तीन माह से वेतन न मिलने से गुस्साए उपनल कर्मियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार आज मंगलवार को भी जारी रहा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपनल कर्मियों के दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी तरहां कार्य बहिष्कार के चलते आज लगातार दूसरे दिन भी मरीज परेशान रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज हलद्वानी एवं डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के समस्त उपनल कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन…
Blog
विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायत दर्ज, 09 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 17 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित *जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के अवसर पर रतूड़ा निवासी सरला खंडूडी ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि जल संस्थान द्वारा पेयजल कनेक्शन का शिफ्टिंग चार्ज लेने के बावजूद कनेक्शन शिफ्ट नहीं किया…
भू वैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ज्योतिर्मठ, 09जून। भू वैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ की यात्रा ने जोर पकड़ लिया है, जून महीना शुरू होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्री बद्रीनाथ धाम की 37दिनों की अब तक की यात्रा मे 7लाख 68हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ पहुँचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता से दर्शन हो सके इसके लिए श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति “BkTC” ने पूरी ताकत झोंक रखी है, BkTC के सीईओ विजय थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी एवं मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान सहित पूरा अमला…
अब एसडीएम व तहसीलदार विकासनगर जनता दर्शन में रहेंगे उपस्थित डीएम ने दिए निर्देश
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धि प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, परिवहन, नगर निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई में जो शिकायत प्राप्त हो रही हैं, उन पर कृत कार्यवाही तथा गतिमान कार्यवाही की सूचना सम्बन्धित शिकायतकर्ता को दी जाए जिससे वे अपने शिकायत की अद्यतन स्थिति के लिए अनावश्यक न…
अब एसडीएम व तहसीलदार विकासनगर जनता दर्शन में रहेंगे उपस्थित डीएम ने दिए निर्देश
देहरादून दिनांक 09 जून 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धि प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, परिवहन, नगर निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई में जो शिकायत प्राप्त हो रही हैं, उन पर कृत कार्यवाही तथा गतिमान कार्यवाही की सूचना सम्बन्धित शिकायतकर्ता को दी जाए जिससे वे अपने शिकायत की अद्यतन…
मध्यकालीन युग के घटनाक्रम पर प्रमाणिक शोध एवं विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता: जे नंदकुमार
उत्तराखंड प्रज्ञा प्रवाह सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत की गहरी समझ और अध्ययन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में कार्यरत है। यह मंच भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं जिसमें दर्शन, कला, साहित्य, अध्यात्म और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं, से जुड़ा हुआ है और इसका उद्देश्य विद्वानों, बुद्धिजीवियों और उत्साही लोगों के लिए इन विषयों का पता लगाने और चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करना है। इसकी स्थापना 1980 के दशक की शुरुआत में हुई थी। प्रज्ञा प्रवाह विभिन्न राज्य स्तरीय संगठनों के माध्यम से काम करता…
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे पुरोला, किया ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 35 योजनाओं का लोकार्पण तथा 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरोला स्थित खेल मैदान के उच्चीकरण, मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर के सौंदर्यकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला – नौगांव मोटर मार्ग डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड तक बाईपास का निर्माण एवं मोरी…
जिला प्रशासन ने विद्युत विभाग को कराया जन के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं प्रशासन की शक्तियों का आभास
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने विद्युत विभाग के जूनियर अभियंताओं द्वारा कार्य बहिष्कार/हड़ताल किए जाने की प्राप्त हो रही सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को तलब करते हुए जनसामान्य को विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो इसके कड़े निर्देश दिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विद्युत विभाग को प्रशासन की…
धामी सरकार की प्रतिबद्धता से साकार हो रही सुरक्षित चारधाम यात्रा
उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा 2025 में इस बार न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था को बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के दौरान संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी प्रभावशाली व्यवस्था की है, जिसके तहत अब तक 5 लाख…
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी को नमन करते हुए कहा कि पाल-धनगर समाज प्राचीन काल से भारत की पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार रहा है। जिसने न केवल देश की प्रगति और उन्नति में आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण योगदान दिया है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है। आज भी ये समाज अपनी मेहनत, निष्ठा और आत्मसम्मान के बल पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण…
