Blog

आरएसएस की आज से हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन बैठक,भावी एजेंडे पर होगी चर्चा

देहरादून : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सात दिवसीय राष्ट्रीयचिंतन बैठक मंगलवार यानी आज से होगी I बैठक हरिद्वार के पास रायवाला में होगी। सात दिन के इस चिंतन में संघ अपने कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही भावी एजेंडा तय करेगा। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक, इस वर्ष 105 स्थानों पर हो रहे संघ शिक्षा वर्ग सहित देश भर में अन्य प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हर साल होने वाले इन वर्गों के पाठ्यक्रम तथा बौद्धिक व शारीरिक प्रशिक्षण की…

हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं वादों को पूरा करने के लिए काम तो करना ही होगा: सीएम धामी

देहरादून : दूसरी बार मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी आक्रामक नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की I जिसमें उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। पहले ही दिन वह अफसरों पर फायर होते दिखे। उन्होंने कहा कि वह पांच महीने के मुख्यमंत्री नहीं हैं। उस समय की परिस्थितियां भिन्न थी। हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं। वादों को जमीन पर उतारने के लिए काम तो करना ही होगा। मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे प्रधानमंत्री से मुलाकात

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। जहाँ सीएम धामी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। धामी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम धामी एयरपोर्ट से सीधे बलूनी के आवास पहुंचे । मंगलवार यानी आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में…

सीएम धामी ने की लोक निर्माण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। कार्य प्रगति की प्रत्येक 15 दिन में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें विभाग। जनहित में कार्य संस्कृति और कार्य व्यवहार में सुधार लायें अधिकारी।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की बैठक में अधूरी तैयारी पर, एक सप्ताह बाद पूरी तैयारी से बैठक में प्रतिभाग करें। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक कीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि…

नेशनल असेंबली में हुए हंगामे के बाद पकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

देहरादून: पाकिस्‍तान के सुप्रीम कोर्ट में नेशनल असेंबली में डिप्‍टी स्‍पीकर द्वारा विपक्ष के लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव को खारिज करने और केबिनेट को भंग करने के फैसले के खिलाफ आज सुनवाई की गई। रविवार को डिप्‍टी स्‍पीकर के फैसले के बाद नेशनल असेंबली में जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद इस मामले में कोर्ट ने स्‍वत: संज्ञान लिया है। मामले की सुनवाई तीन सदस्‍यीय पीठ करेगी, जिसमें चीफ जस्टिस आफ पाकिस्तान उमर अता बंदियाल, जस्टिस इजाजुल अहसान और जस्टिस मोहम्‍मद अली मजहर शामिल हैं। इसी बीच राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी की तरफ से…

कर्नाटक में रॉयल एनफील्ड बुलेट में हुआ धमाका, स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बुझाई आग

देहरादून: इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के मामले सामने आने के बाद अब कर्नाटक में रॉयल एनफील्ड बुलेट में भी धमाके का मामला सामने आया है। बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब नई बुलेट पूजा के लिए मंदिर के सामने खड़ी थी। लोगों के अनुसार बुलेट में अचानक से आग लगी और फिर बुलेट एक बम की तरह फट गई। यह मामला कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले बाइकर रविचंद्र का है। वह नई बाइक खरीदने के बाद पूजा कराने के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में…

इमरान खान न केवल अपने लिए खतरा पैदा कर रहे हैं बल्कि देश को भी मुश्किल में डाल रहे हैं: रेहम खान

देहरादून: पाकिस्तान में सियासी घमासान के बीच इमरान खान ने खुद को बचाने का नया तरीका निकाल लिया है। अब तीन महीने के भीतर यहां चुनाव होने हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद राष्ट्रपति ने संसद भंग करने को मंजूरी दे दी। इन सब के बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी का बयान सामने आया हैं जिसमे उन्होंने इमरान को ‘पागल इंसान’ बता दिया है। इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा, वह न केवल अपने लिए खतरा पैदा कर रहे हैं बल्कि देश को…

मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे: यति नरसिंहानंद सरस्वती

देहरादून: रविवार को राजधानी दिल्ली में हुए हिन्दू महापंचायत में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुओं से अपना अस्तित्व बचाने के लिए हथियार उठाने का आह्वान किया हैं| नरसिंहानंद ने अपनी टिप्पणी से यह कहकर एक और विवाद खड़ा कर दिया कि अगर कोई मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महापंचायत के एक वीडियो में नरसिंहानंद यह कहते हुए नजर आए कि यही हिन्दुओं का भविष्य होगा। यदि आप इस भविष्य से बचना चाहते…

हैदराबाद में रेव पार्टी में 142 लोग गिरफ़्तार, वीआईपी, ऐक्टर व राजनेताओं के बच्चे भी शामिल

देहरादून: हैदराबाद में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ और लगभग 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें कई वीआईपी और ऐक्टर, राजनेताओं के बच्चे भी शामिल हैं। बंजारा हिल्स इलाके के एक फाइव स्टार होटल में हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने एक पब में नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां से पुलिस ने कोकीन और वीड जैसी प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी और ऐक्टर नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला को भी यहां से हिरासत…

RRR फिल्म यूट्यूब पर हुई लीक, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

देहरादून: राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही। फिल्म अभी तक 700 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है और देश- विदेश मे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में जहां फिल्म कुछ वेबसाइट्स पर लीक हुई थी तो वहीं अब फिल्म यूट्यूब पर भी लीक हो गई। फिल्म का यूट्यूब पर लीक होना मेकर्स के लिए बड़ी समस्या बन गया है। जिस उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल फिल्म यूट्यूब पर फिल्म लीक हो…