Blog

रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन

देहरादून:  केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडरों के दाम में की गई, भारी वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा एक अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया गया. शिवसेना जिला उप प्रमुख मनोज सरीन के नेतृत्व में, शिवसैनिक सहारनपुर चैक देहरादून मैं एकत्रित हुए तथा गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकालते हुए केंद्र सरकार द्वारा गैस दाम में की गई वृद्धि के खिलाफ आज प्रदर्शन किया गया मनोज शरीन, ने तत्काल केंद्र सरकार को गैस दाम में कटौती करने को कहा और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की…

अवैध रूप से संचालित गौशाला को बंद न कराए जाने से लोगों में नगरनिगम के प्रति रोष 

देहरादून:  नगरनिगम क्षेत्र देहरादून के वार्ड नंबर 85 के अंतर्गत विष्णुपुरम, मोथरोवाला में आवासीय कालोनी के बीच में अवैध रूप से संचालित हो रही गौशाला स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गौशाला का संचालन आवासीय कालोनी के बीच में होने से और गौशाला की गंदगी से आस-पास के लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरनिगम से कई बार इस अवैध रूप से संचालित गौशाला को बंद कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन नगरनिगम द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से…

उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान ने कराया कोविड वैक्सीनेशन

 देहरादून:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के अंतर्गत कोविड-19 के टीकाकरण की प्रक्रिया में आज प्रशासनिक विभाग जिन्हें की फ्रंटलाइन वर्कर्स कहा जाता है, को टीकाकरण की शुरुआत की गई। जिसमें सबसे पहले उप जिलाधिकारी डोईवाला श्री लक्ष्मी राज चौहान ने कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराया। उन्होंने सबसे पहले टीकाकरण कराकर अपने कर्मचारियों को एक प्रेरणा दी  है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीकाकरण महामारी से जिंदगी बचाने में मदद करता है .। कोरोना वैक्सीनशन से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है ।सभी कर्मचारियों को बढ़-चढ़कर कोविड-19 के टीकाकरण के लिए आगे…

सीएम ने रेस्क्यू किए गए लोगों का हाल जाना

देहरादून:   मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार की सुबह जोशीमठ में आईटीबीपी अस्पताल में जाकर आपदा ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। वहां से निकलने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिन 12 घायलों को रेस्क्यू किया गया है वो आईटीबीपी के इस अस्पताल में भर्ती हैं, सभी ठीक हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के शरीर में काफी दर्द है, डॉक्टरों का कहना है कि ये धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। जो 360 परिवार पुल के ढहने से जिले से कट गए…

आइटीबीपी की टीम ने किया हेलीपैड का निर्माण

चमोली:  जिन ग्रामीणों का संपर्क उत्तराखंड के अंदर से टूट चुका है उन गांव में पहुंचने के लिए सेना की टीमों ने कल ही तैयारी कर ली थी। इसके साथ ही उन्होंने वहां पहुंच कर एक हेलीपैड का निर्माण भी किया। राहत अभियान के लिए लता गांव में नागरिक प्रशासन द्वारा  एक अस्थायी हेलीपैड स्थापित किया गया है। प्रभावित ग्रामीणों के बीच वितरित करने के लिए सिविल प्रशासन द्वारा हेली ड्राई राशन पैकेट प्रदान किए गए। आईटीबीपी के सैनिकों ने कुल 87 नं.जुगाजू, जुगवार गांव में  सूखे राशन के पैकेट…

वाडिया की टीम को आपदा के उद्गम स्थल तक पहुंचने पर करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

देहरादून: चमोली आपदा को लेकर जांच में जुटी वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों को आपदा के उद्गम स्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. कालाचांद साईं का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वैज्ञानिकों को हेलीकॉप्टर भी मुहैया कराया जाएगा, जिससे आपदा के कारणों का पता लगाया जा सके। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक डॉ. कालाचांद साईं ने बताया कि फिलहाल संस्थान के पांच वैज्ञानिकों की दो टीमें आपदा से जुड़े तमाम वैज्ञानिक पहलुओं पर अध्ययन कर रही…

मेलाधिकारी ने किया हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के सिंहद्वार फ्लाईओवर का शुभारंभ

हरिद्वार। मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने आज हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले सिंहद्वार फ्लाईओवर का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को काफी आसानी होगी। कुंभ मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने प्रेमनगर आश्रम के सामने से होकर बने सिंहद्वार फलाईओवर के एक तरफ के मार्ग का नारियल तोड़कर शुभारंभ करते हुए कहा कि कुंभ के दृष्टिगत यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फरवरी के अंत तक सिंहद्वार फ्लाईओवर से पूरी तरह…

भोलानंद सन्यास आश्रम के अध्यक्ष स्वामी तेजशानंद गिरी महाराज का स्वागत

हरिद्वार। श्री श्री भोलानंद सन्यास आश्रम के अध्यक्ष चुने गए स्वामी तेजशानंद गिरी महाराज का अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने फूलमाला पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद लिया। रविवार को आश्रम में संतों की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से स्वामी तेजशानंद गिरी महाराज को आश्रम का अध्यक्ष चुना गया था। इसके अलावा स्वामी गोपालांनद गिरी सचिव, स्वामी सुप्रकाशनंद गिरी सह सचिव चुने गए हैं। स्वामी तेजशानंद गिरी महाराज को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वामी तेजशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में आश्रम…

विनिवेशीकरण नीति के विरोध में भेल श्रमिकों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

निजीकरण को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर समाप्त कर रही है सरकार-प्रशांत दीप गुप्ता हरिद्वार। भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन के आहवाहन पर भेल कर्मचारियों ने सरकारी व सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेशीकरण एवं श्रम कानूनों में किये जा रहे श्रमिक विरोधी संशोधन का विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में सरकारी व सार्वजनिक उपक्रमों बीपीसीएल, शिपिंग कॉर्पोरेशन, कंटेनर कॉर्पोरेशन, नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड, बैंक, सामान्य बीमा कम्पनी…

हरीश रावत ही दिला सकते हैं कांग्रेस को जीत-राव आफाक अली

हरिद्वार। प्रेस क्लब में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किरणपाल बाल्मिीकि, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता नत्थू सिंह, किसान यूनियन युवा प्रदेश अध्यक्ष राव फरमान अली आदि ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता करते हुए एक पत्र दिखाया। जिसमें जिले के टाॅप 100 जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर व मोहर लगे थे। जिसमें एआईसीसी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव वेणुगोपाल को पत्र…