Blog

डीएम ने पकड़ा भीषण खेल, एक ही व्यक्ति ने गुमराह कर दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल भूमि फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर सख्त रूख अपनाएं हुए हैं। विगत दिवस जनता दर्शन में शास्त्रीनगर तपोवन निवासी फरियादी पुलमा देवी ने अपनी शिकायत फुलसनी में 2007 में भूमि क्रय कि थी जिसकी रजिस्ट्री भी है, जो आवासीय भूमि टिहरी विस्थापित को आंविटत की गई थी, वर्ष 2020 में भूमि स्वामी द्वारा वही भूमि किसी अन्य को विक्रय कर दी। इस गंभीर एवं संदिग्ध प्रकरण पर डीएम ने जांच कराई। जून माह के द्वितीय जनता दर्शन में डीएम के संज्ञान में आया था पुलमा देवी प्रकरण।…

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के दृष्टिगत सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के कार्य 31 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्य समाप्ति की अंतिम तिथि को गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों के नोडल अधिकारी शीघ्र नामित किए जाने के भी निर्देश दिए।…

26 किमी रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू हो जाने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों की आने संभावना को देखते हुए राज्य सरकार नियोजन की चुनौती पर अभी से पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है | उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए 26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है| सीएम ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्लोटिंग पापुलेशन हेतु सुविधाओं की व्यवस्था के…

बागेश्वर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

बागेश्वर: जनपद में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सुबह कपकोट विकासखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी भटगांई ने आरओ और एआरओ को विशेष रूप से निर्देशित किया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्याशियों द्वारा मांगी गई किसी भी जानकारी को उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ…

कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री धामी ने शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था। जिसमें 18 यात्री सवार थे, उन्होने बताया कि दुर्घटना में तीन कांवड यात्रियों की दुःखद मृत्यु हुई है। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करते हुए, सभी यात्रियों को ट्रक से…

घोलतीर हासदा: श्रीनगर डैम से एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात, पांच अभी भी लापता

रुद्रप्रयाग: घोलतीर क्षेत्र में 26 जून को हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की तलाश के क्रम में आज एक और शव बरामद किया गया है। यह शव श्रीनगर डैम क्षेत्र में कीर्तिनगर (जनपद टिहरी गढ़वाल) के अंतर्गत मिला, जिसकी शिनाख्त परिजनों द्वारा मयूरी सोनी (उम्र 24 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात के रूप में की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन, पुलिस,…

महेंद्र भट्ट सर्व सम्मति से बने उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष

देहरादून: ॐ के उच्चारण के साथ भाजपा प्रदेश परिषद में प्रदेशाध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट भट्ट का सर्वसम्मिति से अनुमोदन किया है। वहीं राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 8 सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की गई। इस मौके पर एकसुर में पंचायत के साथ 27 के विधानसभा और 29 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत दर्ज करने का आह्वाहन किया गया। इस अवसर पर केंद्र से आए परिवेक्षक केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी यूं ही नहीं है। क्योंकि लोकतंत्र…

सीएम धामी ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेशभर से आए चिकित्सकों को सम्मानित किया

सीएम धामी ने सभी चिकित्सकों का आह्वान करते हुए कहा कि डॉक्टरी का पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक “नोबल प्रोफेशन“ है, जो सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता के मन में डॉक्टर के प्रति जो आस्था, सम्मान और श्रद्धा है, उसे और मजबूत करें। सभी चिकित्सकों से अनुरोध है कि अपने आचरण, सेवा और समर्पण से हमेशा अपनी उस छवि को जीवित रखें, जो समाज ने डॉक्टर को ’धरती का भगवान’ कहकर दी है। मुख्यमंत्री आवास में डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम पर…

जिलाधिकारी आशीष भटगाई के नेतृत्व में इन गांवों के विस्थापन को मिली स्वीकृति

जनपद बागेश्वर में आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील काफलीगैर के ग्राम कठानी तथा ग्राम शामा तोक लोहारकुड़ा में विस्थापन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोहारकुड़ा के दो तथा कठानी के तीन परिवारों के विस्थापन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे पूर्व जनपद में आपदा प्रभावित कुल 77 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा चुका है। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी परिवारों को शासन…

जुलाई माह में होंगे 09 निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग में माह जुलाई में 09 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि 02 जुलाई को श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम गुप्तकाशी में 04 जुलाई को जखोली ब्लाक के अंतर्गत पौंठी में, 05 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में, 11 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में, 13 जुलाई को…