Blog

राहत भरी खबर: प्रदेश में तेजी से गिर रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ

देहरादून:  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अब तक का आंकड़ा 96 हजार 590 हो चुका है। यानी प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 लाख तक पहुंचने वाला है। पिछले 10 महीनों में अब तक 1673 लोग संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के मद्देनजर राज्य खराब हालातों से निकलकर अब कंट्रोल में दिखाई दे रहा हैं। यूं तो देश में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो चुका है, लेकिन लोगों की जागरूकता के चलते अब कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में भी काफी तेजी से कमी आई है। मौजूदा…

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्‍था की डुबकी

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण की आशंकाओं के बीच चल रही हरिद्वार कुंभ की तैयारियों के मध्य हल्के कोहरे, ठंड और चल रही हल्की हवाओं के बीच हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु मौनी अमावस्या स्नान को पहुंचे। सभी स्नान घाट हर हर महादेव और गंगा मैया के जयकारों से गुंजायमान रहा। मकर संक्रांति स्नान के बाद यह दूसरा बड़ा स्नान पर्व है। गंगा पूजन और स्नान के बाद श्रद्धालु मौन रखकर मौनी अमावस्या के व्रत का पालन करते है। मान्यता है कि इस दिन मौन रखकर व्रत का पालन करने…

डीजीपी ने पुलिस लाइन में लगवाई वैक्सीन

देहरादून :  डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में कोरोना वैक्सीन लगवाई। पुलिस लाइन में यह कैंप आगामी 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार के निर्देश पर सभी फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। देहरादून पुलिस लाइन देहरादून सहित अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाये गए हैं। बुधवार को पुलिस लाइन वैक्सीनेशन कैम्प में अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक ने भी वैक्सीन लगवाई। 8 फरवरी से कैंप की शुरुआत की गई थी। 8 फरवरी को ही एसएसपी योगेंद्र…

मोरी में खुलेगा राजकीय महाविघालयः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तरकाशी पुरोला के मोरी में 28 करोड़ 92 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं 17 करोड़ 45 लाख 47 हजार के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने मोरी में राजकीय महाविघालय खोलने समेत कई घोषणाएं कीं। साथ ही एसडीएम को निर्देशित किया कि यदि कोई भवन उपलब्ध हो जाए तो आगामी शिक्षा सत्र से ही इस महाविघालय में शिक्षण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तरकाशी जिला सीमांत जरूर है,…

विकासखण्ड स्तर पर खोले जायेंगे महाविद्यालय: डाॅ. धन सिंह

सूबे के 44 राजकीय महाविद्यालयों में चलाया जायेगा रोजगारपरक पाठ्यक्रम आगामी शिक्षण सत्र में वाई-फाई युक्त होंगे राजकीय महाविद्यालय देहरादून। उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाॅल एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा भवन स्थित सभा कक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विकास खण्ड स्तर पर महाविद्यालयों की स्थापना, रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित करना, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर के रिक्त पदों को भरे जाने, राज्य सरकार एवं रूसा के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति, 4जी नेटवर्क की वर्तमान स्थिति और नैक…

डीजीपी ने पुलिस लाइन में लगवाई वैक्सीन

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में कोरोना वैक्सीन लगवाई। पुलिस लाइन में यह कैंप आगामी 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार के निर्देश पर सभी फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। देहरादून पुलिस लाइन देहरादून सहित अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाये गए हैं। बुधवार को पुलिस लाइन वैक्सीनेशन कैम्प में अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक ने भी वैक्सीन लगवाई। 8 फरवरी से कैंप की शुरुआत की गई थी। 8 फरवरी को ही एसएसपी योगेंद्र सिंह…

लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र में चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान

लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा नगर पालिका लक्सर के अधिकारियों के साथ मिलकर लक्सर क्षेत्र में चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाया गया तथा चाइनीज मांझा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु मेन बाजार लक्सर, सिमली आदि स्थानों में पतंग एवं मांजा विक्रेताओं की दुकानों पर नगर पालिका लक्सर के अधिकारियों के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया गया। किसी भी विक्रेता के पास चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ। सभी को सख्त हिदायत दी गई कि चाइनीज मांझा की बिक्री ना करें। अभियान आगे भी जारी रहेगा। भविष्य में यदि…

अपर मेलाधिकारी ने कुंभ मेला कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

हरिद्वार। कुंभ को दिव्य, भव्य, कोविड से सुरक्षित बनाने और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र ने आज सीसीआर स्थित मेला नियंत्रण भवन के अपने कक्ष में कुंभ मेले के विभिन्न सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में बिजली, पानी, शौचालय व साफ सफाई के व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया। उन्होंने कुंभ में लगने वाले टेंट में भी उपलब्ध व्यवस्था की निगरानी कर…

पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला द्वारा मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग

हरिद्वार। दिनांक 10.02.2021 को भल्ला इंटर कॉलेज स्टेडियम मायापुर हरिद्वार में 11 व 16 फरवरी 2021 को मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता श्री संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार द्वारा की गई। सर्वप्रथम श्री प्रकाश देवली पुलिस उपाधीक्षक यातायात कुम्भ मेला 2021 के द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए विस्तारपूर्वक स्नान पर्व की यातायात व्यवस्था से अवगत कराया गया। श्री देवली द्वारा बताया गया कि पार्किंग और डाइवर्जन ड्यूटी पर लगे…

मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी स्नान पर कोई रोक नहीं : तन्मय वशिष्ठ

हरिद्वार। कुंभ पर्व के विषय में कहा कि अभी जब तक सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालु यात्रियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोई कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता नहीं है। कोई पंजीकरण की अनिवार्यता नहीं है। 11 फरवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व और 16 तारीख बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर यात्री हरिद्वार बिना रोक-टोक के आ सकते हैं। श्री गंगा सभा (रजि0) हरिद्वार के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने हर की पौड़ी कार्यालय पर प्रेस…