हरिद्वार: धर्मनगरी में होने वाले महाकुंभ 2021 का धार्मिक दृष्टि से आगाज हो चुका है। अखाड़ों में लगने वाली धर्मध्वजा अखाड़ों में पहुंच चुकी है, जिसके बाद अखाड़ों के कुंभ से संबंधित सभी मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं। निरंजनी अखाड़े के साथ-साथ आनंद और अटल अखाड़े की धर्मध्वजा भी अखाड़े में पहुंच चुकी है। निरंजनी अखाड़े की धर्मध्वजा आगामी 27 फरवरी को फहरायी जाएगी। इसके साथ ही आह्वान अखाड़े की धर्मध्वजा भी उसी दिन फहरायी जाएगी। इसके बाद अखाड़े में कुंभ को लेकर होने वाले मांगलिक कार्य प्रारंभ हो…
Blog
राष्ट्रीय रैंकिंग की तैयारी में जुटे विश्वविद्यालयः डॉ धन सिंह
-उच्च शिक्षा मंत्री ने की दून विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों की समीक्षा -केंद्रीय पुस्तकालय एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए शीघ्र मिलेगी धनराशि देहरादून। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डॉ रावत ने विवि प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश। विभागीय मंत्री डॉ रावत ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एनआईआरएफ रैंकिंग की तैयारी और नैक मूल्यांकन कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा…
24-25 फरवरी को बढ़ सकता है ऋषिगंगा का जलस्तर, अलर्ट पर एजेंसियां
चमोली: आगामी 24 और 25 फरवरी को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद ऋषि गंगा में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। एनटीपीसी टनल साइट पर राहत बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। एनटीपीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगर बारिश ज्यादा होती है तो एहतियात के तौर पर ऋषिगंगा के किनारे रैणी गांव के पास और तपोवन टनल साइट पर राहत बचाव कार्य भी रोका जा सकता है। एनटीपीसी के महाप्रबंधक आरपी अहरिवार का…
मैक्स खाई में गिरी दो की मौत
देहरादून: अल्मोड़ा में एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पौड़ी के धुमाकोट में भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा के भतरौजखान के मछोड के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। बताया गया कि उक्त वाहन दिल्ली से द्वाराहाट…
अनुशासन जिम्मेदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में मददगार
हरिद्वार। अनुशासन जिम्मेदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है यदि युवा लक्ष्य विहीन होगा तो हमारा देश और समाज दोनों प्रभावित होंगे यह बात बीएचएल के स्वर्ण जयंती हॉल में एमबी द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित लक्ष्य प्राप्ति जागरूकता कार्यक्रम में दिल्ली से आए पीएफ कमिश्नर रिजवान उद्दीन ने बतौर मुख्य वक्ता कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन के अनुभव शेयर करते हुए जीवन में अनुशासन के साथ लक्ष्य भेदने के लिए लगातार मेहनत पर जोर दिया और कहा…
मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने हेतु किया निरीक्षण
हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने हेतु निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि समयबद्धता के अनुसार नियमित डयूटी लगाकर साफ-सफाई कराई जाये। मेलाधिकारी ने अपर रोड, हर की पैडी, गऊघाट, धोबीघाट, आस्था पथ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग तथा सीसीआर के आसपास का निरीक्षण किया। मेलाधिकारी ने अपर रोड और हर की पैड़ी के आसपास कूड़ा पड़े होने और नालियों पर अतिक्रमण पर नाराजगी प्रकट की तथा नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा नालियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।…
महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में हुई अंतरराज्यीय मंथन बैठक
देहरादून। महाकुंभ आयोजन को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को धरातल पर लागू करने के लिए देहरादून पुलिस मुख्यालय में अंतरराज्यीय पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, एनआईए, रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में आपसी सामंजस्य बनाकर हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की कार्य योजना बनाई गई है। डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में…
कुंभ मेले के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद में चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान
हरिद्वार। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना व चोकी क्षेत्रों में किरायेदारों/बाहर से आए लोगों/घनी बस्तियों आदि क्षेत्रों में एक सघन सत्यापन अभियान से चलाया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से सभी भवन स्वामियों को जागरुक किया गया कि कोई भी किरायेदार या अप्रचित व्यक्ति को किराये पर रखने से पूर्व उसका नजदीकी थाना में सत्यापन करवा लिया जाये। साथ ही भविष्य में भी समय समय पर यह अभियान चलता रहेगा। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही की गयी। सत्यापन/…
यातायात पुलिस हरिद्वार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए महिला का खोया पर्स लौटाया
हरिद्वार। यातायात पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व हो0गा0 सतीश कुमार को ड्यूटी के दौरान चण्डी चौक के समीप एक पर्स सडक पर पड़ा मिला, जिसमें साढे छहः हजार रूपये, आधार कार्ड, ATM कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल आस पास के ऑटो चालकों व अन्य लोगों से पर्स के संबध में मालूमात करते हुए ये जानकारी भी दी गई कि अगर कोई व्यक्ति पर्स की जानकारी करते हुए आपके पास आए तो आप हमें तुरंत सूचित करना। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान भी उक्त पर्स…
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों से निपटने के लिए योजना तैयार किये जाने पर की चर्चा
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने आगामी कुम्भ मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन/आपात कालीन प्लान तैयार किये जाने को लेकर एक बैठक कलेक्ट्रेट में ली। डीएम ने बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन, कुम्भ प्रशासन, एसडीआरएफ, नगर निगम, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, फायर, पीआरडी, विद्युत, नैचुरल गैस परियोजना, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ कुम्भ मेला अवधि में सुरक्षा इंतजामों को लेकर तैयार किये जाने वाले प्लान पर विस्तार से चर्चा की। जिला प्रशासन की ओर से बनने वाले कंटीजेंसी प्लान को सभी प्रकार की आपदा…
