देहरादून: लोन एप पर संपर्क करना युवती को भारी पड़ गया। पीड़िता ने लोन भी नहीं लिया, इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तहरीर पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने इजी लोन और रुपी स्टार ऐप पर विजिट किया। दावा है कि यह ऐप ऑनलाइन लोन उपलब्ध कराते हैं। आरोप है कि साइट विजिट के बाद अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे…
Blog
कुल्लू में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी,16 की मौत.कई घायल
देहरादून: सोमवार सुबह हिमाचल के कुल्लू में सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई I हादसे में 16 लोगों की मौत होने के साथ कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मृतकों में 6 स्कूली बच्चे बताये जा रहे हैं। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कुछ की स्थिति बेहद नाजुक है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अभी यह साफ…
पैतृक संपत्ति के विवाद के चलते कारोबारी ने खुद को मारी गोली
<!– wp:paragraph –> <p>देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद में कारोबारी ने शनिवार को रात में मां की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर मुरादाबाद चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।</p> <!– /wp:paragraph –> <!– wp:paragraph –> <p>पुलिस का कहना है कि कारोबारी ने पैतृक संपत्ति के विवाद में खुद को गोली से मारकर आत्महत्या की है। मूलरूप से मुरादाबाद के काठ के रहने वाले और वर्तमान…
केदारनाथ धाम के गर्भगृह के दर्शन पर प्रतिबंध हटा, दर्शनों के समय में भी किया गया परिवर्तन
देहरादून: केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध हटा दिया है। जिससे तीर्थयात्री धाम के गर्भगृह के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे I केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने से गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। अब तक श्रद्धालु सभा मंडप से बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुले थे। पहले दिन ही 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भारी…
रिजर्व फॉरेस्ट में सागौन के पेड़ काटने पर दो लोगों के खिलाफ वन विभाग ने किया मुकदमा दर्ज
देहरादून: आशारोड़ी रेंज के आरकेडिया में रिजर्व फॉरेस्ट में सागौन के पेड़ काटने पर दो लोगों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा किया है। मुकदमे के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया गया। आशारोड़ी रेंजर डॉ. उदय गौड़ ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया था। जहां सहसपुर निवासी लियाकत और क्लेमेनटाउन निवासी पदमपुर कुल्लू को सागौन के पेड़ काटते पकड़ा गया। उनके पास से सागौन की लकड़ी भी बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ जुर्म काटकर दोनों को जेल भेज…
उदयपुर हत्याकांड उकसावा नहीं, बल्कि तालिबानी सोच का नतीजा : सुनील आंबेकर
देहरादून: पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है, उसकी जिम्मेदार नुपुर शर्मा हैं। जिसके बाद राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने उदयपुर हत्याकांड को ‘तालिबानी घटना’ बताया है। आरएसएस ने कहा कि यह घटना उकसावे पर की गई प्रतिक्रिया नहीं थी बल्कि एक खास मानसिकता और मान्यता का परिणाम थी। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘द तालिबान: वॉर एंड रिलिजन इन अफगानिस्तान’ और ‘द फॉरगॉटन हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ किताब के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहा कि…
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने पीएम मोदी पहुंचेंगे हैदराबाद
देहरादून: तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी भाजपा के बीच सियासत गर्मा गई है। इसी बीच भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पीएम नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद पहुंचेंगे। दूसरी और विपक्ष के साझा राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मोदी के स्वागत के लिए राज्य का सिर्फ एक मंत्री जाएगा, वहीं सिन्हा को लेने सीएम केसीआर समेत पूरा मंत्रिमंडल पहुचेगा I पीएम मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले सिन्हा बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां उनका राज्य सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।…
चट्टान दरकने से बाधित यमुनोत्री हाईवे छह घंटे की कड़ी मस्सकत के बाद खुला
देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण बाधित हुआ यातायात छह घंटे बाद खुल गया है। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण मार्ग बाधित हो गया था। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था । यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार में थे। इस दौरान एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी रही। जिसके चलते जिला आपदा…
मुख्यमंत्री ने किया रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कन्याश्री कार्यक्रम में प्रतिभाग, छात्राओं को वितरित की साईकिल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधमसिंहनगर के रामनगर रोड स्थित एक होटल में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कन्याश्री कार्यक्रम का शुभारम्भ कियाI इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि रोटरी क्लब ने निःस्वार्थ सेवाएं देने के साथ समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। कहा रोटरी क्लब राज्य की 25वी वर्षगांठ तक के लिए कोई न कोई लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करे, ताकि उस कार्य को पूरे विश्व में रोटरी क्लब नज़ीर के रूप में पेश कर सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कक्षा 9 से…
बदमाशों ने एक रात में लूटें तीन घर, शहर में मचा हडकंप
देहरादून: शुक्रवार देर रात गोरखपुर नई बस्ती में दो घरों में लूट की घटना सामने आई है। तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, वहीं तीसरी घटना बानियावाला की है I मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। रात करीब तीन बजे तीन बदमाश दरवाजे की जाली काटकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दोनों महिलाओं और बच्चे…
