देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक इस्ट्रग्ल फोर स्वतंत्रता थ्रो साइंस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विज्ञान भारती ने आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत,…
Blog
मुख्यमंत्री धामी ने कुमाल्डा व उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर गढ़वाल एवं जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने जेसीबी से आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। जिन इन क्षेत्रों…
मुख्यमंत्री ने थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो…
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने व नदी एवं बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपिल की
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।
देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, सात लोग हुए लापता
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश के कारण मालदेवता, सुरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। आपदा में सात लोग लापता हुए हैं| जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में भूस्खलन होने के कारण 14-15 कमरों का आवासीय भवन मलबे में दब गया। इसमें 80 वर्षीय बचनी देवी के दबे होने की जानकारी मिली है। आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए…
ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार
देहरादून: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि कैसे वह 125 सीटें जीत गए। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को विस चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक उनकी तरफ से की गयी गलतियों पर बात करनी चाहिए। चुनाव आयोग पर उनके द्वारा लगाया आरोप गलत है। राजभर ने आगे कहा कि सही मायने में अखिलेश को यह बोलना चाहिए था कि चुनाव…
आरबीआई का नया प्रस्ताव, हर यूपीआई पेमेंट पर देना पड़ सकता है पैसा
देहरादून: कार्ड पेमेंट के विकल्प और डिजिटल पेमेंट के लिए एक अन्य विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया यूपीआई अब भारत के बाहर भी उपलब्ध है। पेमेंट प्रोसेस तेजी से निपटाने के कारण इसे तेजी से सफलता मिली हैं| वहीं इसकी सफलता का दूसरा कारण इसकी निशुल्क पेमेंट है। लेकिन जल्द ही ये नियम बदल सकता है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक अब यूपीआई पेमेंट्स पर शुल्क वसूलने का विचार कर रही है। आरबीआई का नया प्रस्ताव बताता है कि केंद्रीय बैंक यूपीआई पद्धति का उपयोग करके पैसे के हर लेनदेन के…
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
देहरादून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी की थी| जिसके बाद आज शनिवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विवादों में घिरी नई आबकारी नीति को बेस्ट पॉलिसी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने पूरी ईमानदारी से नीति को लागू किया था। मगर एलजी ने इसमें दखल देकर इसे बदल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए मेरे घर पर छापेमारी की गई। जो अच्छा काम करता है उसे पीएम मोदी रोकना चाहते हैं।…
हमलावर मुल्क नहीं है पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
देहरादून: भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश के संकल्प को एक बार फिर दोहराया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा, हम बातचीत से भारत के साथ स्थायी शांति चाहते हैं, क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए विकल्प नहीं है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह से बात करते हुए शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और अपने लोगों की…
गंगा नदी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के पार बह रही है। जिस कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऋषिकेश में भारी बारिश से गंगा के जलस्तर ने चेतावनी निशान को पार कर लिया है। बारिश से बरसाती नदी नाले उफान पर हैं। वहीं हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के पार पहुंच गई। सुबह 8.30 बजे गंगा नदी का जलस्तर 294.05 दर्ज किया गया था।
