Blog

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

देहरादून: भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में प्रचार कर रहे हैं। जिसके चलते वह शुक्रवार को हरिद्वार में मौजूद रहेI उन्होने वहा श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्हाेंने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है। इस बार पिछली बार से भी अधिक सीटों पर…

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा भारतीय सुपरहीरो ‘शक्तिमान’, सोनी पिक्चर्स ने किया टीजर रिलीज

देहरादून: 90 के दशक में टीवी का पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ दर्शकों खासतौर पर बच्चों का पसंदीदा शो रहा है। एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने किरदार ‘शक्तिमान’ से घर-घर में पहचान बनाई। वहीं बीते काफी स मय से ‘शक्तिमान’ फिल्म को लेकर कई सारी खबरें मीडिया में सामने आ रही थीं। वहीं अब गुरुवार को इस शो को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे भारतीय दर्शकों को सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने एक बड़ा तोहफा दिया है। वो ये कि ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बन रही है जिसका धमाकेदार टीजर…

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घनसाली में जनसभा को करेंगे संबोधित

देहरादून: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में इन दिनों उत्तराखंड में केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। जिसके चलते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड पहुंकर टिहरी जिले के घनसाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एमपी कॉलेज मैदान में चुनावी रैली की तैयारियां की जा रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी रैली को संबोधित…

राहुल गाँधी के बयान पर किया शिवराज ने पलटवार, कांग्रेस को लिया निशाने में

देहरादून : शुक्रवार को राजधानी पहुचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डरा कौन रहा है। राहुल गांधी कब देश से भाग जाएं, कुछ पता नहीं चलता। राहुल गाँधी ने बयान दिया था कि मैं मोदी से डरता नहीं। इसी बयान पर शिवराज ने निशाना साधा I वहीं, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को चुनाव के वक्त ही सीडीएस जनरल बिपिन…

सरकार ने किया पेयजल सिस्टम को ठप बिना पेयजल के ही बिछा दीं पानी की लाइनें: गौरव बल्लभ

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में भाजपा की जल जीवन मिशन योजना को लेकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े छह लाख घरों में पानी के नल लगाए जिनमे से 80 फीसदी नलों मे पानी की सुविधा ही नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने राज्य में पूरे पेयजल सिस्टम को ठप कर दिया बिना पेयजल योजना के ही पानी की लाइनें बिछा दीं। गौरव बल्लभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में…

आज अल्मोड़ा में पीएम मोदी करेंगे वियज संकल्प रैली को संबोधित

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ तीन दिनों का समय शेष बचा है I जिसको लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान पर उतर चुके है I इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। अल्मोड़ा में मोदी की यह आठ साल में दूसरी जनसभा होगी। भाजपा के खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी उत्साह है। भारी संख्या में लोगों के जनसभा में पहुंचने की संभावना है। जनसभा…

मतदान के दिन साफ और खुशनुमा रहेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं बात की जाए मौसम कि तो मतदान के दिन मौसम साफ और खुशनुमा रहने की उम्मीद है। जबकि, 14 फरवरी के बाद बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। जबकि ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले के कुछ भागों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 12 को भी मैदानी क्षेत्रों में सुबह व शाम को कोहरा और धुंध छाई रहेगी। 13 और 14 को मौसम साफ रहेगा। 14 के…

आज आम आदमी पार्टी जारी करेगी अपना चुनावी घोषणा पत्र

देहरादून : आम आदमी पार्टी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। आप पार्टी का कहना है कि इस घोषणा पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन दिखाई देगी। केजरीवाल की गारंटी समेत उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन घोषणा पत्र जनता के सामने रखेगी। शुक्रवार को आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करेंगे। वहीं आप नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी करेंगे। बीते दिनों हरिद्वार दौरे पर रहे आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं…

प्रदेश कि जनता डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर: सीएम धामी

देहरादून: प्रदेश के सीएम धामी आज सिमकुना गांव हेलीकाप्टर के जरिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी ने कपकोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान डबल इंजन के लाभ गिनाए और लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डंबल इंजन का विकास बोल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिल रहा है। जनता जर्नादन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग…

बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर स्थित एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में भारी पुलिस फोर्स तैनात हुई है। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, तीरथ रावत, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गढ़वाली में अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा कि चुनाव मैदान में होने के बावजूद पूर्व में मैं देवभूमि आया। देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। बाबा केदार ने मुझे पुकारा…