देहरादून: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा की गई हत्या को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते हुए कहा, हिंदुत्व की बात करने का क्या मतलब है, जब सरकार डरपोक है और बदला नहीं ले सकती? मोदी सिर्फ जम्मू क्यों जा रहे हैं? उन्हें तत्काल श्रीनगर जाना चाहिए। कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा की गई हत्या को लेकर सियासत गर्मा गई है। शुक्रवार को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भट्ट की हत्या को हल्के में नहीं लिया जाना चााहिए,…
Blog
मुख्यमंत्री ने सुद्धोवाला में किया आई.आर.बी-(द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं को दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पूरे चरम पर है ऐसे में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि से अच्छा संदेश लेकर जाएं यह सबकी जिम्मेदारी…
श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए तैयारियां पूरी, 22 मई को खुलेंगे कपाट
देहरादून : सिखों के प्रमुख तीर्थ तथा उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई को आरंभ हो रही है I श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यात्रा के लिए पहला जत्था 19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर…
तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
देहरादून: कांग्रेस ने प्रदेश में अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को वर्ष में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने समेत कैबिनेट के निर्णय पर सवाल उठा दिया हैं। बता दें कि पार्टी ने सरकार पर चम्पावत उपचुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जिस पर कांग्रेस पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चंपावत उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकार ने आचार सहिंता का स्पष्ट उलंघन किया है। वहीं प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में गरीबों को प्रति वर्ष तीन सिलिंडर निशुल्क देने…
दो दिन के दौरे में वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिन के दौरे में वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही पीएम के आगमन को लेकर परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा लेंगे। शुक्रवार की दोपहर को सीएम योगी संपूर्णानंद संस्कृत विवि के खेल मैदान में पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए पार्टी की ओर से पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले मार्ग के दोनों ओर आने जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। वहीं रास्ता बंद होने से गर्मी से परेशान…
कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी 3 की मौत एक घायल
देहरादून : गुरुवार देर रात उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 03 ए 7566 हरिद्वार से पाटी आ रही थी जो बाजार से दो सौ मीटर पहले खाई में गिर गई। हादसे में प्रदीप गहतोड़ी, बसंत गहतोड़ी, देवकी देवी निवासी…
महेश बाबू के बयान पर बोली धाकड़ गर्ल, कहा- वाकई उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा बॉलीवुड
देहरादून: तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के बयान पर विवाद छिड गया हैं| एक प्रेस वार्ता के दोरान महेश ने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता| जिसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुकेश भट्ट सुनील शेट्टी निर्देशक राम गोपाल वर्मा से लेकर अक्षय कुमार तक अपना रिएक्शन दे चुके हैं। महेश के इस बयान पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को लेकर तगड़ी बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने अपनी राय देते हुए कहा बॉलीवुड वाकई में उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा। कंगना ने कहा, ‘हां…
गर्मी बढ़ने से पेयजल की आपूर्ति पर मंडराया संकट
देहरादून : प्रदेशभर में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति में कमी होने से आम जनजीवन प्रभावित है I गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। प्रदेश की 808 मोहल्लों और बस्तियों में गर्मियों में पानी का संकट पैदा हो गया है। पेयजल विभाग ने पेयजल निगम और जल संस्थान के माध्यम से बड़े पैमाने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाने का काम तेज कर दिया है। शासन ने इसके लिए निगम और जल संस्थान के आला अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। कुल 375 पेयजल योजनाएं…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मस्जिद, सर्वे पर रोक लगाने की याचिका की दायर
देहरादून: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर रोक लगाने की याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मामले पर जल्दी सुनवाई और यथास्थिति कायम रखने के आदेश देने की मांग की है। कोर्ट ने तत्काल आदेश देने से इन्कार करते हुए कहा कि वे पहले केस की फाइल देखेंगे। बता दें, सिविल जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कमीशन कार्यवाही का आदेश दिया है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से निष्पक्ष न होने का आरोप…
एसडीआरएफ की टीम ने मनेरी डैम के पास फंसे मजदूरों को किया रेस्क्यू
देहरादून :बृहस्पतिवार रात मनेरी डैम के पास मजदूरों की जान पर बन आई। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा तो मजदूर घबरा गए और बचाव के लिए आवाज देने लगे । जलस्तर बढ़ने की खबर फैली तो मजदूरों के फंसे होने की भी बात सामने आई। इसके बाद सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि टापू पर फंसे लोग दिहाड़ी मजदूरी करते है और मनेरी डैम के पास…
