Blog

“सम्राट पृथ्वीराज ” फिल्म उत्तराखंड में होगी टैक्स-फ्री, सीम धामी ने दी ट्वीट कर जानकारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “सम्राट पृथ्वीराज ” फिल्म को उत्तराखंड में टेक्स फ्री करने का ऐलान किया है| सीएम ने इस फिल्म को साहस और पराक्रम समेत देशप्रेम से परिपूर्ण बताते हुए लोगों से इसे देखने की भी अपील की है| मुख्यमंत्री धामी ने अपने ट्विटर हेंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि, उत्तराखंड में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म टैक्स फ्री होगी। देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें। सीएम के आदेश के बाद साशन ने भी…

सीएम धामी ने डॉ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का किया उद्घाटन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में शोध एवं विज्ञान पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का समग्र विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि डॉ. नित्यानन्द जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनका प्रयास हमेशा से जनता के बीच जाकर जन समस्याएं…

उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

देहरादून: अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद मुखियामंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी| उत्तर प्रदेश में गुरुवार को योगी कैबिनेट के लिए फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की ‘स्पेशल स्क्रीनिंग’ रखी गई थी। इसके तुरंत बाद ही खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स मुक्त करने की घोषणा कर दी। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे है। फिल्म की प्रशंसा करते हुए योगी ने कहा कि यह फिल्‍म हमें प्रेरित करती है कि…

भाजपा ने कोलकाता सरकार पर लगाया सिंगर केके की हत्या का आरोप

देहरादून: सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीती शुरु हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी लगातार वहां की सरकार और प्रशासन पर सिंगर की ‘हत्या’ का आरोप लगा रही है। भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, ‘व्यक्ति कि परफॉर्मेंस के दौरान कोलकाता में मौत हो गई। प्रोग्राम किसी कॉलेज ने आयोजित नहीं कराया था। टीएमसी नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्हें पसीना आ रहा था और परेशानी महसूस कर रहे थे। वह निकलना चाहते थे, लेकिन उन्हें…

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद यूपी की वर्तमान हालत को भी देखें

देहरादून: उत्तर प्रदेश में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। योगी कैबिनेट ने गुरुवार को यह फिल्म देखी, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को तंज कसते हुए कहा कि ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद यूपी की वर्तमान हालत को भी देखें| गुरूवार को योगी कैबिनेट ने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी, जिज्सके बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीती शुरु हो गयी| सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा हैं| अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ”ऐतिहासिक फिल्म…

कुछ लोग मिलने के लिए अपनी जान देते हैं तो कुछ प्रार्थना करते हैं कि आप मर जाएं: बादशाह

देहरादून: बादशाह ने ट्रोलर के मैसेज को शेयर कर दिया जवाब लिखा, कुछ लोग आपसे मिलने के लिए अपनी जान देते हैं। कुछ प्रार्थना करते हैं कि आप मर जाएं| सिंगर केके के निधन के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोग और सिंगर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केके का निधन कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डिएक अटैक आया था। केके के निधन पर बादशाह ने शोक जाहिर किया था जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बादशाह ने एक यूजर का घटिया…

आतंकवादियों के निशाने में आया एक और व्यक्ति, गोली मारकर की हत्या

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक और व्यक्ति को अपना निशाना बनाया हैं | कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा के बैंक मैनेजर पर आज सुबह आतंकवादियों ने गोली चला दी। इससे पहले कि लाेग वहां इकट्ठा होते हमलावर वहां से फरार हो गए। इस हमले में बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु इलाज से पहले ही उसने अपने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला था।…

चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए हरिद्वार में खुला नया पंजीकरण केंद्र

देहरादून: चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में नया पंजीकरण केंद्र शुरू कर दिया है। हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग में खोले गए इस केंद्र के तीन काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु अतिरिक्त कोटे से तत्काल पंजीकरण करवा सकेंगे। बता दें, दो दिन पहले पर्यटन सचिव से मुलाकात में टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पंजीकरण केंद्र खोलने की मांग की थी। जिसके बाद सचिव दिलीप जावलकर ने पीसीएस अरविंद पांडेय को हरिद्वार भेजकर पंजीकरण केंद्र शुरू…

क्षैतिज आरक्षण बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारी

देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने बुधवार से राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10 % क्षैतिज आरक्षण बहाली की मांग को लेकर राजधानी देहरादून के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन व धरना शुरू कर दिया है। मंच के अध्यक्ष क्रांति कुकरेती ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत की गई थी और मुख्यमंत्री की पहल पर माननीय मंत्री परिषद ने अंतिम बैठक में महामहिम राज्यपाल से राज भवन में लंबित एक्ट पर हस्ताक्षर का अनुरोध भी किया गया था। परन्तु अभी…

छोटा सिपाही बनकर काम करूँगा: हार्दिक पटेल

देहरादून: भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट कर कहा कि भाजपा में छोटा सिपाही बनकर काम करूँगा। हार्दिक पटेल ने बीते महीने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आज गुरूवार को हार्दिक भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा ज्वाइन करने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा, ‘राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी…