Blog

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, शुरुआती दौर में दी जाएगी चेतावनी उसके बाद लगाया जाएगा जुर्माना

देहरादून: आज एक जुलाई से रोजमर्रा के दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का काफी सामान प्रतिबंधित रहेगा। प्लाटिक के इस्तमाल से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है I देहरादून में इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से प्रचार प्रसार के साथ-साथ अभियान भी चलाया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को प्लास्टिक के सामान के थोक विक्रेताओं ने मेयर से भी मुलाकात की है। उन्होंने इसमें सहयोग की बात कही है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया…

खराब मौसम के चलते बदरीनाथ राजमार्ग समेत गौरीकुंड हाइवे बंद

देहरादून: गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश से बदरीनाथ राजमार्ग और गौरीकुंड हाइवे बंद हो गए। चमोली जनपद में भी देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जिले में 12 ग्रामीण संपर्क मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद है। नंदानगर, पोखरी, देवाल, थराली विकासखंडों में कई सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी है।  प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है I जिसके साथ ही कई स्थानों पर हुई बारिश सड़कों पर कहर बनकर बरसी है। बीते दो दिनों में हुई बारिश के बाद आए मलबे ने कुल 138…

सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को उत्तराखंड सरकार देगी दोगुना मुआवजा

देहरादून: प्रदेेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब उत्तराखंड सरकार दोगुना मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग को ये निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त कार्यालय इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल है। इस साल भी चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई…

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच हरीश रावत का आया बयान, बोले सौ-सौ करोड़ में खरीदा भाजपा ने विधायकों को

देहरादून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घमासान और विधायकों के बागी होने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधायकों को सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदा है। महाराष्ट्र से ही ऐसी खबरें आ रही हैं, जो भारतीय राजनीति को शर्मसार करने वाली हैं। मीडिया को दिए एक बयान में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसे सांविधानिक संस्थाओं के बल पर विपक्षी नेताओं को धमकाने का काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र…

पत्रकारों की सात सूत्रीय मांगों पर सीएम धामी ने जताई सहमति, सचिव सूचना को जारी किये दिशा-निर्देश

-पत्रकारों के हित नहीं होने दियें जायेंगे प्रभावित, जल्द बनाई जायेगी बेहत्तर नीति: सीएम धामी देहरादून: उत्तराखंड में सूचीबद्व न्यूज पोर्टल पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल के नेतृत्व में आज देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सचिव सूचना अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मुलाकात में पत्रकार हितों से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। –सात सूत्रीय मांगों पर सीएम धामी की सहमतिमुख्यमंत्री धामी ने सभी मांगों पर मौखिक सहमति जताते हुए सचिव…

रुड़की में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

देहरादून: रुड़की में मां और छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है।  गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक…

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के मर्डर के आरोपियों का आतंकवादी संगठन से कनेक्शन, राजस्थान में आतंक फैलाने की तैयारी

देहरादून: उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपियों का बड़ा खुलासा सामने आया है I यह दोनों राजस्थान में आतंक फैलाने की तैयारी में थे। साथ ही वह धर्म के नाम पर युवाओं का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल से जोड़ रहे थे। दर्जी कन्हैयालाल का बेरहमी से कतल करने वाले आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी राजस्थान में आंतक फैलाने वाली बड़ी साजिश में शामिल है। रियाज के तार अलसूफा से जुड़े हैं। यह संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के रिमोट स्लीपर सेल के तौर पर काम करता है।…

मानसून की पहली बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, दून अस्पताल में घुसा नालियों का गंदा पानी

देहरादून: देहरादून में मानसून की पहली बारिश ने ही यहां के इंतजमों की पोल खोलकर रख दी है। इसका उदाहरण दून अस्पताल की गायनी विंग में देखने को मिला I दून अस्पताल के निक्कू वार्ड, लेबर रूम समेत कई वार्डों में नालियों का गंदा पानी और मलबा घुस गया। जिसके बाद 11 नवजात को संक्रमण से बचाने के लिए दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब इस वार्ड को फ्यूमिगेट करने के लिए 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं लेबर रूम में जैसे तैसे करके काम…

महाराष्ट्र सियासत : उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद, सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा

देहरादून: महाराष्ट्र की राजनीति में 10 से 29 जून तक के बीच चल रहे सियासी घमासान का आखिरकार अंत होने के आसार नजर आ रहे है I उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को राजभवन में सौंप दिया है। वहीं ठाकरे के इस्ततीफे के बाद भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी हैI जिसके चलते शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है I जिसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने…

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आपदा प्रबंधन को लेकर की समीक्षा बैठक. बोले अगले तीन माह संवेदनशील, अलर्ट रहें अधिकारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा कीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारीयों से आपदा के दौरान रेस्पोंस टाईम कम से कम होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अगले तीन माहीनों को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए समस्त सम्बंधित अधिकारीयों को समन्वय से…