देहरादून: कई दिन की मूसलाधार बारिश के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी व प्लेन इलाकों में आज गुरुवार को चटक धूप निकली है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य में अगले दो से तीन दिन तक बारिश के कम होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल राज्य में अगले दो से तीन दिन बारिश की संभावना कम ही बताई गई।
Blog
ट्विन टावर बनेगा देश की ध्वस्त होने वाली सबसे उंची इमारत, सीबीआरआई की टीम करेगी प्रक्रिया का अध्यन्न
देहरादून: नोएडा के सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रविवार को 3500 किलोग्राम विस्फोटक से ट्विन टावर ढहा दिए जाएंगे। ट्विन टावर ध्वस्त होने वाली देश की सबसे ऊंची इमारत के नाम से जानी जाएगी। यह 100 और 97 मीटर ऊंची है। जबकि कुतुब मीनार की ऊंचाई 74 मीटर है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में अंतिम बैठक होगी। इसमें सभी स्टेक होल्डर शामिल होंगे। इसके अलावा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) की टीम परिसर में…
फ्लोर टेस्टिंग से पहले राजद के नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी, सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना
देहरादून: बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले ही राजद के चार बड़े नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है। इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव…
बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा स्पीकर ने दिया इस्तीफा
देहरादून: नीतीश कुमार के बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राजद विधायकों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसे सिन्हा ने खारिज कर दिया था। हालांकि, उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया। बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को राजद द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को खारिज कर दिया था। वहीं बहुमत परीक्षण से पहले राजद नेताओं पर सीबीआई ने छापेमारी की…
सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति, कोविड काल में हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण को वैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक, निकायों में शामिल नए कामर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट, सरकारी कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा, कौशल विकास को नई आउटसोर्स एजेंसी बनाने सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
बारिश का हाहाकार, बेबस लोगों ने लगाई गुहार
देहरादून: बारिश ने शनिवार को प्रदेशभर में कहर बरपा दिया। भारी बारिश के कारण 50 से अधिक मकान मलबे की चपेट में आ गए। दो पुल टूट गए और 250 से अधिक सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। इसके अलावा 13 लोग अभी भी लापता हैं। सूचना पर एक्शन में आई एसडीआरएफ ने 500 से अधिक लोगों को बचाया। चार लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री…
नवाज से अपनी तुलना को अर्चना ने बताया बड़ा कॉम्प्लिमेंट
देहरादून: नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म हड्डी का फर्स्ट लुक आउट हो चूका है। उनका यह लुक काफी चर्चा मरीं हैं| नवाज के मेकओवर देखकर हर कोई उनके लुक को अर्चना पूरन सिंह से कंपेयर कर रहा हैं। जिस पर अर्चना ने अपना रिएक्शन दिया हैं। अर्चना ने बताया कि हेयरस्टाइल है जिसकी वजह से लोग मेरी उनसे तुलना कर रहे हैं। मैं कपिल शर्मा शो की शुरुआत में इस साइड पार्टिंग वाले लुक में दिखाई देती थी। उनसे इस कम्पेरिजन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने खा कि मैं…
मायावती ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
देहरादून: मायावती ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा हैं| मायावती ने अखिलेश के जेल में जाकर पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात को लेकर सवाल भी उठाए हैं| आयाबहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आजमगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के…
शहीद सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, परिवार में मातम का माहौल
देहरादून: जम्मू के पहलगाम में 16 अगस्त को आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों की बस के खाई में गिरने से घायल सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया था। जिसके बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा है I देवीधुरा के पखोटी गांव के निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से…
सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने को किया घेराबंद
देहरादून: उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने को घेराबंद कर तलाशी अभियान चलाया हैं| आतंकियों के इस ठिकाने से कंबल और रसद सामग्री बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि जिले के हाजिबल इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने की सूचना मिलने पर बारामुला पुलिस ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। इस सामग्री के बरामद होने से यह पता चलता है कि…
