Blog

शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी-शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री…

एम्स के सेटेलाईट सेन्टर में कार्यरत श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

किच्छा में निर्माणाधीन एम्स के सेटेलाईट सेन्टर में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बृहस्पतिार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने श्रमिकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर टेलिमेडिसिन कन्सलटेंसी के माध्यम से उन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया। एम्स ऋषिकेश द्वारा टेलिमेडिसिन सेवाओं को बढ़ावा देते हुए नियमित स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में एम्स ऋषिकेश ने ओ.एन.जी.सी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) के सहयोग से एक टेलीमेडिसिन वैन सेवा की शुरुआत भी…

चम्पावत: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वेक्षण की तिथि 18 जून 2025 तक बढ़ाई गई

चम्पावत: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कच्चे और आवासहीन परिवारों के सर्वेक्षण की प्रारंभिक तिथि 31 मई 2025 थी, जो अब भारत सरकार के निर्देशानुसार उत्तराखंडराज्य में बढ़ाकर 18 जून 2025 कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि इस अवधि विस्तार के चलते, जो भी परिवार अभी तक सर्वेक्षण से वंचित हैं, वे स्वयं (सेल्फ सर्वे) या सर्वेयरों के माध्यम से अपने परिवार का सर्वे करवाने के लिए प्रोत्साहित किए जा रहे हैं। सभी सर्वेयरों को कड़ा निर्देश दिया गया…

ग्राम सारी की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बैग निर्माण इकाई से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना…

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्र ऊखीमठ ब्लॉक के सारी गांव की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में मिसाल बन रही हैं। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद इन महिलाओं ने दृढ़ संकल्प और परिश्रम से अपनी एक नई पहचान बनाई है। यह परिवर्तन संभव हो पाया है ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के सहयोग और उत्तराखंड सरकार की योजनाओं की मदद से। प्रारंभ में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के माध्यम से इन महिलाओं को जुट से हैंडीक्राफ्ट उत्पाद जैसे—बैग, पर्स, और सजावटी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।…

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 (सरकारी श्रेणी) में नगर निगम रूद्रपुर को सम्मानित किया गया। नगर निगम रूद्रपुर से उप नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। सुन्दर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 ( गैर सरकारी श्रेणी) में विजय जड़धारी एवं श्री प्रताप सिंह पोखरियाल को सम्मानित किया गया। उत्तराखण्ड प्रदूषण…

गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि, श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाईं

उत्तरकाशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। तीर्थयात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। गंगोत्री धाम में श्रद्धालु गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के उपरांत पूजा-अर्चना कर शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं। गंगोत्री क्षेत्र में वर्षा का मौसम बना हुआ है, फिर भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। भक्तजन बारिश में भी लंबी कतारों में धैर्यपूर्वक खड़े होकर मां गंगा के दर्शन की प्रतीक्षा…

नवोदय विद्यालय में बिना परीक्षा मिल रही नौकरी, सैलरी भी शानदार

नवोदय विद्यालय में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया अपडेट है। नवोदय विद्यालय समिति ने हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, काउंसलर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसकी लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में अभ्यर्थी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। नवोदय विद्यालयों के लिए यह दोनों भर्तियां क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर ने निकाली हैं। छात्रावास अधीक्षक और काउंसलर एनवीएस गवर्नमेंट जॉब के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी हुए हैं हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के पद पर वैकेंसी फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय…

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही…

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी…

देहरादून: देशभर में कोविड-19 की स्थिति जहां इस समय नियंत्रण में है, वहीं उत्तराखंड में भी संक्रमण को लेकर हालात पूरी तरह सामान्य हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार किसी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। संभावित जोखिमों से बचाव और सतर्कता के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार यह विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत सभी जिलों में निगरानी तंत्र…

जीवन बचाने को बड़ी आंत से बना दी भोजन की नयी आहार नली

एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभव और टीम वर्क की कौशलता की यह एक मिसाल है। एक साल से अधिक समय से फीडिंग पाईप से भोजन ग्रहण कर रही जो महिला अपनी बीमारी को नियति मानकर जीवन की आस खोने लगी थी, डाॅक्टरों की टीम ने सर्जरी द्वारा उसकी नयी आहार नली बना दी। आम लोगों की तरह मुंह से भोजन शुरू हुआ तो मानों महिला का जीवन वापस लौट आया। सर्जरी के बाद महिला अब आम लोगों की तरह भोजन ग्रहण कर रही है और अपने घर पर रहते…