Blog

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के बाद आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ कई महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।  बता दें, सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में…

कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

देहरादून: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद हैं| जिस कारण ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के सभी इलाकों में चटख धूप खिलने से तापमान में बढोतरी हुई है। उधर, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 94) पर नरेंद्रनगर बाईपास के समीप कुमारखेड़ा में आज तीसरे दिन भी यातायात बंद है। यहां पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के…

शराब के विरोध में उतरीं महिलाएं, अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कानून कठोर बनाने की उठाई मांग

देहरादून: बगोली गांव की महिलाओं ने अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की| वह कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे स्थित बगोली बाजार में पहुंचीं और वह पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साई महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री रोकने और इसके खिलाफ कानून कठोर बनाने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांवों में माहौल खराब हो रहा है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वह बाजार में सामान खरीदने…

तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत, छह घायल

देहरादून: जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हुई व छह लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।  जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर काफी लोग खड़े हुए थे| इसी बीच अनियंत्रित फार्च्यूनर लोगों को रौंदते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे लोगों में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर…

नगर निगम कर्मचारी को रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, दो लाख घूस लेते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

देहरादून: नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में तैनात कर्मचारी को दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव जगतपुर, बुराड़ी निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। दरअसल, एमसीडी ने एक इमारत को सील करने के बाद उस पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। इंद्रजीत ने जुर्माने की रकम को 5.16 लाख रुपये करवाने के बदले दो लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसपर बिल्डिंग के मालिक ने की शिकायत दर्ज की थी|…

सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी

देहरादून: श्रीनगर शहर के निशात इलाके में एक ग्रेनेड हमला हुआ| इस हमले में 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस धमाके को लेकर केस दर्ज कर आतंकियों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, पुलवामा में जांबाज सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका था। यह हमला डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास हुआ। सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस…

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने विद्या भारती के संगठन मंत्री को भेजा इस्तीफा

देहरादून: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने विद्या भारती के संगठन मंत्री को इस्तीफा भेजा है। समिति ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर आय-व्यय में अनियमितता और समिति के सुझावों को अनसुना करने का आरोप लगाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि कुछ लोग विद्यालय की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि विद्यालय में हो रही अनियमितताओं के संबंध में बीते जुलाई माह में भी संगठन मंत्री को…

एसडीएम के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत ने खोला मोर्चा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास पर बैठे

देहरादून: पौड़ी में यूथ कांग्रेस महासचिव नितिन बिष्ट और एसडीएम के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में उपवास पर बैठ गए। उपवास से पहले मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा कि एसडीएम एक लोकसेवक है। उससे इस प्रकार के आचरण की अपेक्षा नहीं की जाती। दरअसल , नितिन बिष्ट प्रमाणपत्र को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम के पास गए थे। समस्या को हल करने के बजाय उनके…

मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी, कर्मचारी एवं मुख्य पुजारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के एक ट्रस्टी, कर्मचारी एवं मुख्य पुजारी समेत तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय से रविवार केे आदेश पहुंचने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, जीएमएस रोड इंद्रापुरम देहरादून की रहने वाली महिला शशि ठाकुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके चाचा रामा को मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में एक दुकान कैंटीन के लिए किराए पर दी थी। वर्ष 2014 में चाचा की मौत होने के बाद ट्रस्ट ने उन्हें वह दुकान बीस हजार रुपये सालाना किराए…

राहुल गांधी ने की सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील

देहरादून: प्रदेश में दैवी आपदा पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता से भी इस काम में सहयोग करने को कहा । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश और कई जगहों पर बादल फटने जैसी घटनाओं की खबर बेहद दुखद है। बाढ़ जैसे हालात से स्थानीय जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। उत्तराखंड सरकार से अपील करता हूं कि लोगों तक…