रेलवे में सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए लोगों के लिए रेलवे ने सभी मंडलों में गति शक्ति यूनिट के गठन का फैसला किया है। इस यूनिट के तहत ही रिटायर सुपरवाइजरों को भर्ती किया जाएगा। इन सभी को तय होने वाले मानदेय पर भुगतान किया जाएगा। रेलवे अफसरों ने गति शक्ति यूनिट गठन करने के पीछे मंशा लंबित कार्यों को गति देना बताया हैं| उन्होंने बताया कि रेलवे का मानना है कि रिटायर कर्मचारियों को तय होने वाले मानक के तहत भुगतान किया जाएगा। इससे रेलवे पर कोई…
अश्लील एमएमएस लीक मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का किया गठन
देहरादून: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील एमएमएस बनाने के मामले में पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन का ऐलान किया है। इस टीम की सभी सदस्य महिलाएं ही होंगी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस फैसले की ट्वीट कर जानकारी दी हैं| उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें सभी महिलाएं होंगी। यह एसआईटी आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव की निगरानी में काम करेगी। अब तक इस केस में एक छात्रा और दो…
