Blog

आपदा प्रभावितों को बांटी 5.14 लाख की अहैतुक सहायता राशि

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सदर तहसील के अंतर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित 22 लोगों को 5.14 लाख की अहैतुक सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। अतिवृष्टि के कारण मानव क्षति, कच्चे और पक्के भवन के आंशिक क्षति होने पर प्रभावितों को यह अहैतुक सहायता उपलब्ध कराई गई है। देहरादून कांवली में दैवीय आपदा के कारण अरविन्द पुत्र प्रेम लाला की मृत्यु होने पर उनके पत्नी मीना देवी को 4.00 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। गढ़ी में पक्का भवन आंशित क्षति होने पर प्रभावित…

जिला प्रशासन की संजीवनी से नये स्वरूप में लौटा मायाकुंड सामुदायिक केन्द्र; स्वतः संचालन शुरू

देहरादून: मायाकुण्ड सामुदायिक केन्द्र अब नए रूवरूप विकसित हो गया है। जिसका स्वतः संचालन शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल के संज्ञान में मामला आते ही डीएम ने प्रशासक रहते 43 लाख स्वीकृत किये थे। सामुदायिक केन्द्र की बहुउपयोगिता बच्चों की शिक्षा, महिला सारक्षरता, महिला कौशल की गतिविधिति संचालित हो होती है। पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल देवभूमि चेरीटेबल ट्रस्ट डीएम से मिली तथा अपनी बात उनको बताई कि उनके द्वारा भी सांयकालीन महिला सिलाई प्रशिक्षण एवं स्थानीय बच्चों को रेमेडियल टीचिंग करायी जाती है तथा इस भवन को…

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती, आ गया नोटिफिकेशन

इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करना कुछ युवाओं का सपना नहीं, ये एक जुनून, जज्बा और लगन है। जो खुद को देश के प्रति समर्पित करने का गौरव पाना चाहते हैं। अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहते हैं तो आपके लिए नई भर्ती निकली है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु INTAKE 02/2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर इस नई भर्ती के आवेदन 11 जुलाई 2025 शुरू होंगे। लास्ट डेट 31 जुलाई तक आप फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। अग्निवीर वायु भर्ती का फॉर्म…

देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम में 105 शिकायतें प्राप्त हुई

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 105 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित एवं आपसी विवाद की प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, दुग्ध, विद्युत, पेयजल निगम, सिचंाई, आर्थिक सहायता, एनएच 72 मुआवजा दिलाने आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने के शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते…

रुद्रप्रयाग: प्रशासन की सक्रियता से सुगम निर्वाचन की दिशा में अहम बैठक सम्पन्न

रुद्रप्रयाग: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजन एवं सभी वर्गों के लिए सुगम, समावेशी और सुलभ निर्वाचन की दिशा में जारी निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, एवं अन्य विशेष आवश्यकता वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल मतदाता सूची, पिक एंड ड्रॉप सुविधा आदि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए सभी विभागों…

रुद्रप्रयाग जनपद के 6 सांस्कृतिक दलों का हुआ पंजीकरण

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा संचालित गीत एवं नाट्य योजना के अन्तर्गत शासन की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों तथा कार्यकलापों के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न विधाओं में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु दिनांक 13 से 20 मई, 2025 तक देहरादून में तथा दिनांक 26 से 30 मई, 2025 तक हल्द्वानी (नैनीताल) में चयन परीक्षण/साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसके उपरांत सांस्कृतिक दलों का पंजीकरण एवं संचालन नियमावली – 2002 में उल्लिखित प्राविधानों के अन्तर्गत उक्त चयन परीक्षण/साक्षात्कार के आधार पर उपयुक्त पाए गए सांस्कृतिक दलों का आगामी 03 वर्षों की…

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल, 18 किमी दूर मिले 2 मजदूरों के शव, 7 की तलाश

यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बीती रात बादल फटा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। वहीं सिलाई बैंड के पास भूस्खलन में लापता दो मजदूरों के शव 18 किमी दूर यमुना नदी तट पर तिलाड़ी शहीद स्मारक के समीप मिले हैं। पुलिस द्वारा दोनों शवों को नौगांव सीएचसी ले जाया गया, जबकि 7 मजदूरों की खोजबीन जारी है। लापता मजदूरों में 5 नेपाली मूल, 3 देहरादून…

प्रसिद्ध मौण मेला इस साल भी जौनपुर क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया गया

उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय परंपराओं को जीवित रखने वाला प्रसिद्ध मौण मेला इस साल भी जौनपुर क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। मेले में यमुना घाटी, अगलाड़ घाटी और भद्री घाटियों के दर्जनों गांवों के साथ ही समीपवर्ती जौनसार के अलावा मसूरी व विकासनगर के लोग शामिल हुए, सभी ने नदी में उतरकर मछलियां पकड़ी। वहीं, मौण मेले में ढोल-दमाऊ की थाप पर ग्रामीण ने पारंपरिक नृत्य भी किया। लालूर पट्टी खैराड़, नैनगांव, मरोड़, मताली, मुनोग, कैथ और भूटगांव के ग्रामीण टिमरू या तिमूर के पाउडर…

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रोकी गई चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में भारी बारिश से आपदा जैसे हालात बन गए हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिलाधिकारी डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए और गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है। जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और संबंधित एसडीएम को दे दिए गए…

दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में जल्द बनेगा ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। दिव्यांगजनों की चिकित्सा सुविधा के लिए कोरोनेशन अस्पताल में ‘विशेष स्टेट रेफरल सेंटर’ बनाया जाएगा। भूमि न मिलने के कारण 10 वर्षो से यह मामला अधर में लटका था। पहली ही…