Blog

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तंज, कहा: क्या अब दूध-दही से जुड़े मुहावरों पर भी लगेगी जीएसटी

देहरादून: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला हैं| इस बार उन्होंने दूध-दही सहित सभी जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है| उन्होंने कहा है कि भाजपा ने जन्माष्टमी से एक महीने पहले दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगाकर कृष्ण भक्तों को चोट दी है। क्या अब इनसे जुड़े लोकोक्तियों और मुहावरों पर भी जीएसटी लगेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले भाजपा सरकार ने दूध, दही, छाछ पर जीएसटी लगाकर जो चोट…

क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव हैं: प्रहलाद जोशी

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बुधवार को नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होने वाली हैं। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता संसद से सड़क तक विपक्ष मोदी सरकार पर जुबानी हमला कर बदले की राजनीति का आरोप लगा रहे है। वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस पर  पलटवार किया है। सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में भारी हंगामा किया। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा ‘कानून के समक्ष सब बराबर हैं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव…

कार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस

देहरादून: गुरुवार को बैराज तिराहे के पास 35 यात्रियों से सवार बस ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वामपंथी संगठनों की सक्रियता को लेकर एसएसपी ने पुलिस और एलआईयू टीम को कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

देहरादून: उधम सिंह नगर के सिडकुल क्षेत्र में वामपंथी संगठनों की सक्रियता को लेकर एसएसपी ने उनकी गतिविधियों पर पुलिस और एलआईयू टीम को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैंl जिले में पहले भी वामपंथी संगठनों की सक्रियता के कई प्रमाण मिले हैं l पुलिस तराई में कई वामपंथियों को गिरफ्तार भी कर चुकी हैं l इस बार सिडकुल क्षेत्र में वामपंथी संगठनों की सक्रिय होने की आशंका नजर आ रही है l जिसको लेकर पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया हैl एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि…

हरिद्वार में 20 से 26 जुलाई तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहिंगे बंद

हरिद्वार: कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने कांवड़…

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

देहरादून: मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, डीएम ने किस सड़क पर कितनी दुर्घटनाएं किन कारणों से हुई है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। बीआरओ ने बताया कि उन्होंने 24 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित किए हैं, जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया है। डीएम ने सड़क महकमे के…

सीएम धामी ने किया कांवड़ियों के पैर धोकर सम्मान

देहरादून: सावन का महिना शुरू होते ही कांवड़ियों की भीड़ भी जुट गई है I इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को रुद्राक्ष की माला और भगवा पटका भी पहनाया। उनको गंगाजली भी भेंट की । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग…

मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर जिंदा है अखिलेश यादव: ओम प्रकाश राजभर

देहरादून: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर एक बार फिर करारा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर जिंदा हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान ओपी राजभर ने कहा ‘अखिलेश यादव सिर्फ बीजेपी का नाम लेकर जिंदा हैं। वो मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाते हैं और मुसलमान डर की वजह से उन्हें वोट करते हैं। लेकिन अब मुसलमान भी इस बात को समझ गए हैं कि अखिलेश उन्हें बीजेपी का डर दिखाकर वोट ले लेते…

युवकों के अंदर जागी हैवानियत, नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

देहरादून: पौड़ी जिले में धुमाकोट थाने के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो युवकों ने घर में अकेली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धुमाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो शादीशुदा युवकों ने अपने ही गांव की नाबालिग से दुराचार किया। थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी ने बताया कि नाबालिग को घर पर अकेला पाकर आशीष सुंद्रियाल (40) पुत्र…

एक साल से फरार साइबर ठग को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

देहरादून: एक साल से फरार साइबर ठग को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से 6 मोबाइल फोन, 12 वोटर कार्ड, 10 आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड, 18 डेबिट कार्ड, 11 पासबुक, एक चैकबुक आदि बरामद किये है। एसटीएफ टीम के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मोथोरोवाला निवासी वर्षा शर्मा ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पति के साथ व्हटसप चैट के माध्यम से दोस्ती कर विदेश से पैसा व सोने की ईट भेजने के नाम पर ऑनलाईन 26…