Blog

अब आइआइटी रुड़की में होनहार छात्राओं को पीएचडी में बिना गेट के मिलेगा दाखिला

देहरादून: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की द्वारा इंजीनियरिंग और शोध कार्यों में प्रतिभावान छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल शुरु की गई है। जिसके अंतर्गत संस्थान नए सत्र से छात्राओं के लिए शंकुतला फेलोशिप शुरू करने जा रहा है। इसके माध्यम से छात्राएं ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के बिना भी आइआइटी रुड़की में पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगी। संस्थान की सीनेट ने इस निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, गेट परीक्षा पास करके आने वाले विद्यार्थियों की भांति ही शंकुतला फेलोशिप के…

एनसीबी को नहीं मिला आर्यन खान के ड्रग कार्टेल से संबंधित होने का सबूत

देहरादून: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के विशेष जांच दल की जांच में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का अंतरराष्ट्रीय ड्रग साजिश में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिल पाया है। जांच एजेंसी का कहना है कि, आर्यन खान एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा था इसका कोई सबूत नहीं मिला | हालांकि, जब संपर्क किया गया, तो अधिकारियों ने इस मामले पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर की गई छापेमारी में कुछ अनियमितताएं थीं। मामले की जांच अभी…

जलते रोम को छोड़ चुनावी बांसुरी बजा रहे भारत के नीरो : राजीव महर्षि

देहरादून : यूक्रेन और रूस के बीच गोलाबारी में हुए भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने गहरा दुःख जताय I दुःख जताते हुए उन्होंने इस घटना के लिए भारत सरकार की विफ्लता करार दी I कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के लिए उत्तर प्रदेश का चुनाव् प्रचार उनकी प्राथमिकता है जबकि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र स्वदेश वापसी के लिए मदद की गुहार लगाते लगाते निराश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हालिया घटना रोम के नीरो की तरह…

भारतीयों को यूक्रेन से निकाल रही हैं रोमानिया और पोलैंड की बसें ,किए जा रहे स्वदेश वापसी के इंतजाम

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी जंग के बीच तकरीबन हर घंटे दूतावास की बसें तिरंगा लगाकर भारतीयों को पोलैंड और रोमानिया पहुंचा रही हैं जहां से उनकी स्वदेश वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं। तब तक भारतीयों के रहने खाने का इंतजाम भी एयरपोर्ट के पास बने एक अस्थायी शेल्टर में किया जा रहा है। भारतीय छात्र छात्राओं और नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही पोलैंड और रोमानिया में भारतीय दूतावासों के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। हर…

पूर्व सीएम हरीश रावत का पलटवार,कहा-कर्म भारतीय जनता पार्टी के खराब थे, भ्रम उनका टूटेगा

देहरादून : 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम पुष्कर सिंह धामी के बीच बयान बाजी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान ‘कांग्रेस का राज्य में सरकार बनाने का भ्रम 10 मार्च को टूट जाएगा’ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कर्म भारतीय जनता पार्टी के खराब थे, भ्रम उनका ही टूटना है। रावत ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्ठापूर्वक पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव…

सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली दौरे में, वरिष्ठ नेताओं से हो सकती है मुलाकात

देहरादून : मतगणना से पहले एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान के बाद 10 मार्च को मतगणना से पहले यह उनका दिल्ली का दूसरा दौरा है। वह मंगलवार शाम दिल्ली पहुंचे। इससे पहले सीएम धामी 17 फरवरी को दिल्ली गए थे। पिछली बार जहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की थी। वहीं आज यानी बुधवार को उनका भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मेल मुलाकातों…

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, एक मार्च से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश में एक, दो और तीन मार्च में एक बार फिर बारिश व बर्फबारी के होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती हैं| वहीं, ऊंचे स्थानों में बर्फबारी के होने की संभावना है। प्रदेश में एक मार्च से गढ़वाल और कुमाऊं में पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई हैं। वहीं 28 फरवरी की शाम के बाद एक ओर पश्चिमी विछोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। सोमवार…

एक अप्रैल से सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छात्रों को मुफ्त मिलेंगी किताबें

देहरादून: एक अप्रैल से प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताबें दी जायेगी। इससे पूर्व एक से आठवीं तक के बच्चों की किताबों पर केंद्र सरकार खर्च करती थी। वहीं पहली बार 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें मिलेंगी। जिस पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान और अब समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त किताबें…

यूक्रेन में फंसे प्रदेशवासिओं का रेस्क्यू मिशन जारी, सीएम ने दिया आश्वासन

देहरादून : यूक्रेन और रूस के विवाद के बीच हिन्दुस्तानियों का रेस्क्यू मिशन जारी है I प्रदेश के कई छात्र-छात्राए अभी भी यूक्रेन में मौजूद है I जिसको देखते हुए लोगों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों को जल्द ही सुरक्षित घर तक पहुंचा दिया जाएगा। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की वतन वापसी को लेकर वह लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री…

गंगूबाई और मणिकर्णिका के बीच तुलना करने वालों को कंगना का करारा जवाब

देहरादून: शुक्रवार को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हो गयी हैं| इसे दर्शकों और आलोचकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कंगना रणौत ने गंगूबाई और मणिकर्णिका के बीच तुलना करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा, मूवी माफिया का मैथमैटिक्स, 75 करोड़ की फिल्म ने तीन दिन में 43 करोड़ का कलेक्शन किया तो मूवी माफिया ने इसे डिजास्टर कहा और 160 करोड़ की फिल्म, जिसने तीन दिन में 35 करोड़ ही कमाए उसे सुपरहिट कह रहे हैं| कंगना आगे कहती…