देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुड़की में रोटर प्रेसिजन इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेक इन इंडिया के तहत प्रदेश की पहली ड्रोन फैक्ट्री का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से बनाए जा रहे ड्रोन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ ही रोटर ग्रुप को बधाई देते हुए आज के दिन को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बतायाI कहा कि आज हमारे प्रदेश में देश की सबसे बड़ी और प्रदेश की पहली आधुनिक ड्रोन तकनीक फैक्ट्री की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत…
Blog
नदी के तेज बहाव में बही पर्यटकों की कार,नौ की मौत एक घायल
रामनगर: रामनगर घुमने आए पर्यटकों की कार ढेला नदी के तेज बहाव में बह जाने से उसमें सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई हैI जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैI घायल महिला का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैI स्थानीय पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी है। सभी पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के मुताबिक पंजाब के पटियाला से रामनगर घुमने आए पर्यटकों की इनोवा कार उस वक्त पनादी…
मां काली का पोस्टर मामले में धर्मनगरी हरिद्वार में लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
<strong>हरिद्वार:</strong> मां काली का पोस्टर में अपमान करने के मामले को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री की शिकायत पर फिल्म निर्माता लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। <!– /wp:paragraph –> <!– wp:paragraph –> कनखल थाना के प्रभारी मुुकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम सिंह राठौर समेत सिद्धपीठ दक्षिण काली मन्दिर व आदिशक्ति महाकाली आश्रम कनखल ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। <!– /wp:paragraph –> <!–…
साइबर क्राइम में संलिप्त दो बैंक अधिकारियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
देहरादून: एसटीएफ ने साइबर अपराध को लेकर बड़ी कार्यवाही की हैI एसटीएफ ने साइबर अपराध में संलिप्त सेंट्रल बैंक आँफ इण्डिया के दो बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। देहरादून निवासी महिला की शिकायत के बाद एसटीएफ ने यह कार्यवाही की हैI एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून के सेलाकूई निवासी महिला सुमन सहगल ने सेंट्रल बैंक आँफ इण्डिया की सेलाकुई शाखा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि बैंक अधिकारियों ने बिना उनकी अनुमति के अलर्ट नम्बर बदल कर उनके खाते से 12 लाख रुपये निकाले…
मुख्यमंत्री धामी ने कालीचौड़ मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना, स्थानीय लोगों से वार्ता कर जानी समस्याएं
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सुबह गौलापार स्थित कालीचौड़ मन्दिर पहुंच मां काली की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने मुलाकात कीI सीएम से वार्ता के दौरान समिति व लोगों ने सुल्ताननगरी मंदिर गेट से मां कालीचौड़ मन्दिर तक डामरीकरण के साथ ही पूर्वी खेड़ा, गोबिन्द ग्राम, सुल्ताननगरी व पश्चिमी खेड़ा लिंक मार्गों का डामरीकरण कराने की मांग रखी। जिसपर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा। इस…
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर
देहरादून: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भीड़ में से किसी ने गोली मार दी हैI जापान के नारा शहर में भाषण देने के दौरान हमलावर ने पीछे से उनको दो गोलियां मारी। जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुँचाया गयाI अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैI बताया जा रहा है कि एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद हो चुकी थी। हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो…
मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्टेकहोल्डर विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे प्रदेश में विशेषकर मैदानी क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों के घाटी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग और स्थानीय निकायों आदि के माध्यम से लगातार फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने नई फॉगिंग…
ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का किया जाय राज्य में प्रचार-प्रसार: रामदास अठावले
देहरादून: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा गुरूवार को बीजापुर अतिथि गृह सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना. एस.सी. व ओ.बी.सी. छात्रवृत्ति योजना, ओल्ड ऐज होम और आवासीय स्कूल के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का राज्य में प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अन्य…
बड़े राज्यों की तुलना में उत्तराखंड तेजी से बढ़ रहा स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में आगे: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “राइज़ इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद रहेI मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र…
सीएम धामी ने किया एन.आई.सी.डी.आई.टी की बैठक में प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी ऑॅफनेशनल इंडस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट एण्ड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन बेरी एवं विभिन्न राज्यों के उद्योग मंत्री उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (आई.एम.सी) की स्थापना हेतु उधमसिंह नगर जनपद…
