देहरादून: स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिलने की पुष्टि की है। इस मरीज को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। बता दें, 31 वर्षीय इस व्यक्ति को बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक पार्टी में शामिल हुआ था। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को करीब तीन दिन पहले यहां के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में…
Category: स्वास्थ्य
देहरादून बन रहा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, एक दिन में आए 149 नए मामले
देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 260 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं, 103 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने के कारण प्रदेश में सक्रिय मामले 1040 हो गए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.06 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। बता दें, इन जिलों में से 149 संक्रमित मामले अकेले देहरादून जिले के हैं। जिसको देखते हुए देहरादून संक्रमण का हॉटस्पॉट बन रहा है। प्रदेश की संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत…
यूपी में मंकी पॉक्स अलर्ट जारी, हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर की जारी निगरानी
देहरादून: भारत में मंकी पॉक्स का दूसरा मामला मिलने के बाद यूपी में एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पतालों, हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से सतर्क है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक यूपी में स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पतालों में निगरानी की जाने व पीएचसी-सीएचसी…
मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्टेकहोल्डर विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे प्रदेश में विशेषकर मैदानी क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों के घाटी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग और स्थानीय निकायों आदि के माध्यम से लगातार फॉगिंग कराई जाए। उन्होंने नई फॉगिंग…
विज्ञापनों में झूठे दावे करना 41 डॉक्टरों को पड़ा भारी, नोटिस के साथ मिली चेतावनी
देहरादून: विज्ञापनों में झूठे दावे करने वाले उत्तराखंड के 41 डॉक्टरों को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने नोटिस जारी किया है। मेडिकल काउंसिल ने चेताया है कि इसके बाद भी वह न माने तो कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, प्रोफेशनल कंडक्ट, एटीक्यूट एंड एथिक्स रेगुलेशन 2002 के तहत कोई भी डॉक्टर न तो अपनी तस्वीर किसी विज्ञापन में प्रकाशित करा सकता है और न ही कोई बरगलाने वाला दावा कर सकता है। कई डॉक्टर ऐसे हैं जो कि किसी एक विषय के स्पेशलिस्ट हैं लेकिन अपने विज्ञापन में कई-कई दावे…
कोरोनेशन अस्पताल के हार्ट यूनिट में आयुष्मान योजना के तहत दिल का मुफ्त इलाज शुरू
देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल के हार्ट यूनिट में आयुष्मान योजना के तहत दिल का मुफ्त इलाज शुरू हो गया है। आयुष्मान सोसायटी की ओर से प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद कार्ड धारकों को इलाज देना शुरू कर दिया है। जिससे गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल गई है। सरकारी क्षेत्र में यह एकमात्र विकल्प है। सरकार द्वारा साढ़े तीन माह पूर्व दक्षिण भारत की कंपनी मेडीट्रिना से पीपीपी मोड पर हार्ट यूनिट के संचालन को अनुबंध किया था। पहले कंपनी को एआरबी का लाइसेंस नहीं मिलने और आयुष्मान संबंधी प्रक्रिया…
डॉक्टर्स डे स्पेशल: जन्म से लेकर अंत तक होता है डॉक्टर का महत्व
देहरादून: आज पुरे देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है I हमारे देश में भगवान को सबसे ऊपर दर्जा दिया जाता है लेकिन डॉक्टर्स को भगवान के बराबर का दर्जा दिया जाता है I डॉक्टर्स किसी व्यक्ति के जन्म से लेकर जीवनभर में उसके स्वास्थ्य सम्बन्धी हर परिस्तिथि में साथ रहते है I बीमारी आम हो या बड़ी उसे ठीक करने के लिए पहला नाम हमें डॉक्टर का ही याद आता है I एक डॉक्टर ही शारीरिक, मानसिक तकलीफ से ग्रसित इंसान के सभी दर्द और रोगों का निवारण…
कोरोना के नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बी-4 और बी-6 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी जिलों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग करने साथ ही जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। कई राज्यों से तीर्थयात्री उत्तराखंड में पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला…
मानसून की पहली बारिश ने खोली इंतजामों की पोल, दून अस्पताल में घुसा नालियों का गंदा पानी
देहरादून: देहरादून में मानसून की पहली बारिश ने ही यहां के इंतजमों की पोल खोलकर रख दी है। इसका उदाहरण दून अस्पताल की गायनी विंग में देखने को मिला I दून अस्पताल के निक्कू वार्ड, लेबर रूम समेत कई वार्डों में नालियों का गंदा पानी और मलबा घुस गया। जिसके बाद 11 नवजात को संक्रमण से बचाने के लिए दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब इस वार्ड को फ्यूमिगेट करने के लिए 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं लेबर रूम में जैसे तैसे करके काम…
स्पैक्स समूह ने राजधानी में पेयजल की शुद्धता पर उठाये सवाल, परीक्षण करने पर मिली त्रुटियां
देहरादून: स्पैक्स समूह ने राजधानी देहरादून में पेयजल की शुद्धता को लेकर सवाल उठाये हैं I समूह के सदस्यों ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर इसे बेहद खतरनाक बताया हैI उन्होंने बताया कि सार्वजानिक स्थानों में लगे पेयजल के परीक्षण के बाद इसमें कई प्रकार की त्रुटियां पाई गई हैं I जिसको लेकर समूह ने पेयजल की शुद्धता पर सरकार को ध्यान देने की अपील की हैI बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए स्पैक्स समूह के डा.वृजमोहन शर्मा ने कहा कि देहरादून शहर में पेयजल शुद्व…
