देहरादून: मसूरी रोड के एक फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया…
Category: Crime
एसटीएफ की टीम ने 25 लोगों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार
देहरादून: एसटीएफ उत्तराखंड और देहरादून पुलिस की सयुक्त टीम ने 25 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तार हुये लोग एक रिजॉर्ट के कैसीनो में जुआ खेल रहे थे। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होरावाला में स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में रेड की गई तो पाया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग कैसिनो कॉइन और ताश से जुआ खेल रहे थे। पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा नाम के व्यक्तियों…
विधानसभा सत्र: रूट डाइवर्ट होने से आम जनता को करना पड़ा परेशानियों का सामना
देहरादून: विधानसभा सत्र के चलते लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रूट डाइवर्ट होने से आम जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है I पुलिस ने दोपहर 12 बजे रिस्पना के पास हरिद्वार रोड पर बैरेकेटिंग लगाकर ट्रैफिक बंद किया। कुछ देर के लिए पैदल चलने वाले लोग बैरकेटिंग के नीचे से घुसकर आवाजाही करते दिखे। लेकिन जैसे ही विभिन्न संगठनों के कूच शुरू हुए, पुलिस ने पैदल लोगों की आवाजाही भी बंद कर दी थी। लोगों को गलियों से होकर एक से डेढ़ किमी की…
केबीसी में लॉटरी लगने की बात कहकर ठगे 31 लाख रुपये
देहरादून: साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते हुए सामने आ रहे है I ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है, जिसमे ठग ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में लॉटरी लगने की बात कहकर 31 लाख रुपये ठग लिए I एसटीएफ ने ठग को गिरफ्तार कर लिया। देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह ने साइबर थाने में शिकायत की थी। उनका कहना था कि उन्हें पिछले दिनों एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को जिओ कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी के माध्यम से…
नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर यूपी में भड़की हिंसा मामले में अब तक 304 लोग गिरफ्तार, योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश
देहरादून: निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिल रही हैI उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भड़की हिंंसा के मामले में अबतक 304 आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए हैंI उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, हाथरास, फिरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की हिंंसा में अब तक 304 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदेश…
आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा
देहरादून: आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद भी आइएएस यादव विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। ऐसे में शनिवार को रामविलास यादव के लखनऊ और देहरादून ठिकानों पर विजिलेंस एक साथ छापेमारी कर रही है। छापेमारी की पुष्टि एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की है I उत्तर प्रदेश के आइएएस रामविलास यादव के खिलाफ अप्रैल माह में मुकदमा दर्ज किया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति…
सलमान खान को मिली धमकी को लेकर महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच
मुंबई/महाराष्ट्र: सलमान खान को मिले धमकी भरे लेटर मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र पुलिस तेजी से जांच में जुट गई है। जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सिद्धेश हीरामल कांबले उर्फ सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया था, जिसको लेकर अब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम महाकाल से पूछताछ के लिए पुणे पहुंच चुकी है। बता दें कि हाल ही लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था , जिसमें वह सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी…
रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप
देहरादून: डोईवाला तहसील के कानूनगो को विजिलेंस ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। कानूनगो ने जमीनों को कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। आरोपित कानूनगो के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायकर्त्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि डोईवाला तहसील में तैनात कानूनगो मोतीलाल उनकी जमीनों के कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस द्वारा जांच करने पर पता चला कि…
कानपुर हिंसा मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने 12 और लोगों को गिरफ्तार कर दिया है। अब तक कुल 50 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, सोमवार देर रात को एक पत्थरबाज ने खुद को सरेंडर कराने के लिए थाने पहुंच गया था। कानपुर में हुई हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस की तरफ से पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर जारी करने का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर लगने के बाद से पत्थरबाज खुदको सरेंडर करवा रहें हैं। हिंसा में शामिल एक आरोपी ने सोमवार देर रात खुद…
तीन दिन से दुधमुंही बच्ची के साथ गायब महिला का मिला शव, पुलिस ने सुरु की मामले की जांच
देहरादून: उधमसिंह नगर में एक महिला और उसकी मासूम बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि मां फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में एक महिला और उसकी आठ महीने की दुधमुंही बच्ची का शव जंगल में मिला। महिला का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि पुत्री का शव जमीन पर पड़ा था। महिला अपनी पुत्री के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह पूर्व अपने…