देहरादून :वर्ड विजन संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पौड़ी विकास खण्ड के पैडुल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी व ब्लाक प्रमुख दीपक खुगशाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। राजकुमार पोरी ने कहा कि वर्ड विजन संस्थान की ओर से गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को मजबूत बनाने के लिए जो प्रयास किये जा रहे है, वह सराहनीय है और बहुत लोगो को इससे आजीविका को मजबूत बनाने में सहायता भी मिल…
Blog
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत
देहरादून: नई टिहरी में बीते दिन एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। धनोल्टी के एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री बुधवार देर रात विकास नगर से लौट रहे थे, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन बेल-परोगी मोटर मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन की एक टीम…
4000 से ज़्यादा मकानों पर सरकार चलायेगी बुल्दोज़र, जनता का कहना दलितों के खिलाफ हो रहा अन्याय
देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में वनभूलपुरा इलाके में रेलवे की ज़मीन पर बन चुके 4000 से ज़्यादा मकानों के टूटने के आसार बन गए हैं और लोग तोड़-फोड़ से पहले ठीक से पुनर्वास किए जाने की मांग करने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर टिहरी में बुलडोज़र चलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे पुष्कर धामी सरकार के मंत्री सतपाल महाराज का दबाव बताकर दलितों के खिलाफ अन्याय करार देकर विवाद खड़ा कर दिया है। मकानों को हटाने के लिए हाई कोर्ट ने रेलवे और ज़िला प्रशासन से योजना के बारे…
उत्तराखंड में छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी
देहरादून: पिछले आठ साल के दौरान हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे अधिक छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी पकड़े गए और रद्द हुए। उत्तराखंड के बाद असम है जहां वर्ष 2014 से 2021 के बीच 3 लाख 40 हजार 831 राशन कार्ड फर्जी या जाली होने के कारण रद्द हुए। वहीं मिजोरम में सबसे कम 4103 राशन कार्ड रद्द हुए। 2014 में लागू हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राज्यों में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश (टीपीडीएस) के…
लोक गायक नेगी दा को राष्ट्रपति द्वारा मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार
देहरादून : उत्तराखंड, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को कल प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा। नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ…
सीएम धामी के एक बयान ने सियासी गलियारों में मचाई हलचल,इस विधानसभा सीट पर टिकी है सबकी नज़रे
देहरादून : उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी के एक बयान ने हलचल मचा दी है। दरअसल उन्होंने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट के बारे में ऐसा बयान दिया है कि अब सभी की नजरें इस सीट पर लग गई हैं। बता दे कि पिछले दिनों आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया। उनके इसी बयान ने इस चर्चा को हवा दी है। अब उनके इस बयान को इससे जोड़कर देखा जा रहा है कि…
प्रदेश के शहरों में पार्किंग सुविधा में मिलेगी राहत,232 नई पार्किंग बनाने का निर्णय
देहरादून : उत्तराखंड के पार्किंग की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है ।प्रदेश के छोटे-बड़े नगरों को पार्किंग सुविधा को लेकर बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 232 स्थानों पर पार्किंग निर्माण का निर्णय लिया है। जबकि इसमें से 27 स्थानों पर काम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अभी पार्किंग का अभाव है, जिसके कारण वाहन सड़कों पर ही पार्क होते हैं। जिससे जाम की समस्या और विकराल होती है। इस कारण आवास…
सड़क किनारे मिला महिला का शव, मची सनसनी
देहरादून: देहरादून रोड पर सड़क किनारे गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से में सनसनी फैल गई। मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिसको देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दे कि बृहस्पतिवार सुबह देहरादून रोड पर अब्दुल कलाम चौक के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की प्रयास कराने का प्रयास किया,…
थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीन नाबालिकों ने चाकू से गोद युवक की करी हत्या
देहरादून : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर से अपराध का एक मामला सामने आया है। जहाँ बृहस्पतिवार को एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोनू बहादुर (25) के रूप में हुई है। हालाँकि ,हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया। वहीं ,आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बुधवार को उनका मोनू से झगड़ा हो गया था। इस दौरान मोनू ने एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है : सीएम धामी
देहरादून : मसूरी टॉउन हॉल सभागर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। राज्य में भाजपा को लगातार दूसरी बार पूरा समर्थन देने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड के राज्य आन्दोलनकारियों का स्मरण करते…
