मुख्यमंत्री के मंत्रालय में चोरी मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दो-4 दिन पहले गृह अनुभाग-3 से फाइलें चोरी होने के मामले में सरकार को पहले विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए । बाद में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, कहीं ऐसा न हो कि अधिकारियों ने किसी षड़îंत्र के तहत उक्त फाइलों को गायब कर दिया हो। नेगी ने कहा कि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री…
Blog
पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार-2020 में देहरादून चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड
देहरादून: पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया द्वारा पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार-2020 का वर्चुअल आन लाइन आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन देहरादून चैप्टर द्वारा किया गया, जिससे आनलाॅइन मोड मे देशभर के 25 चैप्टर के 2500 से अधिक सदस्य जुड़े रहे। वर्चुअल आनलाॅइन के माध्यम से दिये गये अपने संदेश मे उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जन संपर्क और संचार के क्षेत्र…
निर्माणाधीन श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का निरीक्षण किया
देहरादून: मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चैहान ने राजपुर में निर्माणाधीन डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का निरीक्षण किया। यह पार्क मुख्यमंत्री घोषणा के अधीन रुपये 4.67 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पार्क का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि 06 जुलाई को डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर इस पार्क का लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पार्क में लाईट…
उत्तराखंड से आई देव डोलियां 25 अप्रैल को करेंगी कुंभ स्नानः गांववासी
कोटद्वार: देव-डोलियों के स्नान की परंपरा बहुत प्राचीन और यह उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विरासत है ।यह बात डोली स्नान आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी ने कोटद्वार पत्रकार वार्ता में कही । उन्होंने बताया कि गढ़वाल से आई डोलियां 24 अप्रैल को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में रुकेंगी। राज्य भर की डोलियों का शाही स्नान 25 अप्रैल को हरकी पैड़ी पर होगा । जिसकी समस्त तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बताया कि प्रमुख देवताओं की डोलियों के साथ-साथ अनेक गांवों से उप देवताओं की डोलियां भी आएंगी…
जनता के हितों की रक्षा करना भाजपा सरकार की जिम्मेदारीः डॉ. हरक
कोटद्वार: प्रदेश के वन एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सोमवार को विवाहोपरान्त, प्रसुति प्रसुविधा, मरणोपरान्त व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लाखों रूपये के चेक बांटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करना उनकी सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इसे पूरा करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत असंगठित कर्मकारों को पेंशन दी जायेगी। उन्होंने असंगठित कर्मकारों से इस योजना का अधिक से…
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति को मौत के घाट उतारा
गोली मार की हत्या जांच में जुटी पुलिस गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने दी जान से मारने की धमकी उधमसिंह नगर: रविवार रात अज्ञात हत्यारों ने ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में ग्राम अजीतपुर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति गंगाराम की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शांति देवी दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस मामले को…
राज्यमंत्री भंडारी ने किया बीएडीपी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
उत्तरकाशी: भारत – चीन बार्डर से सटे भटवाड़ी ब्लाक के गांवो में बीएडीपी के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण समिति परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगवीर सिंह भंडारी ने सुदूरवर्ती गांवों में जाकर विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। सीमावर्ती गांवों के लिए केन्द्र सरकार बीएडीपी कार्यक्रम के तहत आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अलग से धन आवंटन करती है। जिसकी निगरानी के लिए राज्य सरकार ने अलग अनुश्रवण परिषद का गठन किया है। राज्य के नौ…
डीआईटी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
देहरादून: अंसल कॉलोनी जाखन राजपुर में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर परीक्षण के लिए भिजवा। बताया गया है कि 21 वर्षीय कुमारी प्रतिभा रावत पुत्री बिशन सिंह रावत मूल निवासी चमियाला टिहरी गढ़वाल ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती द्वारा घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले की सूचना जैसे ही राजपुर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए…
220 से ज्यादा लोगो ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
देहरादून: आज गूंज संस्था की ओर से श्री राधाकृश्ण मंदिर, जाखन, देहरादून में एक फ्री हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प मे लम्बे समय से परेशान लोगो ने जांच कराई। सोमवार को आयोजित कैम्प मे अनुभवी डाक्टरों ने आम जनता के विभिन्न रोगों की जांच की और उनको चिकित्सा परामर्श दिया गया। इस हैल्थ चैकअप कैम्प का शुभारम्भ संस्था की अध्यक्षा डा0 सोनिया आनंद रावत ने किया। कैम्प में लगभग 220 से ज्यादा लागों ने फ्री चिकित्सा का लाभ उठाया। कैम्प में मुख्य रूप से डा0 ललित चौधरी,…
इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ (आई.आई.एल.) का उद्घाटन समारोह
“आई.आई.एल., सतत शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा”: माननीय न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित, सर्वोच्च न्यायालय देहरादून: इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ (आई.आई.एल.) की नींव पट्टिका (foundation plaque) का अनावरण भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, माननीय न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित, माननीय न्यायाधीश श्री भूषण रामकृष्ण गवई और माननीय न्यायमूर्ति श्री वी. रामासुब्रमण्यम के कर-कमलों द्वारा दिनाँक 20 फरवरी 2021 को के.आई.आई.टी. विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में किया गया। इस समारोह में सीनियर एडवोकेट और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट ( बी.सी.आई.टी.) के चेयरमैन, श्री मनन…
