देहरादून: राजधानी लखनऊ में खुले लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले चार आरोपीयों को पुलिस ने मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लुलु मॉल में हुए घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ लोग जनता के आवागमन को रोकने के लिए अनावश्यक रूप से टिप्प्णी और प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ प्रशासन को इस मामले पर पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए और ऐसे लोगों से सख्ती…
Blog
उपराष्ट्रपति पद के लिए मार्गरेट अल्वा ने दाखिल किया अपना नामांकन
देहरादून: कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने आज मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, एन.सी.पी प्रमुख शरद पवार और अन्य विपक्षी नेता मौजूद थे। बता दें कि मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार घोषित किया गया हैं।
अग्निपथ योजना से जुड़ी सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में किया ट्रांसफर
देहरादून: केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ योजना’ को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना से जुड़ी सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केरल, पंजाब और हरियाणा, पटना और उत्तराखंड के हाईकोर्ट से अग्निपथ योजना के खिलाफ आई सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए है। बता दें, अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दाखिल की गई थीं। जिनमें…
अग्निपथ योजना के लिए जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सेना अधिकारियों ने दी सफाई
देहरादून: अग्निपथ योजना के लिए जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सियासत शुरू हो गई थी| जिस पर सेना अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सैन्य भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले भी जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगा जाता रहा है। सैन्य भर्ती में धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सेना के एक अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण व तैनाती के दौरान शहीद होने वाले सैनिकों का अंतिम संस्कार करने के लिए धर्म का पता होना आवश्यक होता…
मौसम विभाग ने देहरादून-टिहरी सहित आठ जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज से तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, आज मंगलवार को मसूरी में दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही देहरादून में भी बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम…
मुख्यमंत्री ने की शहीद प्रवीण सिंह के परिजनों से भेंट, हर संभव मदद का दिया भरोसा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अमर शहीद प्रवीण सिंह गुसांईं के पैतृक आवास ग्राम पुंडोली (हडियाणा) टिहरी गढ़वाल पहुँचकर शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता प्रताप सिंह गुसाईं एवं माता दीपा देवी से भेंटकर संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। सीएम धामी ने कहा कि वीर सैनिक प्रवीण सिंह देश सेवा के लिए शहीद हुए हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। राज्य सरकार इस संकट के समय पीड़ित परिवार…
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का किया विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बहुपयोगी जानकारी के साथ ही सरकार द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी को आमजन तक स्मारिका के माध्यम से पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका को नई विधानसभा के गठन के मद्देनजर सरकार, विधायकों व पत्रकारों समेत महत्वपूर्ण फोन नंबर को शामिल करते हुए बहुपयोगी…
सीएम धामी ने किया नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स की स्वर्ण और काँस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया। जिसमे उत्तराखंड की 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और 50 वर्ष आयु वर्ग की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया था। देहरादून…
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के चलते जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए, इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी उन्होंने निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से जिओ टैगिंग के साथ तैनात जेसीबी को हर समय…
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार ने दाखिल किया अपना नामांकन
देहरादून: उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने पीएम नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह व भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं इस मोके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के कई और सीनियर नेता मोजूद थे। नामांकन के मौके पर अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और रिपब्लिकन पार्टी के नेता रामदास आठवले भी पहुंचे थे। भाजपा ने उपराष्ट्रपति के लिए धनखड़ के नामांकन पर शक्ति प्रदर्शन भी किया। शनिवार को भाजपा की ओर से जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार…
