Blog

प्रदेश की सीमांत एवं सुदूर क्षेत्रों तक बनाएंगे सरकार व शासन की पहुंच : सीएम धामी

देहरादून: बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड़, आईएसबीटी के समीप स्थित एक होटल में आयोजित “बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव” समारोह में सीएम धामी शामिल हुए I यहां सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया I इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। सीएम धामी ने इस दौरान देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में एक ही दल की दो बार सरकार बनाने का मिथक तोड़ते हुए नया इतिहास बना है। हम जनता के साझीदार के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश…

मेरी गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है: टी राजा सिंह

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा हैं। सिंह ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है। गुरुवार को एक चैनल से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को ईगो का मसला बना लिया है। बता दें, मंगलवार को चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। उनको जमानत मिलने के बाद…

सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने राज्य में हवाई कनेक्टीवीटी के संबंध मे विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टीवीटी की आवश्यकता है। वर्तमान में तीन हवाई रूट पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और पिथौरागढ़-देहरादून के लिये एयरलाइन के चयन की प्रक्रिया रीजनल कनेक्टीवीटी स्कीम के तहत गतिमान है। मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 सितम्बर, 2022 तक इस सम्बन्ध में…

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई आप विधायकों की बैठक

देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक हुई| जिसके बाद सभी विधायक सीएम के साथ राजघाट गए। इस बैठक में ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग और विधायकों को करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने के मसले पर चर्चा की गयी। जिसके बाद इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता में आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का लालच दिया गया। जो विधायक विभिन्न कारणों से बैठक…

पुलिस की मदद करना युवक को पड़ा भारी, दोस्तों ने दी दर्दनाक मौत

देहरादून: अवैध शराब पकड़वाने पर दोस्तों ने निकाली दुश्मनी, युवक को मौत के घाट उतार कर शव गंगा में फेंका I पथरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में तीन युवकों ने दोस्त की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दोस्त की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने पुलिस की मदद करते हुए आरोपियों के दोस्त की 50 लीटर कच्ची शराब पकड़वाई थी। युवक पुलिस को अवैध खनन और अवैध शराब की सूचनाएं भी देता था। शव अभी तक…

मौसम का बदला मिजाज, कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद खिली धूप

देहरादून: कई दिन की मूसलाधार बारिश के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी व प्लेन इलाकों में आज गुरुवार को चटक धूप निकली है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य में अगले दो से तीन दिन तक बारिश के कम होने की संभावना जताई है।  मौसम वैज्ञानिकों ने मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल राज्य में अगले दो से तीन दिन बारिश की संभावना कम ही बताई गई।

ट्विन टावर बनेगा देश की ध्वस्त होने वाली सबसे उंची इमारत, सीबीआरआई की टीम करेगी प्रक्रिया का अध्यन्न

देहरादून: नोएडा के सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रविवार को 3500 किलोग्राम विस्फोटक से ट्विन टावर ढहा दिए जाएंगे। ट्विन टावर ध्वस्त होने वाली देश की सबसे ऊंची इमारत के नाम से जानी जाएगी। यह 100 और 97 मीटर ऊंची है। जबकि कुतुब मीनार की ऊंचाई 74 मीटर है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में अंतिम बैठक होगी। इसमें सभी स्टेक होल्डर शामिल होंगे। इसके अलावा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) की टीम परिसर में…

फ्लोर टेस्टिंग से पहले राजद के नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी, सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना

देहरादून:  बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले ही राजद के चार बड़े नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है। इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव…

बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा स्पीकर ने दिया इस्तीफा

देहरादून: नीतीश कुमार के बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राजद विधायकों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, जिसे सिन्हा ने खारिज कर दिया था। हालांकि, उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया।  बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को राजद द्वारा दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को खारिज कर दिया था। वहीं बहुमत परीक्षण से पहले राजद नेताओं पर सीबीआई ने छापेमारी की…

सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति, कोविड काल में हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण को वैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक, निकायों में शामिल नए कामर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट, सरकारी कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा, कौशल विकास को नई आउटसोर्स एजेंसी बनाने सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।