Blog

वनाग्नि के 1558 घटनाओं में 2581 हेक्टेयर जंगल का नुकसान

देहरादुन: शुक्रवार को प्रदेश में वनाग्नि की 115 घटनाएं सामने आई है। जिनमें 149 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुए है। जिसे मिलाकर प्रदेश में वनाग्नि के 1558 घटनाओं में 2581 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो चुके है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक हुई वनाग्नि घटनाओं में पिथौरागढ़ निवासी एक महिला की मौत हुई है। जबकि वन विभाग के छह दैनिक एवं नियमित कर्मचारी घायल हुए हैं।

राज्य में बहार से आने वाले यात्रियों के लिये नहीं होगी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता

देहरादून: उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव करने के दृष्टिगत कोविड-19 टेस्टिंग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य किसी भी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है। सभी यात्री एवं…

आम आदमी पार्टी ने दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सौंपी राज्य की कमान

देहरादून : आम आदमी पार्टी ने उत्‍तराखंड में कार्यकारिणी भंग होने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए दीपक बाली के नाम की घोषणा की। पूर्व में दीपक बाली काशीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दीपक बाली कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश में संगठन समेत सभी इकाइयों को…

मैदानी जिलों में अगले दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

देहरादून : मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान में उछाल आ सकता है। अगले दो दिन उत्‍तराखंड के मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लू लोगों को बेहाल और बीमार कर सकती हैं। देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य मैदानी स्थानों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज…

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने की सीएम धामी से मुलाकात, वन विभाग के लंबित मामलों समेत वनाग्नि रोकने पर की चर्चा

देहरादून: केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सीएम आवास में भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के मध्य राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें वन विभाग के एनओसी एवं क्लीयरेंस से संबंधित केन्द्रीय स्तर पर लंबित मामलों से अवगत कराया। जिसपर यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग सभी मामलों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। इस दौरान दोनों के मध्य वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने…

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को आईएसबीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह में समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान पद्मभूषण चण्डी प्रसाद भट्ट, पदमश्री श्रीमती बसन्ती बिष्ट, माधुरी बर्थवाल, प्रीतम भरतवाण, लाल बहादुर शास्त्री के पूर्व निदेशक संजीव चौपड़ा, निदेशक आईआईटी रूड़की प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, समाजसेवी अनुप नौटियाल, कवि साहित्यकार अतुल शर्मा, योग की अम्बेसडर सुश्री दिलराज कौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा देने वाले अन्य लोग को उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया I इस…

चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान बोले राज्यपाल, स्थानीय नागरिक चारधाम यात्रा के अभिन्न अंग,उनकी भागीदारी के बिना यह यात्रा संभव नहीं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरूवार को राजभवन में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ डी.जी.पी व संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक व्यवस्था की पहचान है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाए। स्थानीय नागरिक चारधाम यात्रा के अभिन्न अंग हैं, उनकी भागीदारी…

मुख्य सचिव ने की पार्किंग प्रोजेक्ट्स पर प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए फीजिबिलिटी जांच करवाने के निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाई जाने वाली नई पार्किंग प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में पूर्व में आयोजित बैठक में सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में पार्किंग हेतु जगह चिन्हित कर, फीजिबिलिटी जांच करवाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में जनपदों से 180 स्थान चिन्हित किए गए थे, जिसमें से 134 को फीजिबिलिटी रिपोर्ट में पार्किंग के लिए उपयुक्त पाया गया है। शेष 39 की रिपोर्ट आनी बाकी है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों…

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में बतौर प्रत्याशी सीएम धामी ने किया रोड शो. बोले, मां पूर्णागिरि और मां शारदा का बुलावा आया है

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चंपावत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो और जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मां पूर्णागिरि और मां शारदा का बुलावा आया है। उन्होंने बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंची चंपावत विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत को कृषि, बगवानी एवं चाय की उन्नत खेती के लिए विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में चंपावत जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कहा कि प्रधानमंत्री…

जनपदों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग एवं शासन स्तर पर किये जांय अधिकारी सुनिश्चित: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में पूर्व में जिलाधिकारियों के साथ,लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग एवं शासन स्तर पर डेडीकेटेड अधिकारी सुनिश्चित कर लिया जाए।        मुख्य सचिव ने बागेश्वर जनपद के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई में अमीनो की शीघ्र तैनाती, एवं चमोली में जोशीमठ से औली मोटरमार्ग का डामरीकरण और चौड़ीकरण…