देहरादून : गर्भवती महिलाओ और बच्चो को गंभीर बीमारियों से बचने के लिए प्रदेशभर में मिशन इन्द्रधनुष अभियान की शुरुआत तीन चरण में होगी जिसके अंतर्गत बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। राज्य में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 (आई0एम0आई0) अभियान की शुरुआत तीन चरणों में 07-12 अगस्त, 11-16 सितम्बर व 09-14 अक्टूबर 2023 को समस्त जनपदों में की जाएगी जिसकी जानकारी रोहित मीना, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला के दौरान दी गई। कार्यशाला के दौरान रोहित मीना द्वारा बताया गया कि सघन मिशन इंद्रधनुष…
Category: स्वास्थ्य
8 लाख से अधिक लाभार्थी ने ‘आयुष्मान’ से लिया मुफ्त उपचार
देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की पहुंच आम जन तक दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा पर सरकार…
डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के बड़े मामले
देहरादून: प्रदेश में डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो व हरिद्वार जिले में एक मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए शासन स्तर से सभी जिलाें को पहले ही दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।…
महा जनसंपर्क अभियानः धन सिंह रावत ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं, उन्होंने बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविघालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ महाविघालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश…
स्वास्थ्य मंत्री ने तंबाकू निषेध कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
डॉ धन सिंह रावत ने सभी युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का किया आह्वान हरिद्वार: स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में तंबाकू निषेध कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI उन्होंने बताया कि 60 दिन तक यह अभियान पुरे प्रदेशभर में चलाया जायेगा I साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10,000 नौकरियां देने की घोषणा भी की I इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा l उन्होंने…
विश्व माहवारी दिवस पर महिलाओं को दी जरूरी जानकारी
अंदरूनी बीमारियों से बचने को लेकर महिलाओं को किया जागरूक हल्द्वानी: एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम के द्वारा राम जी बैंकट हॉल खेड़ा गौलापार हल्द्वानी में विश्व माहवारी दिवस मनाया गया। विश्व माहवारी दिवस हर साल 28 मई को मनाया जाता है I एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम बहुत समय से पैड यात्राएं कर रही है ग्रामीण क्षेत्र और झुग्गी झोपडियों कि महिलाओं के पास जाकर पूरी टीम महिलाओं को जागरूक करती है I यात्रा के दौरान महावारी के समय किस तरह सफाई रखनी है और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए उसकी जानकारी…
स्वास्थ्य समस्याएं श्रद्धालुओं की यात्रा में नहीं बनेगी रूकावट
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक जरुरी सूचना साझा की है I जिसके अंतर्गत यात्रा में किसी श्रद्धालु को अगर स्वास्थ्य से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उसका तत्परता से उपचार किया जायेगा I मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए…
डायरिया से ग्रसित बच्ची की मौत, गाँव में मचा कोहराम
बागेश्वर: काफलीगैर तहसील के सिया गांव में डायरिया का खौफ छाया हुआ है I गाँव में डायरिया से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई । यहीं नही गांव के 16 लोग डायरिया और उल्टी दस्त की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी लोगों का गांव में उपचार चल रहा है। बीमारी का कारण स्रोत के पानी को माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए स्रोत के पानी का सैंपल लेकर जल संस्थान को…
स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुंचे केदारनाथ
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का हुआ आगाज़ इस बार चारधाम में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क केदारनाथ मार्ग में हर एक किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार पहुँचे केदारनाथ स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे केदारनाथ रुद्रप्रयाग : विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज आज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।…
चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को दिया जायेगा एडवांस प्रशिक्षण
देहरादून: चारधाम यात्रा स्वास्थ्य सेवा सुदृढीकरण के अन्तर्गत केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को एडवांस इमेरजेंसी केयर व लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत 92 चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया के संयुक्त निरिक्षण में 62 चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को एडवांस इमेरजेंसी केयर व लाइफ सपोर्ट विषय पर 02 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
