देहरादून: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केरल पर दिए गए बयान पर भाजपा ने उनका समर्थन किया है। योगी की टिप्पणी के समर्थन में आए केरल भाजपा के उपाध्यक्ष केएस राधाकृष्णन ने कहा कि, केरल में शराब की खपत और अपराध दर दूसरें राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। बता दें सीएम योगी ने हाल ही में मतदाताओं को संदेश देते हुए आगाह किया था कि अगर उन्होंने गलती की तो उत्तर प्रदेश जल्द, ‘कश्मीर, बंगाल या केरल’ बन सकता है। एजेंसी से बात करते हुए राधाकृष्णन ने कहा,…
Blog
भाजपा शहादत में भी ढूंढती है सियायत: आचार्य प्रमोद कृष्णम
देहरादून : कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे थे I जिस दौरन उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया I उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 से पहले जो बातें कही थी, उससे अब एकदम पलट गई। न राष्ट्रभक्ति है न राष्ट्रएकता है। शहीदों के परिजनों को सम्मान नहीं मिला। भाजपा शहादत में भी सियासत ढूंढते हैं और हम सियासत में भी इबादत करते हैं। कांग्रेस ने…
कांग्रेस का चुनाव अभियान भाजपा को छोड़ चुका पीछे , मतदाताओं को लुभा रहा कांग्रेस का नारा
देहरादून : प्रदेश में होने वाले पांचवे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर मुखर है। मतदाताओं को अपनी तरफ करने क लिए कांग्रेस ने कई लुभाने वाले वायदों की भरमार लगा दी है। कांग्रेस जानती है कि प्रदेश की जनता ने पिछले चुनाव में भाजपा पर भरोसा किया। प्रचंड बहुमत दिया, लेकिन जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं किए। 100 दिन में लोकायुक्त…
सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़
देहरादून: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बस्तर के इंस्पेक्टर जनरल पी सुंदरराज ने बताया कि ये मुठभेड़ पुटकेल के जंगल में हुई है। जिसमे सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं।शहीद असिस्टेंट कमांडेंट 168 बटालियन में तैनात थे। शहीद असिस्टेंट कमांडेंट का नाम एसबी टिर्की था। वो झारखंड का रहने वाला था। वहीं मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल भी हुआ है।
कांग्रेस की जीत के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गाँधी मैदान में झोकेंकी अपनी पूरी ताकत
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। जिसके लिए कांग्रेस पूरी जोरो शोरों से चुनावी प्रचार में जुट गई है । कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं करेंगी I और कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी। प्रियंका गांधी शनिवार को खटीमा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राधा स्वामी सत्संग के मैदान में सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगी। उसके बाद शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। यहां से…
सिएम धामी बोले शपथ ग्रहण करते ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट होगा तैयार
देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर्नाटक में हो रहे हिजाब विवाद पर बयान जारी किया है। उन्होंने अपनी सरकार बनने पर शपथ ग्रहण करते ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने की बात कही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक कमेटी गठित कर ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। जिससे सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।
प्रदेश में 28 मार्च से शुरू होंगी 10 और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की 10 और 12 वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी । शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने की। उन्होंने बताया कि परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। सुबह की पाली में आठ बजे हाईस्कूल की परीक्षा और दोपहर की पाली दो बजे से इंटर की परीक्षाएं शुरू होगी। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को सुबह 7.45 बजे से आठ बजे तक और इंटर मीडिएट के परीक्षार्थियों को दोपहर 1.45…
भाजपा की सरकार आते ही राज्य में लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड: सीएम धामी
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियाँ नई नई योजनाओं के जरिये जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है I वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की सरकार आने पर एक नयी योजना बनाने की बात कही है I सीएम धामी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सरकार यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) के लिए मसौदा तैयार करने के लिए समिति बनाएगी, जिससे राज्य में जल्द से जल्द सिविल यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया जा सके।…
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उतराखंड में जोर दिखने पहुचेंगे सीएम योगी
देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा है I जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियाँ पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है I चुनावी प्रचार के आखिरी दिन यानी आज भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , सल्ट, कर्णप्रयाग, नई टिहरी व कोटद्वार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्रीनगर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 12 बजे देवराड़ीखाल मैदान बूंगीधार (थलीसैंण) में उतरेंगे। यहां…
प्रचार के आखिरी दिन सभी दिग्गज दिखाएंगे अपना पूरा जोर
देहरादून: उत्तराखंड मे शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। सभी सियासी सूरमा आज अपने पार्टी प्रत्याशियों के हक में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आखिरी दिन तमाम राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपना पूरा जोर लगाएंगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी पार्टियों का पूरा जोर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने पर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के लिए मैदान में रहेंगे इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह…
