देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से औद्योगिक ईकाई एचएमटी के हस्तांतरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक ईकाई एचएमटी का उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किये जा सकेंगे और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।बैठक में तय किया…
Blog
सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता उम्मीदवारों के हित को सुरक्षित रखना है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून: पेपर लीक मामला उजागर होने और उसे लेकर उठे सवालों के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा दे दिया था।जिसके बाद उन्होंने शासन को एक पत्र भेजा था, जिसमे लिखा था कि जब तक सरकार परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं करेगी, आयोग की प्रस्तावित परीक्षाएं नहीं होंगी। इस मामले में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता उम्मीदवारों के हित को सुरक्षित रखना है। हम परीक्षाएं कराने के लिए व्यवस्थाएं बनाएंगे और अन्य आयोगों का सहयोग लेने पर भी…
हरीश रावत ने उठाया सवाल बोले किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा होती कौन है?
देहरादून: देशभर में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव की तैयारियां चल रही है I प्रत्येक राजनैतिक दल अपने- अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में लगे हुए है I ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार को सिलसिला जारी है I भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घरों में झंडा फहराने के बयान पर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है। भट्ट के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल करते हुए कहा कि किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है?…
एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में ली शपथ
देहरादून: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने आज गुरुवार को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाईं। इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम 2 आतंकी ढेर, 3 सेना के जवानों ने गवाई जान
देहरादून: जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम हुई है। जम्मू संभाग के परगल में उरी हमले जैसी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजोरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस में आतंकियों ने घुसने की कोशिश की थी। इस पर अलर्ट जवानों ने संदिग्धों को देख फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों…
पीएम मोदी के तंज पर राहुल गांधी का पलटवार
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ आंदोलन के दौरान नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनने को लेकर बुधवार को पार्टी पर तंज कसा I जिसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है I बुधवार को पीएम मोदी ने हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में इथेनॉल संयंत्र के शुभारंभ पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन दिया था। इसमें पीएम ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने हताशा में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर काला जादू फैलाने…
ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के नए ब्रांड एम्बेसडर
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर नियुक्त किया है। यह फैसला राज्य के युवाओं को खेल और जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से किया गया है। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के कप्तान भी हैं। वह 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की तरफ से उप-कप्तान भी रह चुके है । युवाओं के बीच ऋषभ पंत काफी पॉपुलर हैं। जिस कारण उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है I उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर…
जदयू-भाजपा के गठबंधन टूटने पर प्रशांत किशोर ने जारी किया अपना बयान
देहरादून: बिहार में हुई सियासी उठापटक, जदयू-भाजपा के गठबंधन की टूट और राजद के साथ नई सरकार बनाने पर प्रशांत किशोर का बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि मैं आज जहां हूं, वहीं 2024 में भी रहूंगा। मैं पूरी तरह से संकल्पित हूं। दुनिया में क्या चल रहा है, मुझे उससे कोई मतलब नहीं है। आने वाले समय में मोदी को चुनौती देने वाला चेहरा कौन है? इस पर मेरी…
भाजपा और जदयू के गठबंधन टूटने पर भाजपा नेता ने किया नितीश कुमार पर वार
देहरादून: भाजपा और जदयू के गठबंधन टूटने के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच अब जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी बिच भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव के पुराने ट्वीट को रीट्वीट कर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज ने लिखा कि सांप आपके घर घुस गया है लालू जी। बता दें, 2017 में नीतीश जब आरजेडी से अलग हुए थे तब लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि नीतीश सांप है जैसे…
बस-ऑटो की टक्कर में नौ लोगों की हुई मौत
देहरादून: पश्चिम बंगाल में एक ऑटो और बस के आमने-सामने आने से नौ लोगो की मौत हो गई| इस हादसे पर प्रधानमंत्री व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अपना दुख व्यक्त किया हैं| पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में मंगलवार को ऑटो और बस की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी यात्री खेत में काम करके वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। अभी तक…
