स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के ‘हिमफेस्ट 2026’ का भव्य समापन

“स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय केवल कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, संस्कारवान और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण कर रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नैतिक मूल्यों और सुदृढ़ संस्कारों से युक्त शिक्षा अनिवार्य है।” यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने देहरादून स्थित हिमालय आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के स्थापना दिवस समारोह ‘हिमफेस्ट 2026’ के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान किए जाने को समयोचित और दूरदर्शी…

अवैध दवा कारोबारियों के  अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार 

देहरादून : देहरादून और हरिद्वार में अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहाँ हरिद्वार में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मिथ्या छाप दवाइयां बरामद की गईं, वहीं देहरादून में एक मेडिकल स्टोर और आवासीय परिसर पर छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी परिवार समेत फरार मिला। दोनों मामलों में उत्तराखंड औषधि विभाग ने स्वास्थ्य सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार के रूड़़की मकतूलपुर…

जंगली मशरूम खाने से आठ लोग बिमार

पौड़ी। जंगली मशरूम कई बार जानलेवा साबित होते हैं किन्तु फिर भी ग्रामीण अंचलों के लोग इसकी सब्जी का उपयोग करते रहे है। जिले के बीरोंखाल में जंगली मशरूम खाने से आठ मजदूर बीमार पड़ गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, फरसाड़ी बाजार में रह रहे आठ मजदूरों ने मशरूम की सब्जी खाई थी। जिसे खाने के कुछ ही देर बाद वह बीमार पड़ने लगे। सभी को आस पड़ोस के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।सीएचसी प्रभारी डा. शैलेंद्र रावत ने मजदूरों…

असहाय गरीब मरीजो की सेवा करना रतूड़ी का लक्ष्य

देहरादून। इन दिनों जहां अस्पताल मरीजों को लूटने का अड्डा बनते जा रहे है,ऐसी हालत में आज भी अस्पतालों में कुछ कर्मचारी ऐसे भी है। जिनका लक्ष्य मरीजों की उचित देखभाल व सेवा करना है। जिनकी बदौलत गरीब असहाय लोगों को उचित उपचार मिल पा रहा है। ऐसा ही एक नाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेलाकुई में फारमेस्टि पद पर कार्यरत कृष्ण चन्द्र रतूड़ी का भी है। वे शुरू से ही अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए निष्ठापूर्वक गरीब असहाय मरीजों की सेवा निरंतर करते आ रहे है। उनकी व्यवाहर कुशलता…

दून मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र

–मरीजों को मिलेगा जेनेरिक दवाओं का लाभ -स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के परिसर में आज 20 सितंबर को जन औषधि केंद्र खोला गया, जिसका शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया। इससे पहले जन औषधि केंद्र मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ओपीडी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अस्थाई रूप से संचालित किया जा रहा था। आज से अस्पताल के फुट ओवर ब्रिज के निकट जन औषधि केंद्र विधिवत रूप से संचालित हो गया। औषधि केंद्र के उद्घाटन…

डेंगू की रोकथाम को देहरादून के बाद अब हरिद्वार, नैनीताल, और पौडी जनपद में चलेगा महाअभियान

देहरादून: राज्य में डेंगु की रोकथाम के लिए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु के निर्देश पर सचिव, स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा आज सचिवालय में जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौडी, नैनीताल जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा जनपद नैनीताल, हरिद्वार, पौडी के जिलाधिकारियों से यह अपेक्षा की गई है कि जनपद देहरादून द्वारा डेंगु रोकथाम हेतु जो माइक्रोप्लान बनाया गया है उसी तरह से बाकी जनपद भी अपने स्तर पर…

डेंगू रोकथाम को अगले 4 दिन देहरादून जिले में चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिये निर्देश

डेंगू रोकथाम को अगले 4 दिन देहरादून जिले में चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिये निर्देश, डेंगू के हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी अभियान की शुरूआत।   देहरादून :  राज्य सचिवालय में आज सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्चुवल बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन, निदेशक राज्य संचरण परिषद डॉ अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम डॉ पंकज…

अब पहाड़ चढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

अब पहाड़ चढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पहाड़ों पर नौकरी में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने दिखाया उत्साह, यू कोट वी पे मॉडल को मिले रिस्पांस से स्वास्थ्य विभाग खुश   – यू कोट, वी पे के तहत तीसरे चरण में 40 डाक्टरों ने लिया साक्षात्कार में भाग – चयनित विशेषज्ञ डाक्टरों की जल्द होगी तैनाती -सीमांत जनपदों में मिलेगी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा-डॉ आर. राजेश कुमार   देहरादून :स्वास्थ्य विभाग ने पर्वतीय जिलों में स्पेश्यलिस्ट और सुपर स्पेश्यलिस्ट डाक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी…

डेंगू के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी, दो दिन में 38 नए मामले आए सामने

देहरादून: जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में डेंगू के 38 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ मंगलवार को जबकि 30 मरीज बुधवार को मिले हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बता दें, मंगलवार को जिले में डेंगू के 387 और बुधवार को 1256 एलाइजा टेस्ट किए गए थे। इसमें 38 पॉजिटिव आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 240 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से एक की मौत भी…

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव के अहम निर्देश

देहरादून : उत्तराखंड में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ o आर राजेश कुमार के नेतृत्व में जन-जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग 15 अगस्त से डेंगू की रोकथाम और जनता को जागरूक करने के लिए महाअभियान चलाने जा रहा है। जिसके दृष्टिगत स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर अहम निर्देश दिए है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने देश व प्रदेशवासियों को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामाएं दी। स्वास्थ्य सचिव ने राज्य की जनता की कुशल…