Blog

कुरुड़ और देवराड़ा को यात्रा के मानचित्र पर अंकित करें सरकार

मां नन्दा राजराजेश्वरी सिद्धपीठ कुरुड़ मन्दिर बड़ी जात (नन्दा राजजात) आयोजन समिति ने कुरुड़ और देवराड़ा को राजजात यात्रा के मानचित्र में अंकित करने की सरकार से मांग की है। इस सम्बन्ध मे समिति के प्रतिनिधिमंडल दल ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी,पर्यटन मंत्री श्रीमान सतपाल महाराज जी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल दल ने बताया कि नंदादेवी राजजात यात्रा में राजा के प्रतिनिधि कांसुवा के कुंवर लोग इस परंपरा के तहत कुल देवी नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ को नंद केसरी में अपनी पूजा और…

सीएम धामी ने की बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए, आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी लोग सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार 29 जून को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्यारा आयोजित की जा रही उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर…

अवैध दवा कारोबारियों के  अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार 

देहरादून : देहरादून और हरिद्वार में अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहाँ हरिद्वार में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मिथ्या छाप दवाइयां बरामद की गईं, वहीं देहरादून में एक मेडिकल स्टोर और आवासीय परिसर पर छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी परिवार समेत फरार मिला। दोनों मामलों में उत्तराखंड औषधि विभाग ने स्वास्थ्य सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार के रूड़़की मकतूलपुर…

तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण

वर्तमान वर्षा ऋतु के दौरान ग्राम मचकंडी के गोबला तोक में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु आज तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को 06 राशन किट, 05 टेंट एवं तिरपाल वितरित की गई। राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, तेल आदि शामिल थे, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। टेंट एवं तिरपाल की व्यवस्था अस्थायी आश्रय हेतु की गई, जिससे प्रभावित लोग सुरक्षित रह सकें। जिला…

घोलतीर बस दुर्घटना मामले में एडीएम श्याम सिंह राणा ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर किया सर्च अभियान का नेतृत्व

जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर आकर इस अभियान का नेतृत्व किया और पूरी प्रशासनिक टीम के साथ शनिवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। इस ऑपरेशन में जनपद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, डीडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं, जो घोलतीर से लेकर श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील तक सर्च कर रही…

पीड़ितों को मिले न्याय, समय से वितरण करे राहत एवं आर्थिक सहायता- सीडीओ

देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1995 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2021 से अभी तक पीड़ितों के प्राप्त प्रकरणों और उनको राहत व आर्थिक सहायता वितरण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करते हुए पीड़ितों को राहत प्रदान की जाए। सीडीओ ने पुलिस विभाग को निर्देशित…

उत्तरकाशी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़, जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां किया निरीक्षण

उत्तरकाशी: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) प्रशांत आर्य ने विकासखंड भटवाड़ी में पंचायत चुनाव हेतु बनाए गए नामांकन कक्ष,मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को मतगणना स्थल तक लाने एवं वापस ले जाने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने बैरिकेडिंग कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं पेयजल,शौचालय,विद्युत…

पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को धरातल पर चरितार्थ करने को डीएम सविन बंसल प्रतिबद्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ, एमओसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना ही यह गांठ बांध ले इसमें किसी भी…

डीएम के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी

देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दो दिनों में पेट्रोलिंग के दौरान पटेल नगर, राजा रोड, आईएसबीटी, तहसील चौक और डोईवाला से भिक्षावृत्ति में लिप्त 06 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसमें 05 बालक और 01 बालिका शामिल है। प्रशासन की टीम अब तक 265 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति, कूडा बीनने और बाल मजदूरी से रेस्क्यू कर चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल…

आगामी कांवड़ मेले को सफल बनाने के लिए इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मुख्य सचि आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ मेले को सरल, सुखद व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान के उच्चाधिकारियों द्वारा ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि कांवड़ मेला आस्था एवं श्रद्धा का बहुत बड़ा उत्सव है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल एवम् सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित विभाग चाक चौबंद व्यवस्थाएं…