लम्पी वायरस की रोकथाम के लिए पशुपालक मंत्री ने की समीक्षा बैठक, पशुपालकों के लिए एसओपी जारी

देहरादून: देशभर में गायों का कोरोना माने जाने वाली बीमारी लम्पी वायरस दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रहही है I यह न सिर्फ पशुपालकों के लिए बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती है I प्रदेश में अब तक 20 हजार 505 पशु लंपी बीमारी से ग्रसित पाए गए। इसमें देहरादून व हरिद्वार जिले के 17500 मामले हैं। इलाज के बाद 8028 पशु स्वस्थ हुए हैं। जबकि 341 पशुओं की मौत हुई है। उत्तराखंड में लंपी रोग की रोकथाम व बचाव के लिए सरकार ने मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की…

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक, अस्पतालों और स्कूलों के लिए कड़े आदेश जारी

देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अपने कार्यालय कक्ष विकास भवन में की बैठक I उन्होंने जनपद में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में डेंगू के उपचार हेतु किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी I अस्पताल में उपलब्ध सुविधा को चैक-चौबंद बनाने तथा नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को…

300 के पार हुए डेंगू के मरीज, डीएम ने नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में फागिंग करवाने के दिए निर्देश

देहरादून: देहरादून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीज 300 पार हो गए हैं। सोमवार को दून में डेंगू के 35 नए मामले सामने आए हैं। डीएम सोनिका डेंगू को लेकर खुद मॉनीटिरिंग कर रही है। डीएम ने सीडीओ, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अफसरों को निरीक्षण के निर्देश दिए है। साथ ही सीएमओ को रोजाना डेंगू के मरीजों के बारे में अपडेट देने व नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में निरंतर फागिंग करवाने के भी निर्देश दिए हैं। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी…

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस लाईन में लगा रक्तदान शिविर, सीएम धामी ने की शिरकत

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत स्वच्छता, रक्तदान एवं सेवाभाव…

डेंगू से सावधान, 300 पार हुई मरीजों की संख्या

देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे है I मरीजों की संख्या तीन सौ पार पहुंच गई है I प्रदेश में प्रतिदिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इसके रोकथाम एक चुनौती बनी हुई है। सोमवार को देहरादून और पौड़ी जिले में डेंगू के 10 मरीज मिले हैं।  नवंबर तक डेंगू संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। अब तक प्रदेश के पांच जिलों में कुल 324 मरीज डेंगू से ग्रसित मिले। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना से ज्यादा डेंगू के रोकथाम…

डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढाई स्वास्थ्य विभाग की मुश्किले

देहरादून: प्रदेश में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण दर कम हो रही है तो दूसरी ओर डेंगू के मामले बढ़ते नजर आ रहे है I उत्तराखंड के पांच जिलों में डेंगू संक्रमण दस्तक दे चुका है। अब तक प्रदेश में डेंगू के 192 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए प्रभावित जिलों को गहन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पौड़ी व टिहरी जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इन पांच जिलों में…

उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर, 4 हजार से अधिक पशु प्रभावित, 119 की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में छह हजार से अधिक पशु लंपी वायरस के चपेट में आ गये हैं| इस वायरस के चलते 119 पशुओं की मौत हो चुके है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुवार को लंपी बीमारी की स्थिति और बचाव की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं को गोटपॉक्स वैक्सीन लगाई जाए।  सचिवालय के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ सौरभ बहुगुणा ने बैठक की थी| इस बैठक में विभागीय मंत्री ने…

यूपी में लंपी वायरस का कहर, 15 हजार से अधिक मवेशि हुए संक्रामित, 4 की मौत

देहरादून: उत्तर प्रदेश में लंपी स्किन वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा हैं| इस वायरस के चपेट में बड़ी संख्या में गोवंश और भैंस आ गयी हैं| तीन सौ से अधिक पशु इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं| जबकि चार पशुओं की मौत हो गयी| यूपी के बिजनौर जिले के अलग-अलग इलाकों के 68 गांवों में 377 पशु लंपी वायरस से संक्रमित हैं जबकि चार पशु अपने दम तोड़ चुके हैं। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक कम से कम 15,000 मवेशी…

अब कम हो रहे मंकीपॉक्स के मामले, डब्लूएचओ ने दी जानकारी

देहरादून: पिछले एक सप्ताह में वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के नए मामलों में 21 फीसदी की गिरावट हुई है। डब्लूएचओ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि एक महीने तेजी से बढ़ने के बाद अब इस वायरस में गिरावट देखी जा रही है। एक सप्ताह में कुल 5907 मामले सामने आए हैं। ईरान और इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा केस पाए जा रहे हैं।  डब्लूएचओ ने बताया कि पिछले महीने मंकीपॉक्स के 60 फीसदी केस अमेरिका मे थे वहीं यूरोप में 38 फीसदी मामले थे। अब अमेरिका में इस…

डॉक्टरों के लिए बनाई जाएगी अलग तबादला नीति, हिमाचल की नीति का किया जाएगा अध्ययन

देहरादून: प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही डॉक्टरों के लिए अलग से तबादला नीति बनाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की नीति का अध्ययन किया जाएगा। अभी तक अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के समान डॉक्टरों पर भी तबादला नीति लागू है, जिससे इमरजेंसी सेवाओं के दौरान डॉक्टरों की तैनाती के लिए तबादला नीति में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार डॉक्टरों की सेवाओं के लिए अलग से तबादला नीति बनाने जा रही है। इस नीति के लागू होने के बाद ही अब डॉक्टरों का…