Blog

प्रदेश में अभी तक मतगणना केन्द्रों में पहुंचे 39343 सर्विस पोस्टल बैलेट

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने में सिर्फ अब 1 दिन का समय शेष बचा है I जिसके लिए अभी तक 39343 सर्विस वोट (सैन्य कर्मियों के पोस्टल बैलेट) पहुंच चुके हैं, जो कुल सर्विस वोटर का 41 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश में सभी 70 सीटों पर 94471 सर्विस मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। बता दे कि मतदान के बाद से ही पोस्टल बैलेट को लेकर प्रदेश में काफी हंगामा मचा हुआ है। वहीं, इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर…

सीएम धामी का दावा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी भाजपा

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर 10 मार्च को मतगणना की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। वहीं एक्जिट पोल के अधिकांश नतीजे भाजपा की दोबारा उत्तराखंड में सरकार बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी के बीच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।  धामी ने दावा करते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के चुनावों में सीटें कम होने के बावजूद भी उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड…

यूक्रेन से 240 उतराखंड के छात्रों की वापसी,युक्रेन के युद्धक्षेत्र में फंसे 15 छात्र

देहरादून : यूक्रेन में फंसे उतराखंड के छात्रों को अपने वतन वापस लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है I अभी तक 240 छात्र लौट चुके है I हालाँकि अभी भी यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में उत्तराखंड के 15 छात्र फंसे हुए हैं। अपर सचिव अतर सिंह की ओर से यह जानकारी जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के कुल 286 छात्रों में से अब तक 240 छात्र अपने वतन वापस आ चुके हैं। जिसमे से 15 छात्र अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं और…

मतगणना के लिए भाजपा की तैयारी, प्रल्हाद जोशी बोले- मतगणना के दौरान आंख-कान-नाक खुले रखें अभिकर्ता

देहरादून : विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय शेष रह गया है I इसी के मद्देनज़र भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। इस क्रम में सोमवार को एक होटल में आयोजित पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों व प्रत्याशियों की बैठक हुई I जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने सभी को मतगणना से संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान अभिकर्ता अपने आंख-कान-नाक खुले रखें। केंद्रीय मंत्री जोशी ने…

घरेलु कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून : ज्वालापुर से एक मामला सामने आया है जिसमे घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं ,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में पहला कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति से बात कर मामले में और भी जानकारी जुटाई है।  वहीं ,ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि रविवार शाम को भूमानंद अस्पताल से एक सूचना मिली कि एक विवाहिता सोनिया (26) निवासी नयागांव को उसके पति…

गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, पोस्टल बैलेट को रद्द करने की मांग

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल बैलट पर धांधली का मामला पिछले कुछ दिनों से चल रहा है I जिसके लिए कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है I इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में ईटीपीबीएस वाले मतदाताओं को जारी मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ऐसे मतों को निरस्त करवाए जाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की…

आज होगी कांग्रेस की रणनीतिक बैठक,कई दिग्गज नेताओ के साथ एआईसीसी के नेता भी लेंगे भाग

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के लिए सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा है I जिससे पूर्व मंगलवार यानी आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। वहीं, प्रदेश कार्यालय होने वाली इस रणनीतिक बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से जुड़े कई नेता, अन्य प्रदेशों के मंत्री-विधायक और पर्यवेक्षक भाग लेंगे। 10 मार्च को मतगणना होनी है इससे पहले ही आज से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन…

15 से शुरू होंगी गृह परीक्षाएं,कल से बटेंगे पेपर

देहरादून : राजधानी के सरकारी स्कूलों में 15 मार्च से गृह परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। गृह परीक्षा के लिए मंगलवार को सभी स्कूलों को पेपर बांटे जाने हैं। वहीं स्कूलों ने भी गृह परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस बार कोरोना के लिए कोई विशेष गाइडलाइन नहीं है। ऐसे में अब स्कूलों को अपने स्तर से ही सुरक्षा का ध्यान रखना होगा । बता दे कि सभी स्कूलों में छह से नौ और 11 की गृह परीक्षाएं होनी हैं। लेकिन कई स्कूलों में अभी सिलेबस पूरा…

बारात में पहुंचे युवक की चाकू गोदकर की हत्या, छोटा भाई भी हुआ घायल

देहरादून : बारात में पहुंचे एक युवक की चाकू से वार कर हत्या का मामला सामने आया है I मामले के अनुसार सरामपुर से बरात में शामिल होने गए युवक की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के शिवनगर निवासी चंद्रपाल की बेटी की शादी नगर के आहूजा धर्मशाला में हो रही थी। वहीं…

रिलायंस टावर से लाभ कमाने का लालच देकर ठगे 14 लाख,आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : एसटीएफ एवं साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड ने संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रिलायंस टावर लगाने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त को पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता से गिरफ्तार किया हैI साथ ही इस अपराध से जुड़े दो अन्य आरोपियों को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 41(क) का नोटिस जरी कर दिया हैI एसटीएफ द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मनीष कुमार दास पुत्र माधव कृष्ण दास 31 वर्ष जो कि मूल रूप से ग्राम तेलनपाली पोस्ट/थाना…