हरिद्वार। अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला डा. ललित नारायण मिश्र ने नगर आयुक्त जयभारत सिंह के साथ कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीसीआर क्षेत्र में अखाडों के शाही स्नान प्रवेश मार्ग स्थल और हर की पैडी व आसपास के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होने इस क्षेत्र में पडे स्क्रैप को जल्द से जल्द हटाने और साफ सफाई कराने का निर्देश यूपीडीसीसी के अधिकारियों को दिया। अपर मेलाधिकारी ने दीनदयाल पार्किंग मार्ग पर सडक पर लगी हुई दुकानें दोबारा न लगें इसकी निगरानी करने की हिदायत दी। उन्होने हर…
Blog
राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में जनपद हरिद्वार में राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आनन्द भारद्वाज एवं रिलेक्सो फाउण्डेशन के गंभीर अग्रवाल के मध्य जनपद हरिद्वार के 32 स्कूलों के अवस्थापना सुविधाओं एवं रुपांतरण के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढ़ांचे और शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में कॉर्पोरेट सेक्टर ध्गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नीति आयोग द्वारा…
राज्य विश्वविद्यालयों में शीघ्र लागू होगी डिजी लाॅकर व्यवस्थाः डाॅ धन सिंह
-प्रत्येक निजी शिक्षण संस्थान एक-एक गांव गोद लेकर चलायेंगे जागरूकता अभियान -निजी शिक्षण संस्थानों को वर्ष 2022 तक करवाना होगा नैक मूल्यांकन देहरादून: राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों में शीघ्र ही डिजी लाॅकर व्यवस्था लागू की जायेगी ताकि छात्र-छात्राओं को घर बैठे अपने अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेंगे। यह व्यवस्था छात्र संख्या को मध्यनजर रखते हुए सर्वप्रथम श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में लागू की जायेगी। राज्य के सभी उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले निजी शिक्षण संस्थान एक-एक गांव को गोद लेकर सामाजिक, शैक्षिणक, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चलायेंगे।…
उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन ने यूपी बार्डर पर की किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात
हरिद्वार: उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन के कार्यकर्ताओ ने गाजीपुर पहुंचकर राकेश टिकैत को दिया गंगा जल। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसान भाइयो को समर्थन दिया ,साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत को राम नाम की चादर उढाकर गंगा जल प्रसाद दिया। राकेश टिकैत न उत्तराखंड युवा आर्मी का गंगा जल देने पर आभार जताया साथ ही उत्तराखंड वासियो को किसानो का समर्थन करने के लिए कहा। प्रेम शर्मा ने विरोध जताते हुए कहा सरकार को तत्काल केंद्रीय कृषि कानून को बापस लेना चाहिए। नितिन सिंह…
कुंभ के लिए अलग से मिलेंगी 1.40 लाख कोविड वैक्सीन
देहरादून: हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य को अलग से 1.40 लाख कोविड वैक्सीन मिलेंगी। केंद्र ने इसकी सहमति दे दी है। एक-दो दिन के भीतर राज्य को वैक्सीन प्राप्त हो जाएगी। फ्रंट लाइन वर्करों के लिए पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 1.40 लाख कोविशील्ड वैक्सीन उत्तराखंड पहुंच गई है। आठ फरवरी से प्रदेश में फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। केंद्र से सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार 1.40 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज…
कुंभ स्नान का सीमित होना, शाही स्नानो पर ट्रेनों की आवाजाही रोकना व्यापारियों के साथ कुठाराघातः सुनील सेठी
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बैठक कर कुंभ पर ट्रेनों की आवाजाही बंद करने एवं कुंभ सीमित करने पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार से व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग करते हुए प्रत्येक व्यापारी के लिए 2 लाख के मुआवजे की मांग की। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वारवासियों के लिए एकमात्र संजीवनी कुंभ स्नान शेष था, जिसकी आस लगाकर व्यापारी बैठा था। पिछले वर्ष से लगातार बर्बादी पर पहुँचता व्यापारी अगर कुंभ में भी व्यापार न चला पाया तो आत्महत्या…
सीएम त्रिवेंद्र ने काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया
-यूजेवीएन लिमिटेड की जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित 4 मेगावाट क्षमता की काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित यूजेवीएन लिमिटेड की काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। काली गंगा प्रथम लघु जल विद्युत परियोजना जिला रुद्रप्रयाग के उखीमठ विकासखंड में काली गंगा नदी पर कालीमठ कोटमा मार्ग पर स्थित है। उक्त परियोजना दिनांक 15-16 जून, 2013 में आई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई थी एवं विद्युत गृह बह जाने के कारण परियोजना से…
उत्तराखण्ड की ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बर्फबारी से बढ़ी ठंड
-मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते घरों में कैद हुए लोग देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी गुरुवार को भी जारी रही। मसूरी, धनोल्टी और औली समेत चकराता की खूबसूरत वादियों में भी बर्फ की फुहारें पड़ी। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंड में और इजाफा हो गया है। मसूरी और धनोल्टी में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बर्फ गिरने से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।…
राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन विपक्षी दल कांग्रेस की राजनीति पर निशाना साधा
-प्रियंका गांधी के रामपुर दौरे पर दी प्रतिक्रिया -भाजपा प्रवक्ता कलियर दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचे हरिद्वार। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले पिरान कलियर शरीफ में चारद चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाशों पर राजनीति करती है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान टैक्टर पलटने से यूपी के रामपुर जिले के किसान की मौत हो गई थी। मृतक…
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहींः आप
हरिद्वार। कुंभ की आधिकारिक अवधि को दो सप्ताह किये जाने पर आप पार्टी ने आपत्ति दर्ज करते हुए इसका विरोध दर्ज किया और इसे डबल इंजन सरकार की विफलता बताते हुए सरकार का व्यापारियों के प्रति सौतेला व्यवहार बताया । पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा हरिद्वार में व्यपारी कोरोना महामारी के बाद व्यपार में गिरावट से व्यपारी तत्रस्त है और पहले से उपेक्षा का शिकार व्यापारी कुम्भ को लेकर आशावान था परंतु सरकार ने उनकी मंशा पर पानी फेरने का काम किया है। एक तरह सरकार 1 फरवरी से…
