Blog

मानसून सत्र तक चलेगा अभियान, चिकित्सा इकाइयों में निःशुल्क जिंक ओआरएस कार्नर स्थापित

रुद्रप्रयाग: मानसून सत्र के दौरान बच्चों में डायरिया होने की आशंका के दृष्टिगत डायरिया नियंत्रण को लेकर जनपद में सघन डायरिया रोकथाम अभियान शुरू हो गया। इसके तहत जनपद की सभी चिकित्सा इकाईयों मे जिंक ओआरएस कार्नर की स्थापना कर इन कार्नर के माध्यम से जिंक व ओआरएस पैकेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। वहीं अभियान के दौरान डायरिया रोकथाम को लेकर विभिन्न गतिवियां आयोजित की जाएंगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने आंगनबाड़ी केंद्र बेला खुरड़ में बच्चों को ओआरएस पैकेट वितरित कर डायरिया पखवाड़े…

रुद्रप्रयाग में आरक्षी परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 06 केंद्र, इस दिन धारा-163 रहेगी प्रभावी

रुद्रप्रयाग: आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के पदों पर चयन हेतु आगामी रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। एकल पाली में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान समस्त परीक्षा केंद्रों में धारा-163 प्रभावी रहेगी। उप जिला मजिस्ट्रेट भगत सिंह फोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षा 03 अगस्त (रविवार) को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि तहसील रुद्रप्रयाग के अंतर्गत कुल 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1339 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा…

देशभर के टोल प्लाजा से हर दिन हो रही 168 करोड़ रुपये की कमाई

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के एक सवाल का जबाव देते हुए लोकसभा में बताया कि देश में 1,087 टोल प्लाजाओं से हर दिन 168 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। बुढ़नपुर–वाराणसी सड़क के बारे में सरकार ने जानकारी दी कि यह सड़क दो हिस्सों में बनी है। बुढ़नपुर से गोंसाई की बाजार बायपास तक और गोंसाई की बाजार बायपास से वाराणसी तक इसकी कुल लागत 5,746.97 करोड़ रुपये है और अब तक टोल वसूली 73.47 करोड़ रुपये की हुई है। केंद्र सरकार ने…

मुख्य सचिव ने राजस्व अभिवृद्धि के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण विभागों के साथ बैठक ली

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में राजस्व अभिवृद्धि के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व बढ़ाए जाने के लिए नवाचार एवं तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने वन विभाग को राजस्व बढ़ाए जाने के लिए नए श्रोत जोड़े जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जड़ी बूटी वन विभाग के राजस्व का एक बड़ा स्रोत हो सकता है। इसके साथ ही…

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोईवाला ब्लाक में मतगणना का लिया जायजा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 31 जुलाई को ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई। जनपद देहरादून के सभी ब्लाक मुख्यालयों में बनाए गए मतगणना सेंटर पर ही मतगणना कार्य किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने डोईवाला ब्लाक मुख्यालय में मतगणना कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना सहायकों को बहुत सावधानी और पूरा समय लेते हुए मतगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना कार्यो में किसी प्रकार की जल्दबाजी न की जाए। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को…

‘भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका’, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया ऐलान

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा ऐलान करते हुए कहा कि भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि भारत को एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ चुकाना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ‘भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने भारत के साथ पिछले कई वर्षों में अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं, दुनिया में सबसे अधिक हैं।’ यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने ज्यादातर…

मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह की कुशलक्षेम जानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, रात्रि को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमती मुन्नी देवी शाह से उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के परिजनों से भी बातचीत की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

डॉक्टर नदारद; एएनएम, एलटी, नर्स की भूतिया एंट्री मिली, दवाईंया आधी, सफाई सुरक्षा राम भरोसे

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में आज प्रशासन की टीम द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित अर्बन पीएचसी पर तडके ही छापेमारी अभियान चलाकर व्यवस्थाएं देखी। जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण से अर्बन पीएचसी में हड़कम मच गया। डीएम समेत मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरी गिरी, एसडीएम अपूर्वा सिंह ने एक साथ अलग-अलग स्थानों सुबह 9 बजे से ही छापेमारी शुरू कर दी एक साथ छापेमारी से अर्बन पीएचसी में हड़कम मच गया। अर्बन पीएचसी में मानक के अनुरूप सुविधा एंव व्यवस्थाएं न होने पर अक्षांस/चित्रांश जेवीके प्रा0लि0…

विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

देहरादून: विधायकगणों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं को अधिकारी पूरी गंभीरता से लें। विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद करें। राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के अंतर्गत की गई घोषणाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन-प्रशासन और विधानसभा क्षेत्र के बीच सेतु की भूमिका में कार्य करने हेतु अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की मुख्यमंत्री…

4 घंटे तड़पता रहा फौजी का डेढ़ साल का बेटा, नहीं मिला इलाज, चली गई जान

उत्तराखंड के चमोली जिले के चिड़ंगा गांव में एक फौजी के डेढ़ साल के बेटे हिमांशु जोशी की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिक दिनेश चंद्र के बेटे की तबीयत बिगड़ने पर मां उसे ग्वालदम अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज न मिलने पर उसे बैजनाथ, बागेश्वर और फिर हल्द्वानी रेफर किया गया। चार घंटे में पांच अस्पतालों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा. 108 एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आखिरकार डीएम के हस्तक्षेप पर रात 9:30 बजे एंबुलेंस मिली, लेकिन…