देहरादून: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लोगों ने अभिनेता को काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अभिनेता के खिलाफ ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी गयी हैं। वहीं अब इस मामले पर विवेक अग्निहोत्री का बयान आया है। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने इस विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह बहुत ही स्टूपिड एफआईआर है। यह एक ऐसा मासला है, जिस पर बिना किसी कारण के इतना बवाल हो…
Blog
करोड़ों की जमीन के लिए युवक को मारपीट कर छत से फेका
देहरादून: रुड़की के गणेशपुर में कुछ लोगों ने करोड़ों के जमीन पर चल रहे विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार हाइवे पर करोड़ों की कीमत की करीब 40 बीघा जमीन है। जिस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों में विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत जमीन मालिक ने पुलिस से भी की थी। इस मामले में यूपी के एक पूर्व मंत्री के…
जिलाधिकारी सोनिका ने अचानक पहुंचकर लगाई क्लास
देहरादून: बुधवार सुबह जिलाधिकारी सोनिका ने कैंप कार्यालय से सीधे सदर तहसील परिसर पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। यहां तहसील जाने वाली सीढ़ियों की हालत देखते ही उनका पारा चढ़ गया। ऊपर पहुंची तो यहां उनको दलाल नजर आ गए। इस पर उन्होंने तहसीलदार और प्रभारी एसडीएम सदर की क्लास ली। इसके बाद यहां सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनुभागों पर विभाग संबंधित कार्य और वहां बैठने वाले अधिकारी की प्लेट गेट पर नहीं लगी थी। जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई। जिसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार कक्ष में…
पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छे राजस्व प्राप्ति को लेकर प्रदेश वित्त मंत्री ने की समीक्षा बैठक
देहरादून: प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग में राजस्व प्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक की I यह बैठक विधानसभा स्थित सभाकक्ष में की गई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य में राजस्व बढ़ाने की दिशा में आबकारी विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि विगत वर्षों का बकाया जल्द ही वसूल किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा अच्छा राजस्व प्राप्ति का होना चाहिए, इस दिशा में उन्होने अधिकारियों को…
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, किसानों के हित में की जाए योजना तैयार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की I इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाए। साथ ही जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाए। जिसमें कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी भी शामिल हों। सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ समन्वय से कार्य किया जाये। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को 2025 तक बेस्ट प्रैक्टिस के तौर पर…
अपने पुस्तैनी जंगल को अतिक्रमण से बचने के लिए कठूड़ गांव की महिलाओं ने शुरू किया अभियान
गोपेश्वर: चमोली जनपद के दसौली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कठूड़ के सरपंच व महिला मंगल दल ने संयुक्त रूप से गाँव के अगल बगल व जंगलों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर अभियान शुरू कर दिया हैI इससे पूर्व गाँव की पंचायत में सरपंच कठूड़ धर्मेन्द्र शैलानी की अध्यक्षता में यह फैसला लेते हुए कानून के तहत प्रस्ताव पारित किया गयाI प्रस्ताव में कहा गया है कि गाँव के जंगलों पर जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, वह उसे अविलम्ब छोड़ दें, नहीं तो उनके विरुद्ध…
ठुमका गाना यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड क्रांति दल का धरना प्रदर्शन
देहरादून: उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा विवादित ठुमका गाने को यू ट्यूब से हटाये जाने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया I इस दौरान युवा उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले दिनों यू ट्यूब पर ठुमका नाम से गढ़वाली गाना डाला गया, जिसमे पहाड़ की संस्कृति को धूमिल करने का प्रयास किया गया है I साथ ही सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिये अश्लीलता परोसी गयी है, गाने में महिला कलाकार को खटिया मे ले जाए जाने के…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आठ छात्र और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में आठ छात्र और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। कोरोना संक्रमित छात्रों व शिक्षक को छात्रावास के अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डां जगदीश जोशी, चिकित्सा अधीक्षक श्रीदेव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय डॉ. अनिल नेगी ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय से अध्ययनरत छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर विभाग ने विद्यालय में 24 जुलाई को 190 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण…
रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट से मचा बवाल, लोगों ने किया अनूठा प्रदर्शन
देहरादून: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद बवाल मचा हुआ है I जहां एक तरफ लोग एक्टर को सोशल मीडिया में ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं देश के कई हिस्सों में उनके फोटोशूट के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक मैगज़ीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था जिसके बाद से उनके फेंस के बिच खलबली मच गई थी I उनके इस इमेजेज को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया I फोटोज शेयर कर…
शिव के माह में शक्ति का संकल्प लेकर बाल विकास मंत्री ने निकली कांवड़ यात्रा
देहरादून: उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ आज कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा के लिए उन्होंने पहले सुबह हरकी पैड़ी पहुंचकर जल भरा। इसके बाद वहां से पैदल चलकर ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, सुपरवाइजरों समेत 200 महिलाएं शामिल रही। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव एचसी सेमवाल, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा,…
